Header Ads Widget

Spasht Express 18 June 2024


16 जून से गुल बिजली 17 जून सुबह 8:30 तक लापता

स्पष्ट एक्सप्रेस।
17 जून 2024: कल 16 जून रात से अगले रोज 17 जून सुबह 9 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। यूं तो उत्तराखंड अन्य प्रदेशों को बिजली बेच रहा है और खुद के घरों को बिजली की आपूर्ति में कटौती कर रहा है।
          ग्राम खैरी खुर्द में बिजली रोजाना आंख मिचौंनी का खेल खेलती रहती है। वो तो इन्वर्टर के चलते विद्युत विभाग की लाज बची हुई है, जो लोगों को बिजली आने और जाने का असर नहीं पड़ता या पता ही नहीं चलता। ग्राम खैरी खुर्द में बिजली पिछले दो दिन से रोजाना रात में आंख  मिचौंनी का खेल खेल रही है। खैरी खुर्द की लेन 1 में कल 16 जून को देर रात (सुबह 12:05 बजे) बिजली गुल हो गई, जो अगली सुबह 17 जून सुबह 9:05 बजे सुचारू की जा सकी।  विभाग के जेई ने बताया कि कभी कभी लाइन में लोड अधिक बढ़ जाने के कारण केबल गल जाने से या लोड बढ़ने पर ऐसा होता है।
          ऐसे में लोगों को ठंडे पानी की समस्या तो दूर, उनके इन्वर्टर, मोबाइल तक आखिरी सांस लेने लगते हैं। ताज्जुब की बात है कि ऐसा ग्रामीण क्षेत्र श्यामपुर, गढ़ी, भट्टा कॉलोनी भल्ला फार्म, पांडे प्लॉट नेपाली फॉर्म, 20 फूटी आदि जगहों पर होता है। और कुछ देर बाद बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाती है। लेकिन,  खैरी खुर्द लेन 1 लाइट देर तक गायब रहती है और विभाग को बार बार सूचित करने के कई घंटों बाद सुबह के समय ही सुचारू हो पाती है। अब देखने वाली बात है कि आज तीसरे दिन बिजली आने जाने का यातायात कैसा रहता है।



Post a Comment

0 Comments