कल एसडीएम को ज्ञापन दिया और आज ठेका खुला
गुमानीवाला, 28 मई 2024: कल एसडीएम ऋषिकेश कुमकुम जोशी को ठेका खोले जाने के विरोध में ज्ञापन दिया गया। और आज शराब का ठेका खोला गया। जिससे प्रतीत होता है तहसील प्रशासन आंखें चुरा रही है।
आज मनसा देवी फाटक पर प्रशासन द्वारा गुपचुप तरीके से शराब की दुकान खोले जाने की तैयारी की जा रही थी।इसी बीच स्थानीय निवासियों को पता लगा तो उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। जबकि विपिन पंत द्वारा बताया गया क
कि इस संबंध में कल ही उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी को ज्ञापन भी दिया गया है। मगर आज प्रशासन रेलवे फाटक के पास मनसा देवी खाल गोदाम स्वर्गीय श्री नत्थीलाल तोमर की दुकान पर शराब की दुकान खोली जा रही है। जैसे ही इसकी खबर लोगों को मिली इसका विरोध शुरू हो गया।
सूचना मिलने पर श्यामपुर चौकी व आईडीपीएल चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची।
इस दौरान स्थानीय पार्षद विपिन पंत, दीपक गौनियाल, विरेंद्र रमोला, बिजेंद्र मोघा, विजय जुगलान, राजेश कोठियाल, अजीत, वशिष्ठ, विपुल पोखरियाल, आरती देवी, सुमन, सुमित्रा थपलियाल भारी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
0 Comments