ऋषिकेश, 29 मई 2024: ऋषिकेश गुमानीवाला बाईपास मार्ग एवं वार्ड सं. 12 प्रगति विहार पर लगाई गई सजावटी स्ट्रीट लैंप लाईटों की गुणवत्ता को लेकर कांग्रेसजनों ने नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश को शिकायती पत्र सौंपा है।
स्ट्रीट लाइटों के सम्बन्ध में कांग्रेसजनों ने शिकायत पत्र में सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेसजनों ने आरोप लगाया है कि उक्त क्षेत्र में "पल फाउण्डेशन" ने ओएनजीसी की सहायता से जो सजावटी स्ट्रीट लाईटें लगाई हैं उनमें घटिया स्तर का निर्माण कार्य हुआ है। उक्त कार्यदायी संस्था द्वारा जो भूमिगत बिजली केबिल बिछाई गई है वह सिर्फ 4 ईंच खुदाई कर बिछाई गई है, जोकि अनुबन्ध के अनुरूप नहीं है। जिस पिलर पर पोल खड़ा है वह बहुत घटिया गुणवत्ता के साथ बनाया गया है जो कभी भी गिर सकता है। जगह-जगह पर बिजली की केबिल खुले में हैं जिस कारण कभी भी करंट प्रभावित हो सकता है। साथ ही किसी भी पोल की अर्थिंग नहीं की गई है। जिस कारण पोल पर बरसात के समय करंट फैल सकता है।
प्रगति विहार कॉलोनी के अन्दर पानी की पाईप लाईन के ठीक ऊपर कार्यदायी संस्था की बिजली की केबिल डाली गई है जिस कारण उस जगह भी करंट फैल सकता है। बताया गया कि जितनी भी स्ट्रीट लाईटें लगाई गई हैं उनमें आधी लाईटें पहले ही खराब हो गई हैं। स्ट्रीट लाइटों के पोल टेड़े मेड़े लगाए गए हैं जोकि कई स्थानों पर झुकने भी शुरू हो गए हैं। कुल मिलाकर बेतरतीब तरीके से कार्य किया गया है।
कार्यदायी संस्था ने अपनी केबिल लोगों के घरों के रैंपों के नीचे से नाली में डाली है जिस कारण नाली में भी करंट फैल सकता है। हमारे द्वारा बार-बार कार्यदायी संस्था के अधिकारी/कर्मचारी मृत्युन्जय दीक्षित एंव कपिल धीमान को मौके पर व फोन से शिकायत की गई है लेकिन अधिकारी कर्मचारी ठीक करने से साफ मना व अनसुना कर देते हैं l
भाजपा सरकार राज में विकास कार्यों में गुणवत्ता को ताक पर रख कर घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है जो कि निश्चित रूप से किसी भ्रष्टाचार की तरफ इशारा करता है और अधिकारी चुप हैं l
आज इस गंभीर संम्मास्याओं से अवगत कराते हुए प्रगति विहार की जनता एवं महानगर कांग्रेसजनों ने संयुक्त रूप से लिखित ज्ञापन देकर उक्त समस्या के निराकरण की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया है और समस्त बिन्दुओ के निस्तारण का निराकरण न होने पर कांग्रेस पार्टी इसके विरुद्ध उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट, पूर्व विधायक प्रत्याशी जयेंन्द्र रमोला, दीप शर्मा, महंत विनय सारस्वत, शैलेंद्र बिष्ट, मदन मोहन शर्मा, संगठन महामंत्री ऋषि सिंघल, बी.एस.पयाल, ब्लॉक अध्यक्ष रुकम पोखरियाल, राजेंद्र कोठारी, विजयलक्ष्मी शर्मा, मधु जोशी, मुन्नी देवी, आनंदी देवी, मालती तिवारी, देवेश्वर रतूड़ी, जगदीश थपलियाल, संजय नेगी, संजय शर्मा, सहदेव सिंह राठौर, डी.एस. बुटोला, अशोक शर्मा, सरोजिनी थपलियाल, ममता रमोला, प्रवीण जाटव, मनीष जाटव, राजेश शर्मा, करमचंद, कमल सिंह, ओम सिंह पवार, आदित्य झा, सचिन शर्मा, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
0 Comments