Header Ads Widget

जानकी झूला में पसरे रेहड़ी व फड़ों के अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला व पुलिस प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया

जानकी झूला में पसरे रेहड़ी व फड़ों के अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला व पुलिस प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया
स्पष्ट एक्सप्रेस।
मुनिकीरेती, 20 नवंबर 2024: नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से जानकी झूला में पसरे रेहड़ी व फड़ों के अवैध अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक रेहड़ियों को जब्त किया गया।
          प्रशासक देवेंद्र सिंह नेगी के निर्देश पर बुधवार को नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला व मुनिकीरेती पुलिस प्रशासन की एक संयुक्त टीम जेसीबी और टैªक्टर-ट्रॉली के साथ जानकी झूला में पहुंची। अचानक यहां कार्रवाई होता देख अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में सभी अपना सामान समेटते हुए नजर आए। कार्रवाई में आधा दर्जन से अधिक अवैध रूप से खड़ी रेहड़ियों को पालिका ने जब्त किया। इस दौरान प्रभारी अधिशासी अधिकारी अनुराधा गोयल ने अतिक्रमणकारियों को पुनः अतिक्रमण ना करने की सख्त हिदायत भी दी।
          मौके पर सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेश पांडे, उपनिरीक्षक दीपिका तिवारी, उपनिरीक्षक दीपक रावत, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, कर निरीक्षक आकाश, लिपिक संजय भंडारी, अनुज, वर्क एजेंट संदीप बिष्ट, केदार मिश्रवाण आदि उपस्थित थे।


 मुनिकीरेती-ढालवाला ने शौचालय कर्मियों को फूल माला पहनाकर किया सम्मानित

स्पष्ट एक्सप्रेस।
मुनिकीरेती, 19 नवंबर 2024: विश्व शौचालय दिवस पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने शौचालय कर्मियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया प्रशासक देवेंद्र सिंह नेगी और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर मंगलवार को विश्व शौचालय दिवस के मौके पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के शौचालयों को फूल मालाओं से सजया गया। 
   Corporation
          इसके बाद सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में मधुबन आश्रम तिराहा, जानकी झूला मार्ग, बस पार्किंग, आस्था पथ और रामझूला के शौचालयों का निरीक्षण कर विशेष सफाई अभियान चलाया गया और शौचलायों में तैनात सफाई कर्मियों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। सफाई निरीक्षक ने बताया कि विश्व शौचालय दिवस के तहत 20 नवंबर से 30 नवंबर तक नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें शौचलयों का सौंदर्यीकरण, जागरूकता रैली, स्वच्छता ब्रांड एंबेस्डर विजिट, दिशा-निर्देश पट्ट, साइनेज लगाने आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। 
          मौके पर सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, सदस्य स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 प्रज्जवल शर्मा, मनीष भट्ट, अंकित जगूड़ी, सुनील सिंह, सफाई सुपरवाइजर बाबू सिंह आदि मौजूद थे।
__________________________________________


Post a Comment

0 Comments