स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर, ऋषिकेश,
मंत्री प्रेमचंद द्वारा दिए निर्देशों को ठेंगा दिखा रहा एनएच खंड डोईवाला, 09 अक्टूबर और 17 अक्टूबर को किया था मंत्री ने क्षतिग्रस्त मार्ग का स्थलीय निरीक्षण
स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर, 25 अक्टूबर 2024: श्यामपुर फाटक पर अधूरे छोड़े पैचवर्क से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बीते 09 अक्टूबर को माननीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नेशनल हाईवे (एनएच) के ठेकेदार को गुणवत्तापरक कार्य करने की हिदायत दी थी। उसके बाद फिर 17 अक्टूबर को क्षतिग्रस्त मार्गों व नेशनल हाईवे का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया था कि गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए दिपावली से पहले कार्यों का निस्तारण किया जाए। बावजूद इसके विभाग ने समय से पूर्व कार्य पूर्ण किए ही नहीं बल्कि अधूरे छोड़ दिए हैं। ना करके मंत्री के आदेशों को ठेंगा दिखा रहा है।
बता दें कि श्यामपुर फाटक से हाट बाजार तक 10 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को हाईवे पर पैचवर्क का कार्य किया गया था। लेकिन, गुणवत्ता को ध्यान में ना रखते हुए पैचवर्क किया गया है। जिससे अभी भी सड़क पर चलते समय वाहन हिचकोले खाकर चलना पड़ रहा है।
ऐसे में बुजुर्गों व मरीजों को बेहद दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, पैचवर्क के कारण वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
बहरहाल, मंत्री के निरीक्षण आदेशों और निर्देशों तक ही सीमित होकर रह गए हैं। और विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है।
________________________________________
जून माह से दुकानों के आगे स्लैब तोड़कर शांत बैठा एनएच विभाग जबकि हाईवे किनारे बेकार पड़े हैं ह्यूम पाइप, जेसीबी उपलब्ध ना होने का बहाना बना रहा एनएच खण्ड डोईवाला
श्यामपुर, 21 नवंबर 2024 : हाईवे किनारे दुकानों के आगे निकासी नाली के स्लैब तोड़कर एनएच विभाग शांत बैठा हुआ है, जिससे दुकानों में जाने के लिए मुश्किल उठानी पड़ रही है ।
27 जून को एनएच खण्ड डोईवाला द्वारा निकासी नाली की साफ करने के लिए जेसीबी द्वारा स्लैब हटाए गए थे और कुछ स्लैब तोड़ भी गए थे। स्लैब ना होने से लोगों को दुकानों में सामान लेने के लिए कूदकर जाना पड़ रहा है खासकर महिलाएं और बुजुर्गों को दुकानों में जाने के लिए समस्या हो रही है। रात के समय लोग चोटिल भी हो रहे हैं।
इसके साथ साथ माननीय स्थानीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल भी जनहित की इस समस्या का संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
_____________________________________________
प्रतियोगिता के माध्यम से छिपी हुई प्रतिभाओं को मिलेगा आगे आने का मौका
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 21 नवंबर 2024: मान्यता प्राप्त प्रबंधकीय विद्यालय एसोसिएशन, उत्तराखंड द्वारा 29 और 30 नवंबर को भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
क्रीडा प्रतियोगिता आयोजन समिति के प्रभारी कपिल गुप्ता ने बताया कि खेल प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में खेल भावना को जागृत करना है।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उत्तराखंड शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशक देहरादून डॉ. मुकुल सती, जिला शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट भी शामिल रहेंगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा और महामंत्री राजीव थपलियाल ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता को बडे पैमाने पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि कई स्कूलों के पास खेल के मैदान नहीं होते हैं, इसलिए इस प्रतियोगिता के माध्यम से सभी बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। दो दिवसीय क्रीडा प्रतियोगिताएं होगी जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल होंगे, जो मुख्यमंत्री की योजना मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन खिलाडी छात्रवृत्ति योजना, छात्रवृति योजना को भी साकार करना है। इसके लिए बच्चों को तैयार करना भी हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश में अनुभवी पीटीआई भी तैयार करना हैं जो निष्पक्ष खेल भावना को खिलाडियों में भर सके ऐसा निष्प्रभ निर्णय हो पाए। इस अवसर पर क्रीडा समिति के अध्यक्ष महंत निर्मल दास, कोषाध्यक्ष रणजीत छाबडा, सांस्कृतिक सचिव अरविंद शर्मा, उपाध्यक्ष गीता त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, खुशवंत सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे ।
____________________________________________
दोनों बहनें घर पहुंचीं
जानकारी के मुताबिक दोनों बहनें अपनी मां से नाराज होकर घर से चली गईं थी।
____________________________________________
छात्र नेता आदर्श राठौर ने छात्र-छात्राओं की परीक्षा फॉर्म भरते समय आ रही परेशानियां और परीक्षा परिणाम में आ रही त्रुटि के सुधारीकरण के लिए ज्ञापन प्रेषित किया
देहरादून (रायपुर), 21 नवंबर 2024: श्री देव सुमन विश्वविद्यालय बादशाहीथौल, उत्तराखंड के कुलपति एन.के. जोशी को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर के छात्र नेता आदर्श राठौर ने छात्र-छात्राओं की परीक्षा फॉर्म भरते समय आ रही परेशानियां और परीक्षा परिणाम में आ रही त्रुटि के सुधारीकरण के लिए ज्ञापन प्रेषित किया गया। छात्र नेता आदर्श राठौर ने अवगत कराया कि कुछ माह पूर्व जो परीक्षा परिणाम बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर और बीएससी तृतीय वर्ष का था उसमें बहुत सारे छात्र छात्राओं के परीक्षा परिणाम आ रही त्रुटियां के संबन्ध में अवगत कराया तथा इसमें महाविद्यालय मालदेवता रायपुर और अन्य महाविद्यालयों के बहुत सारे छात्र छात्राओं को फेल किया गया था तथा और बैक प्रदर्शित की गई थी तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता के छात्र नेता आदर्श राठौर ने बताया की जिस समय परीक्षा परिणाम घोषित होता है उस समय छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम पास दिखाई देता और फिर दूसरे दिन परीक्षा परिणाम को चेक करते हैं तो उनको फेल किया होता है। उनके जो अंक प्राप्त हुए होते हैं वो शून्य कर दिए जाते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि हाल ही में समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रथम और द्वितीय, तृतीय सेमेस्टर तथा अन्य सेमेस्टर के जो परीक्षा फॉर्म भरे गए थे, वे परीक्षा फॉर्म भरते समय छात्र छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। और कुछ छात्र छात्राओं के काफी समय बाद या कुछ दिनों बाद परीक्षा फॉर्म उनके समर्थ पोर्टल के आईडी पर शो हुए और जो द्वितीय सेमेस्टर में जिस विषय में पास थे वह तृतीय सेमेस्टर में उनकी बैक प्रदर्शित हो रही थी।
छात्र नेता आदर्श राठौर ने मांग रखी कि इन सभी त्रुटियों को देखते हुए छात्र हित में सभी छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम सही किया जाए और आगे छात्र हित समस्या का निवारण हो। इसके साथ साथ समर्थ पोर्टल में जो दिक्कतें आ रही हैं, वह जल्द से जल्द दूर की जाएं। इन सभी छात्र छात्राओं की समस्या को लेकर छात्र नेता आदर्श राठौर ने श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति एनके जोशी को बीए, बीएससी व बीकॉम के छात्रों के परीक्षा परिणाम और समर्थ पोर्टल पर आ रही त्रुटियों के सुधार के सम्बन्ध मे ज्ञापन प्रेषित किया। और कुछ दिनों पूर्व विश्वविद्यालय द्वारा बीए के एलिक्टिव, बीकॉम के Enterprenurship, बीएससी तृतीय वर्ष, केमिस्ट्री के छात्रों लगभग सभी छात्रों क़ो फेल दिखाया गया था। तथा ज्ञापन प्रेषित करने वाले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर देहरादून के छात्र नेता आदर्श राठौर, और सूरज बहुगुणा आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
0 Comments