स्पष्ट एक्सप्रेस।
गुमानीवाला, 25 मई 2024: गुमानीवाला क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक ने दिखाई दंबगई, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
गुमानीवाला क्षेत्र में एक युवक ने दिन दहाड़े एक रेस्तरां में घुस कर वहां के संचालक के सिर पर पिस्टल तानकर धमकाते हुए कहता है कि उसे ठोक देगा। यह घटना रेस्तरां के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसे रेस्तरां संचालक ने तहरीर के साथ पुलिस को सौंप दी है।
गुमानीवाला के रॉयल शिवम रेजिडेंसी एंड रेस्टोरेंट में रेस्तरां संचालक शुभम नौटियाल ने बताया कि शनिवार दोपहर नशे में धुत्त एक युवक उनके रेस्टोरेंट में आया और होटल के किचन में घुस गया। युवक ने शुभम नौटियाल के सिर पर बिना किसी बात के पिस्टल तान दी।
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक शुभम नौटियाल को पिस्टल से ठोकने की बात कह रहा है। रेस्तरां कर्मियों ने बीच बचाव किया। आरोपित युवक शुभम नौटियाल को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद शुभम नौटियाल ने श्यामपुर पुलिस चौकी में तहरीर व सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई है।
श्यामपुर चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
देहरादून, 25 मई 2024: फुटबाल एसोसिएशन ऑफ़ देहरादून द्वारा आयोजित देहरादून प्रीमियर लीग के छठवें दिन का पहला मैच सुन्दरवाला एफसी व दून चेलेंजर एफसी के बीच खेला गया। जिसमेें दोनों ही टीमों ने बराबर अंक प्राप्त किए।
ग्रुप बी से दून सिटी एफसी अपने ग्रुप मे टॉप पर है। द्वितीय स्थान पर हिमालयन एफसी की टीम रही। इसी के साथ ग्राशरूट्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन तीसरे और देहरादून फुटबाल एकेडमी चौथे नंबर पर रही।
आज के दूसरे मैच में दून स्टार एफसी का मुकाबला स्पोर्ट्स हॉस्टल देहरादून के बीच हुआ। दोनो ही टीमों ने 2-2 गोल किए। स्पोर्ट्स हॉस्टल की तरफ से सिद्धार्थ ने 12वें व मयंक खत्री ने 55वें मिनट में गोल किया। इसी तरह दून स्टार की तरफ से शिव ने 60वें मिनट में और राकेश ठाकुर ने पेनल्टी द्वारा 65वें मिनट में गोल किया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव थपलियाल, सचिव राजेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष राहुल रावत, उत्तराखंड स्टेट फुटबाल एसोसिएशन के सेलेक्टर डॉ विरेन्द्र सिंह रावत, वीर सिंह नेगी , शैलेन्द्र सिंह नेगी, रविंद्र भंडारी, दिलबर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। मैच रेफरी प्रदीप नेगी, पुष्कर गुसाई, महेन्द्र रावत, अनिल, मिलन, प्रशांत, अनीश छेत्री, मैच कमीशनर सतीश रहे।
बता दें कि प्रतियोगिता में देहरादून की 8 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। कल सुबह दो मैच खेले जाएंगे व सुबह 7.30 बजे से मैच प्रारंभ होगा।
स्पष्ट एक्सप्रेस।
देहरादून, 25 मई 2024: एक मां का सबसे बड़ा दुःख अपनी आंखों के सामने पुत्र की मृत्यु है। यह दुःख और अधिक बढ़ जाता है जब दिवंगत पुत्र का मात्र 8 साल का बेटा खेलने की उम्र में दिवंगत पिता को मुखाग्नि दे।
नजफगढ़, नई दिल्ली निवासी 42 वर्षीय गोभक्त संदीप कालड़ा (शमी) का गौशाला में सेवा करते-करते गत दिवस निधन हो गया था ।अचानक हुए निधन से मां के साथ-साथ संदीप की पत्नी शिखा भी होश हवास खो बैठी। गमगीन माहौल में कुटुंब के ही कृष्ण कालड़ा ने भ्राता दीपक व परिवार को सांत्वना देते हुए श्याम कालड़ा, राजकुमार तथा श्रीमती स्वीटी कालड़ा ने नेत्रदान के लिए आग्रह किया। स्वीकृति मिलने पर श्री कृष्ण कालड़ा जो पूर्व में भी नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश टीम से जुड़े हैं, ने नेत्रदान कार्यकर्ता व लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष लायन गोपाल नारंग को नेत्रदान के निर्णय से अवगत कराया। श्री नारंग के आग्रह पर डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद आई बैंक, इन दिल्ली की नेत्रदान की रेस्क्यू में डॉक्टर अरुजा गर्ग व राम अवतार ने निवास पर जाकर दोनों कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए।
निवास पर शोक प्रकट करने गए जगदीश कालड़ा, जोगिंदर सिंह, श्याम लूना, आशीष कालड़ा, मनीष परुथी, रमेश नागपाल, कृष्ण परुथी ने परिवार को साधुवाद दिया। लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के सचिव धीरेंद्र अग्रवाल के अनुसार मिशन का 236 वन सफल प्रयास है जो अविरल चलता रहेगा।
जीडी गोयंका विद्यालय में हुआ ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ
स्पष्ट एक्सप्रेस।
देहरादून, 25 मई 2024: जीडी गोयंका विद्यालय में गुरुवार 23 मई से 08 जून तक ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें बच्चों के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए उनकी रुचि के अनुसार के विभिन्न गतिविधियां का आयोजन किया गया है।
0 Comments