ऋषिकेश, 14 जून 2024: 14 जून शुक्रवार को स्वर्गीय श्री गंगा राम जी (88 वर्ष), 23 सदानंद मार्ग, ऋषिकेश निवासी का निधन हो गया। उनके बेटे श्री त्रिलोक कुमार जी ने अपने पिता जी की आँखें दान करवाने की इच्छा जाहिर की और निर्मल आश्रम आई इंस्टिट्यूट के श्री बाबु जी को सूचित किया। संस्थान की टीम (डॉ. किरन श्री आतम प्रकाश जी व श्री मकरेंदु) ने जाकर कॉर्निया प्राप्त किया। उस बक्त परिवार के सदस्य सुश्री वनित्य खुराना, सुश्री नीरू मेहता, श्री वेद प्रकाश मेहता जी और सरदार गुरमीत सिंह जी व चावला जी (बिस्कुट वाले) बी मौजूद थे। इस नेत्रदान के जरिये दो लोग इस सुन्दर संसार को देख पाएंगे। निर्मल आश्रम आई इंस्टिट्यूट प्रशासन ने परिवार की नेत्रदान सेवा भावना की प्रशंसा की और है स्वर्गीय गंगा राम जी बेशक आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका यह कार्य बहुत ही सराहनीय वह प्रशंसनीय है।
नेत्रदान के लिए आवश्यक बातें:-
1. मृत्यु के 6 घंटे के अंदर आंखें दान कर देनी चाहिए।
2. मृतक की आंखें बंद करके उसके ऊपर गीली रुई रख देनी चाहिए।
3. पंखा बंद कर दें ऐ. सी. हो तो चलने दें।
4. सिर के नीचे तकिया रख दें।
नेत्रदान करने के लिए संपर्क कर सकतें हैं।
91-9837607526
0 Comments