Header Ads Widget

दिसंबर 2026 से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन में ट्रेनों का आवागमन शुरू होने की उम्मीद

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 22 नवंबर 2024 :

दिसंबर 2026 से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन में ट्रेनों का आवागमन शुरू होने की उम्मीद : मुख्य परियोजना प्रबंधक अजीत यादव
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 22 नवंबर 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल सेवा 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। दिसंबर 2026 तक इस रेल लाईन निर्माणको पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। आज तक हुए कार्यों के बारे में मुख्य परियोजना प्रबंधक अजीत यादव ने विस्तार से जानकारी दी।
          ऋषिकेश स्थित रेल विकास निगम लिमिटेड के कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर अजीत सिंह यादव ने पत्रकारवार्ता में बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग के बीच 125 किमी नई ब्रॉड गेज रेलवे लाइन राज्य की एक महत्वपूर्ण विकास परियोजना है, जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है।
          ऋषिकेश-कर्णप्रयाग के बीच रेल लिंक प्रदान करने का उद्देश्य राज्य में स्थित तीर्थ स्थलों तक आसानी से पहुंचने की सुविधा प्रदान करना और पिछड़े क्षेत्र के विकास के साथ- साथ नए व्यापार केंद्रों को जोड़ना और क्षेत्र में रहने वाली आबादी को सेवा देना है। कहा कि इस तरह के लिंक से यात्रा में समय और लागत की काफी कमी आएगी।
          प्रस्तावित रेलवे लाइन देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग व चमोली पांच जिलों के मध्य देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, गौचर और कर्णप्रयाग जैसे महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ेगी ।
उन्होंने बताया कि रेलवे मंत्रालय द्वारा सितंबर 2011 में इस परियोजना का जिम्मा रेलवे विकास निगम लिमिटेड को सौपा था। बताया कि 2010-11 में 42 95.3 करोड रुपए की लागत मंजूर की गई थी, जो कि 2016 में रेलवे बोर्ड द्वारा 16216.31 रुपए का विस्तृत अनुमान स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि वीरभद्र स्टेशन से 6 किलोमीटर से आगे सुरंग में संरेखण है।
सुरंग निर्माण के कार्य में आठ एडिट के साथ- साथ 16 सुरंगे शामिल हैं, जो तेजी से भूमिगत खुदाई के लिए 46 ड्राइव बनती हैं, सभी सुरंग में प्राथमिक लाइनिंग का काम चल रहा है। औसतन 5 किमी प्रति महीने की प्रगति पर है जिसमें सबसे परिष्कृत आधुनिक मशीनरी जैसी जंबो, ड्रिल, कम स्पंदन तकनीकी वाली शॉर्ट क्रीट मशीनें और खोदे गए मलवे से
तेजी से बाहर निकालने के लिए निरंतर लोडर का उपयोग किया जा रहा है। कहा कि नवंबर 2024 तक 28 ब्रेक-थू पूरी हो चुकी है और मार्च 2025 तक 10 और ब्रेकथ्रू पूरी हो जाएगी। दिसंबर 25 तक सभी ब्रेक-थू पूरी हो जाएगी, यानी कि 213 किमी की दूरी पूरी हो जाएगी। अब तक कुल 6 एमटी और 6 एस्केप सुरंगों की पूरी तरह से खुदाई हो चुकी है। सबसे लंबी खुदाई टी - 13 की है जो 9.50 किलोमीटर लंबी है। बताया कि चंद्रभागा, शिवपुरी, गूलर और अलकनंदा नदियों पर 19 में से पांच बड़े पुल पूरे हो चुके हैं, जबकि 13 पुलों को इस वर्ष पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
बताया कि सुरंग खुदने के कारण कुछ ग्रामीणों द्वारा अपने घरों में दरारें आने की शिकायतें की गई थी । जिसे उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मुद्दे का समाधान किया गया व जिलेवार समितियां बनाई गईं। इन समितियों द्वारा प्रभावित घरों का सर्वेक्षण किया गया है तथा लोनिवि द्वारा मुआवजे का मूल्यांकन किया गया तथा संबंधित जिलाधिकारियों द्वारा मांगी गई दरों के अनुसार
