स्पष्ट एक्सप्रेस ब्यूरो, दिनांक 11 जनवरी 2024
मुनि की रेती: दिनांक 10 जनवरी 2024 को अपने क्षेत्र मुनि की रेती ढालवाला में बढ़ते नशाखोरी के खिलाफ इ_रिक्शाओं द्वारा गली मोहल्ले में तेजी रफ्तार से चलना, नाबालिक युवकों द्वारा टू व्हीलर पर ट्रिपल राईडिंग करते हुए खतरनाक तरीके से ओवर स्पीड से चलना, टू व्हीलर मोटरसाइकिल पर मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज ध्वनि पैदा करते हुए बच्चों, बुजुर्गों, एवम् महिलाओं, में भय उत्पन्न करना, इन सभी पर प्रतिबंध लगाना एवं 14 बीघा सब्जी मंडी पुल पर गाड़ियों का खड़ा होना जिस वजह से जाम की स्थिति पैदा होना तथा पुलिस प्रशासन द्वारा रात को पूरे क्षेत्र में गस्त लगाने के संबंध मुनि की रेती नगर पालिका सभासद, अजय रमोला के नेतृत्व में 14 बीघा मुनि की रेती निवासियों ने थानाअध्यक्ष महोदय मुनी की रेती, निरीक्षक रितेश शाह को ज्ञापन प्रेषित किया एवं उम्मीद जताई कि शीघ्र ही थाना अध्यक्ष द्वारा समस्याओं को संज्ञान लिया जाएगा तुरंत कार्यवाही की जाएगी, थाना अध्यक्ष मुनि की रेती, पुलिस निरीक्षक रितेश शाह द्वारा मौके पर ही मौखिक रूप से सभी प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही स्थानीय निवासियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। गैरतलब है पिछले कुछ दिनों से रात्रि 10 से 11 बजे के मध्य रामलीला मैदान चौराहे 14 बीघा के पास कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा अराजक गतिविधियां की जा रही है इसकी लिखित रिपोर्ट, शिक्षाविद् देवेंद्र सिंह कंडारी द्वारा पुलिस चौकी मुनि की रेती को दी गई थी, साथ ही वार्ड 6 एवम् 7 की लाइट बंद होने की सूचना से नगर पालिका को अवगत कराया गया उनके द्वारा आज जब निरीक्षण किया गया तो वार्ड 6 रावत प्रिंटर्स के सामने असामाजिक तत्वों द्वारा केबल की तार काटने का मामला संज्ञान में आया,इसी प्रकार लोगों द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पूर्व भी इस प्रकार की गतिविधियां प्रतिदिन देखी जा रही है । जैसे 14 बीघा पुल के पास पालिका की तारों का चोरी होना, गाड़ी की बैटरी चोरी होना,गाड़ियों में तोड़_ फोड़, राजीव ग्राम में स्ट्रीट लाइट की चोरी होना एवम् घर में दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया जाना जैसे तथ्य काफी दिनों से प्रकाश में आ रहे थे।
शिक्षाविद् देवेंद्र सिंह कंडारी द्वारा बताया गया यह एक सोचनीय प्रश्न है, उनके द्वारा बताया गया की स्थानीय युवाओं में तेजी से नशाखोरी का प्रचलन बढ़ता जा रहा है और जिसके कारण और नशे के लिए इन युवकों द्वारा चोरी घटनाओं को भी अंजाम दिया जा रहा है, जिस पर सभी जागरूक नागरिकों द्वारा विचार किया जाना चाहिए। अगर यह सोचकर कि मेरा क्या,तो निश्चित मानिए कि अगला नंबर आपका है । उन्होंने हमारे से अखबार के माध्यम से स्थानीय निवासियों से अनुरोध किया जिस तरह से उत्तराखंड में और हमारे क्षेत्र में अपराध और नशाखोरी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है , इसको ध्यान में रखते हुए हमे केवल पुलिस प्रशासन स्थानीय प्रशासन के भरोसे न रहकर इस असामाजिक बुराईयो का सामना करने के लिए स्वयं आगे आना होगा , जब हम समय जागरूक होंगे तभी स्थानीय प्रशासन हमारी सुनवाई करेगा । यदि साधारण भाषा में कहें तो "मां भी अपने बच्चों को दूध तभी पिलाती है जब बच्चा रोने लगता है " अन्यथा आज नहीं संभले तो बहुत देर हो जाएगी।
0 Comments