Header Ads Widget

Spasht Express 27 मई 2024

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने बेरोजगार  हित में फिजिकल परीक्षा के लिए दूसरी तिथि जारी करने की मांग की 
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 26 मई 2024: लोक सेवा आयोग द्वारा दरोगा भर्ती की फिजिकल परीक्षा पीछे किए जाने की मांग की है।
सेमवाल ने सवाल उठाया कि इस भीषण गर्मी में पुलिस विभाग 10 जून को फिजिकल परीक्षा करवा रहा है। अभ्यर्थी 5 किलोमीटर की दौड़ इस गर्मी में कैसे कर पाएगा।
सेमवाल ने मांग की है कि इस परीक्षा को मौसम के अनुकूल कराया जाए। अभी प्रदेश में भीषण गर्मी है तो दूसरी ओर यात्रा अपने चरम पर है |ऐसे में पहाड़ों के दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों को गाड़ियां मिलना संभव नहीं है। वहीं उनको रहने के लिए कमरे भी बहुत महंगे मिलेंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए फिजिकल परीक्षा को बरसात के बाद सितंबर माह में कराया जाए।
गौरतलब है कि लोक सेवा आयोग द्वारा दरोगा भर्ती के लिए 222 पदों पर विज्ञप्ति निकाली गई है। जिसके लिए एक लाख से अधिक बेरोजगारों ने आवेदन किया है। इस परीक्षा को पुलिस विभाग कराएगा। 
 25 मई को पुलिस विभाग ने सभी अभ्यर्थियों को नोटिस जारी कर 10 जून से फिजिकल परीक्षा के लिए आमंत्रित किया है। इसके लिए गढ़वाल मंडल के देहरादून और हरिद्वार तो वहीं कुमाऊं मंडल के रामनगर को फिजिकल परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
अब इस भीषण गर्मी में पुलिस विभाग द्वारा जून के महीने में फिजिकल परीक्षा करवा रहा है। अभ्यर्थी 5 किलोमीटर की दौड़ इस गर्मी में कैसे कर पाएगा |
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी बेरोजगार हित में फिजिकल परीक्षा के लिए दूसरी तिथि जारी करने की मांग की है। 

दो सप्ताह में तीन बार की माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर नेपाली महिला ने रचा इतिहास

सार्थक पहल।
काठमांडू, 25 मई 2024: नेपाल की फोटो जर्नलिस्ट और पर्वतारोही पूर्णिमा श्रेष्ठ ने शनिवार को दो सप्ताह के भीतर तीन बार माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने वाली पहली व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया।
          स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी. उन्होंने पहली बार 12 मई को पहली चढ़ाई की थी। फिर 19 मई को और बाद में 25 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई की। यात्रा का समन्वय करने वाले अभियानों के अभियान निदेशक पेम्बा शेरपा के अनुसार, ‘उन्होंने शनिवार को सुबह 5:50 बजे अपनी तीसरी शिखर उपलब्धि हासिल की। नेपाल की पूर्णिमा इससे पहले चार बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ चुकी हैं। 2018 में वह पहली बार एवरेस्ट पर चढ़ीं. एवरेस्ट फतह करने वाले नीमा डोमा शेरपा ने कहा कि पर्वतारोहण के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी पर्वतारोही ने एक ही सीजन में तीन बार एवरेस्ट फतह किया है। द हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक्सपीडिशन के अभियान निदेशक लकपा शेरपा ने कहा कि पूर्णिमा की पिछले कुछ वर्षों में 8×8000 मीटर शिखर की प्रभावशाली सूची पर्वतारोहण में उनके जुनून और विशेषज्ञता को दर्शाती है।
          लकपा शेरपा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘नेपाल की पूर्णिमा ने इस साल 8 हजार मीटर के अभियानों के साथ एक ही सीजन में तीन बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया’। गोरखा जिले की मूल निवासी पूर्णिमा इससे पहले माउंट एवरेस्ट, कंचनजंगा, ल्होत्से, धौलागिरि, माउंट के2, अन्नपूर्णा और मनास्लु पर चढ़ाई कर चुकी हैं।



Post a Comment

0 Comments