16 जून से गुल बिजली 17 जून सुबह 8:30 तक लापता
17 जून 2024: कल 16 जून रात से 17 जून सुबह 8 बजे तक बिजली गुल। उत्तराखंड अन्य प्रदेशों को बिजली बेच रहा है और खुद के घरों को बिजली की पूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्राम खैरी खुर्द में बिजली गायब है जो कल 16 जून की रात से 17 जून सुबह 8:30 बजे खबर लिखे जानें तक गुल है। जबकि यूपीसीएल के अधिकारियों को व्हाट्सएप द्वारा सूचित कर दिया गया है। विद्युत वितरण खंड रायवाला के अंतर्गत कल 16 जून रात 10:26 मिनट पर विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी, जो आज 17 जून सुबह 8:30 बजे तक लापता है। लोगों के इन्वर्टर तक आखरी सांस ले रहे हैं। मोबाइल अन्य जगहों से चार्ज किए जा रहे हैं।
इसी तरह 16 जून सुबह 12:10 बजे भी बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी जो सुबह 8 बजे शिकायत पर सुचारू हो पाई थी।
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश,16 जून 2024: नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश द्वारा नेत्रदान के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और इसके परिणाम भी आ रहे हैं। नेत्रहीन को आंख देकर मृतक के परिजनों को जो सन्तुष्टि मिलती है ,जिसमें परिजन अपनो के जाने का कष्ट भूल जाते हैं।
विस्तृत जानकारी देते हुए नेत्रदान कार्यकर्ता व लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग जी ने बताया कि डॉक्टर ओ एस कंडारी द्वारा 87 वर्षीय अपनी माता श्रीमती हंसूली देवी के निधन की सूचना देने पर नेत्रदान पर चर्चा की। इसी प्रकार ज्वालापुर निवासी प्रिंस अरोड़ा ने 69 वर्षीय श्रीमती कांता के निधन की सूचना हरिद्वार प्रभारी अनिल अरोड़ा जी को दी ,जिस पर श्री अरोड़ा ने नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। दोनों ही परिवारों से सहमति मिलने पर तुरंत एम्स अस्पताल की नेत्रदान की रेस्क्यू टीम को सूचित किया। टीम में डॉक्टर अनिरुद्ध व बिंदिया भाटिया ने निवास पर पहुंचकर कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए। श्री राम शरण चावला जी द्वारा प्रारंभ किए गए नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश मिशन द्वारा अब तक 341नेत्रदान कराएं जा चुके हैं जिससे 682 व्यक्ति लाभान्वित हो चुके हैं।
आइए मिलकर संकल्प लें, इस अभियान को जन-जन तक पहुंचने में हम सभी योगदान दें।
0 Comments