Header Ads Widget

Spasht Express 28 मई 2024

देहरादून सुपर लीग 2024 का आठवा दिन

स्पष्ट  एक्सप्रेस।
देहरादून, 27 मई 2024:
देहरादून सुपर लीग फुटबाल एसोसिएशन ऑफ़ देहरादून द्वारा आयोजित देहरादून सुपर लीग 2024 के आठवें दिन पहला मैच दून चेलेंजर एफसी व दून सिटी एफसी के बीच खेला गया। जिसमें दून सिटी ने 2-0 से जीती दर्ज की।
सौरभ नेगी ने 20वें और 75वें मिनट में दोनों ही गोल किए। 
टूर्नामेंट का दूसरा मैच दून स्टार एफसी व हिमालयन एफसी के बीच हुआ। जिसमें दोनों ही टीमें कोई गोल ना कर सकीं और इस तरह से दोनों टीमों को एक एक अंक प्राप्त हुआ।
बता दें कि देहरादून सुपर लीग में चार टीम में खेल रही हैं। दून चेलेंजर एफ सी, दून स्टार एफ सी, दून सिटी एफ सी और हिमालयन एफसी। 
          एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव थपलियाल, सचिव राजेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष राहुल रावत, उत्तराखंड स्टेट फुटबाल एसोसिएशन के सेलेक्टर डॉ विरेन्द्र सिंह रावत, वीर सिंह नेगी , शैलेन्द्र सिंह नेगी, रविंद्र भंडारी, दिलबर सिंह बिष्ट मौजूद रहे।
मैच रेफरी प्रदीप नेगी, पुष्कर गुसाई, महेन्द्र रावत, अनिल, मिलन, प्रशांत, अनीश क्षेत्री, मैच कमीशनर सतीश रहे।
          प्रतियोगिता मे देहरादून की 8 टीम प्रतिभाग कर रही है। कल सुबह 7.30 बजे से देहरादून सुपर लीग के दो मैच खेले ज

दो साल बाद कंकाल के रूप में बरामद हुआ चीला शक्ति नहर से अर्चित बंसल का शव

दिनेश सिंह सुरियाल
ऋषिकेश, 27 मई 2024:  2 अप्रैल 2022 को एक कार चीला शक्ति नहर में गिर गई थी। कार में पिता और पुत्र सवार थे। जिसमें की एसडीआरएफ 02 अप्रैल 2022 को एक कार चीला शक्ति नहर में गिर गई थी। कार में पिता और पुत्र सवार थे। जिसमें की एसडीआरएफ की टीम ने पुत्र का शव पहले ही बरामद कर लिया था मगर पिता का शव बरामद नहीं किया गया था। आज चीला शक्ति नहर में चल रही मेंटेनेंस कार्य के कारण नहर में एक कार दिखाई दी। जिसके अंदर से एसडीआरएफ ने एक शव बरामद किया। जिसकी पहचान अर्चित बंसल के रूप में हुई।

          जानकारी देते हुए एसडीआरएफ टीम के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि विगत 2 अप्रैल 2022 को अर्चित कार को लेकर चीला शक्ति नहर में कूद गया था। कार में पिता और पुत्र सवार थे। तीन वर्षीय पुत्र राघव बसंल का शव एसडीआरएफ ने पहले ही बरामद कर लिया था। मगर कार और पिता का कुछ पता नहीं चल पाया। आज चीला शक्ति नहर में मेंटेनेंस कार्य होने से नहर का जल स्तर काफी कम हो गया था।

         नहर में जल स्तर कम होने के कारण नहर में एक कार दिखाई दी। कार के अंदर से एसडीआरएफ की टीम ने अर्चित बंसल का शव (कंकाल) बरामद किया। जिसकी पहचान अर्चित बंसल के रूप में हुई। टीम ने शव को पुलिस के सपुर्द कर दिया।

पुण्यतिथि के अवसर पर प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 27 मई 2024: रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
          इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह एवं पीसीसी जयेंन्द्र रमोला ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू वह नाम है जिससे हर भारतीय परिचित हैं। नेहरू जी बच्चों के बीच काफी चर्चित थे। जिसके कारण बच्चे उन्हें ‘चाचा नेहरू’ कहकर बुलाते थे।जवाहरलाल नेहरू एक महान नेता थे। वे भारत के पहले प्रधानमंत्री होने के साथ साथ अब तक के सबसे लोकप्रिय भारतीय प्रधानमंत्री भी हैं। शिक्षा से उन्हें बेहद लगाव था। उन्होंने भारत में आईआईटी, एम्स और एनआईटी जैसे उच्च शिक्षा संस्थानों की नींव रखी। 
इसी क्रम में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा एवं पूर्व पार्षद मनीष शर्मा ने कहा जवाहरलाल नेहरू भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक महान नेता थे और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री रहे नेहरू जी ने अपने जीवनभर समाजसेवा करने के लिए समर्पित किया। उन्होंने महात्मा गांधी के संगठन में भी एक प्रमुख योगदान दिया और स्वदेशी आंदोलन में भी अग्रणी भूमिका निभाई।
          आज के श्रद्धांजली समारोह में शैलेंद्र बिष्ट, ललित मोहन मिश्र ,राजेंद्र कोठारी, ऋषि सिंघल, मधु जोशी, सरोज देवराड़ी, निवर्तमान पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा, शकुंतला शर्मा,  ब्लॉक अध्यक्ष रुकम पोखरियाल, मण्डलम अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, कमल बनर्जी, हरी सिंह नेगी, विनोद रतूड़ी, ओम सिंह पंवार, अशोक शर्मा, परमेश्वर राजभर, संजय भारद्वाज, मनीष जाटव, रविन्द्र प्रकाश, विजय बिष्ट, अक्षय गुप्ता, पुरंजय राजभर, गौरव अग्रवाल, आदित्य, आदि कांग्रेसी मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments