स्पष्ट एक्सप्रेस।
खैरी खुर्द, 25 मई 2024: कल देर रात बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे। रात 11:30 बजे से बिजली गुल रही। अगले रोज खबर लिखते लिखते पंखे ठंडी हवा देने लगे। जबकि खैरी खुर्द के अन्य जगहों पर बिजली आपूर्ति रही।
ग्राम खैरी खुर्द व भट्टा कॉलोनी में कल 24 मई रात 11:30 बजे से बिजली गुल रही। क्षेत्र के जेई व लाइन मैन को सूचित करने पर बिजली आपूर्ति की गई।
कल से बिजली गुल होने के कारण अगले रोज सुबह तक इन्वर्टर व मोबाइल जवाब देने लगे। इस पर जेई नरेश कुमार व लाइन मैन कुलदीप राणा को सूचित किया गया उसके बाद सुबह 8:40 पर बिजली सुचारू की गई।
लाइन मैन कुलदीप राणा ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास ट्रांसफार्मर में फॉल्ट के कारण भट्टा कॉलोनी व खैरी खुर्द के कुछ क्षेत्र में बिजली गुल थी। सूचना पर सुबह ठीक 8:40 बिजली आपूर्ति सुचारू की जा सकी।
छिद्दरवाला, 24 मई 2024: राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों को संचालित करने वाली महिलाएं अपने अनुभव और ज्ञान से समाज की अन्य महिलाओं व युवतियों को दिशा प्रदान करने का कार्य कर रही हैं। महिलाओं और युवतियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर उन्हें स्वावलंबन की डगर पर चलने की राह दिखा रही हैं। ऐसे में महिलाएं जहां आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं, वहीं आर्थिक रूप से भी सशक्त बन रही हैं।
देहरादून, 24 मई 2024: उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) देहरादून द्वारा 24 मई को स्कूल के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय "वॉटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी" कार्यशाला प्रारंभ की गई।
कार्यक्रम में यूसर्क की निदेशक प्रो (डॉ) अनीता रावत ने अपने संबोधन में कहा कि आज समय आ गया है कि हमको अपने परम्परागत जल विज्ञान को समझना होगा। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण हमारी भविष्य की जरूरतों को पूरा करेगा। वैज्ञानिक डॉ ओम प्रकाश नौटियाल ने यूसर्क के वैज्ञानिक कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
तकनीकी सत्र में विषय विशेषज्ञ यूसर्क वैज्ञानिक डॉ भवतोष शर्मा ने "जलस्रोतों के संरक्षण की विधियां एवं प्रयोगशाला व फ़ील्ड में उनकी गुणवत्ता अध्ययन" विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बफर विलयन बनाना, स्टैंडर्ड विलयन, टाइट्रेशन, सूचक आदि के विषय में बताया तथा विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल करना सिखाया। जल के पीएच एवं हार्डनेस को विद्यार्थियों ने स्वयं ज्ञात करना सीखा । उन्होंने कहा पानी की गुणवत्ता से हमारे शरीर का सीधा संबंध है तथा जल के भौतिक, रासायनिक एवं जैविक गुणों का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन डॉ भवतोष शर्मा ने किया व धन्यवाद ज्ञापन डॉ ओम प्रकाश नौटियाल ने किया।
स्पष्ट एक्सप्रेस।
खैरी कलां, 24 मई 2024: राष्ट्रीयआज दिनांक 24 मई को उत्तराखंड नेटबॉल एसोसिएशन (Ad Hoc Committee) एवं निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी के सहयोग से राज्य नेटबॉल टीम के खिलाड़ियों का ट्रायल एवं चयन किया गया । इस दौरान विभिन्न जिलों, जिसमें देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी और अल्मोड़ा से आए 70 खिलाड़ियों ने अपना ट्रायल दिया ।
ट्रायल एवं चयन शिविर में विभिन्न खिलाड़ियों ने नेटबॉल खेल कौशलों से संबंधित स्किल्ड दिखाई, जिसमें की पास करना और प्राप्त करना (चेस्ट पास, सोल्डर पास, एक/दो हाथ पासिंग), चकमा देना - सिंगल/डबल/स्प्रिंट, एक खिलाड़ी को चिह्नित करना, शूटिंग (करीब/दूरी) या रिबाउंडिंग (हमला करना या बचाव करना) या पास को चिह्नित करना/अवरोधन करना, सेंटर कोर्ट के खिलाड़ियों की भूमिका, मुख्यतः रूप से रहीं।
इस ट्रायल के दौरान जिन खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया उनको विशेष प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण दिया जाएगा तत्पश्चात आगामी होने वाली 42वीं सीनियर नेशनल बालक, बालिका प्रतियोगिता, 13 से 16 जून, भिवानी हरियाणा हेतु चयन किया जाएगा व चयनित टीम भिवानी हरियाणा में राज्य का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी।
