स्पष्ट एक्सप्रेस।
खैरी खुर्द, 16 जून 2024: ग्राम खैरी खुर्द में रात 12:10 बजे से बिजली गुल है। रोस्टिंग के चलते अंधेरा छाया रहा।
विद्युत वितरण खण्ड रायवाला के अंतर्गत ग्राम खैरी खुर्द के कुछ हिस्से में रात 12:10 बजे से बिजली गुल रही। रात साढ़े 12 बजे करीब क्षेत्र के जेई नरेश कुमार को सूचित करने पर उन्होंने मैसेज के जरिए बताया कि 220केवी लाइन में रोस्टिग के चलते रात 12 बजे से बिजली गुल है।
सुबह 2:55 पर बिजली आई और 03 मिनट बाद फिर गुल हो गई और तब से खबर लिखे जाने तक (सुबह 08:30 बजे) बिजली गुल है...। कुछ देर बाद लाइनमैन कुलदीप राणा ने फोन द्वारा देख लेने की बात कही। इसके बाद सुबह 8:40 बजे बिजली चालू हुई।
0 Comments