इस अवसर पर निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी की प्रधानाचार्या डॉ सुनीता शर्मा जी ने सभी खेल प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए खिलाड़ियों को अपने उद्बोधन में खेल के महत्व के बारे में बताया व शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक दृष्टि से खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है, के बारे में खिलाड़ियों को अवगत कराया, इसके उपरांत एनजीए खेल प्रशिक्षक व राज्य नेटबॉल एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य दिनेश पैन्यूली ने प्रधानाचार्या डॉ सुनीता शर्मा जी, हेडमिस्ट्रेस श्रीमती अमृतपाल डंग मैडम, राज्य नेटबॉल एसोसिएशन के समन्वयक सुरेंद्र कुमाईं, कोटद्वार से खेल प्रशिक्षक पुनम गुसाईं , देहरादून से कुलवीर सिंह, कुलभूषण, अभिषेक, शेर सिंह थापा, हरिद्वार से मोहित जोशी, टिहरी से नरेन्द्र सिंह, अनिरूद्ध एवं अल्मोड़ा से नितिन मिश्रा व सभी खिलाड़ियों का ह्रदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे ही खेल-कूद गतिविधियों में अपना समर्थन देने हेतु सभी से आग्रह किया।
रायवाला, 24 मई 2024: माम्स क्रिकेट अकादमी व क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड (सीएयू) द्वारा आयोजित प्रथम महिला दून डिफेंस अकादमी क्रिकेट कप 2024 का रोमांचकारी फाइनल मैच के साथ आज समापन हुआ।
माम्स क्रिकेट अकादमी रायवाला में आयोजित फाइनल मैच एशियन क्रिकेट अकादमी व हाईलैंडर क्रिकेट टीम के बीच खेला गया, जिसमें एशियन क्रिकेट अकादमी ने हाईलैंडर क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच काफी रोमांचकारी रहा। एशियन क्रिकेट अकादमी की खिलाड़ी मिस मीनाक्षी ने 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
समापन अवसर पर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सुश्री एकता बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अन्य विशिष्ट अतिथियों में अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नीरजा गोयल, सचिव, डीसीए हरिद्वार इंद्र मोहन बर्थवाल, सीएयू पर्यवेक्षक पवन पाल शामिल थे।
इस मौके पर माम्स के निदेशक अर्पित पंजवानी और प्रधानाचार्य डॉ. शीलू सिंह भाटिया भी मौजूद थे।
टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज नीलम, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज नेहा मेहता व भूमि उमर को सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर घोषित किया गया। टूर्नामेंट में मुस्कान को मैन ऑफ द मैच सीरीज से सम्मानित किया गया।
टूर्नामेंट के समापन अवसर पर अर्पित पंजवानी ने आयोजन समिति के सदस्यों यश बंदिल, प्रीति मेहरा व अभिषेक रावत को हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।
यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों की अद्वितीय प्रतिभाओं को उजागर करता है बल्कि क्षेत्र में महिला क्रिकेट के बढ़ते समर्थन और लोकप्रियता को भी रेखांकित करता है। प्रथम महिला दून डिफेंस अकादमी क्रिकेट कप 2024 का सफल समापन महिला क्रिकेट के प्रचार में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होता है और भविष्य के टूर्नामेंटों के लिए एक आशाजनक उदाहरण प्रस्तुत करता है।
स्पष्ट एक्सप्रेस।
देहरादून, 24 मई 2024: दून प्रीमियर लीग के पांचवें दिन का पहला मैच हिमालयन एफसी व दून सिटी एफसी के बीच खेला गया। जिसमें दून सिटी की तरफ से सौरभ नेगी ने 25वें मिनट में गोल दागा और पूरे अंक अर्जित किए।
पहला गोल अंकित थापा ने 35वें मिनट में और साहिल गुरुंग ने 60वें मिनट में मारा।
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव थपलियाल, सचिव राजेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष राहुल रावत, उत्तराखंड स्टेट फुटबाल एसोसिएशन के सेलेक्टर डॉ विरेन्द्र सिंह रावत वीर सिंह नेगी , शैलेन्द्र सिंह नेगी, रविंद्र भंडारी,दिलबर सिंह बिष्ट मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में देहरादून की 8 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
कल सुबह 7.30 बजे से दो मैच खेले जाएंगे।
0 Comments