मुआवजा पहले ही वितरित किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि परियोजना द्वारा श्रीनगर में अस्पताल, एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में स्टेडियम, सड़क, सुरक्षात्मक कार्य मलेथा में वीर माधव सिंह भंडारी परिषद का नवीनीकरण, जिला चमोली में सुशीला देवी इंटर कॉलेज का नवीनीकरण, कीर्ति नगर से खंडूवाल तक सड़क का उन्नयन, देवप्रयाग से पायल गांव तक सड़क का उन्नयन आदि कई विकास कार्य किए गए हैं तथा सीएसआर द्वारा कई कार्य किए जा रहे हैं।
बताया कि रेलवे ट्रैक बिछान के लिए ब्लास्ट रहित ट्रैक का ठेका जेवी को जुलाई 2024 में 750 करोड रुपए में दिया गया है जिसका काम प्रगति पर है। रेलवे स्टेशन निर्माण कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया जारी है। जनवरी 2025 में इसे भी जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तय समय पर ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर उप महाप्रबंधक ओम प्रकाश मालगुडी, जेजेएम सुब्रत सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
___________________________
प्रिया देवली ने संस्कृत में गोल्ड मेडल प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया
स्पष्ट एक्सप्रेस।
कर्णप्रयाग, 21 नवंबर 2024: डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग (चमोली) की छात्रा प्रिया देवली ने संस्कृत विषय में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल प्राप्त कर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्हें यह सम्मान श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल द्वारा ऋषिकेश परिसर में आयोजित 5 वें दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया।
प्रिया देवली ने स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षा पीजी कॉलेज, कर्णप्रयाग से पूरी की है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बीएन खाली और पूर्व प्राचार्य डॉ. केएल तलवाड़ ने इसे महाविद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया और प्रिया को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चमोली जैसे दुर्गम क्षेत्र में सीमित संसाधनों के बावजूद प्रिया जैसी प्रतिभाएं उच्चतम उपलब्धियां हासिल कर रही हैं।
संस्कृत विभाग की प्रभारी डॉ. चंद्रावती टम्टा, डॉ.
मृगांक मलासी और डॉ. हरीश बहुगुणा ने भी प्रिया की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और विभाग के लिए इसे गर्व का विषय बताया।
मीडिया प्रभारी डॉ. आरसी भट्ट ने बताया कि प्रिया कमेडा गौचर (चमोली) की निवासी हैं और नियमित रूप से महाविद्यालय में उपस्थित रहती थीं । उन्होंने अपने गुरुओं और अपनी अथक मेहनत के बल पर सर्वोच्च अंक प्राप्त कर यह सम्मान हासिल किया है। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने प्रिया देवली को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रिया की यह उपलब्धि उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।
_________________________
पुरस्कार वितरण समारोहः केवी रायवाला में रीडिंग प्रमोशन वीक
स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर 22 नवंबर 2024: केंद्रीय विद्यालय रायवाला में आयोजित रीडिंग प्रमोशन वीक (द्वितीय तिमाही 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर) के समापन पर 14 नवंबर 2024 को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसके तहत विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को सम्मानित किया गया।
          इस मौके पर विद्यालय के 110 छात्रों ने भाग लिया,
जिनमें से 44 छात्रों ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार जीते। प्राचार्य श्रीमती रीता इंद्रजीत सिंह ने छात्रों और शिक्षकों की मेहनत और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि पढ़ाई न केवल ज्ञान का बल्कि विवेक का भी आधार है। हम अपने छात्रों को पढ़ने और सीखने के प्रति प्रेरित करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे ।
          इस आयोजन के दौरान बच्चों ने कविता वाचन, जोड़ी में पढ़ाई, कहानी सुनाना, शब्द पहेली, समाचार पत्र पढ़ना और पुस्तक समीक्षा जैसे विविध गतिविधियों में भाग लिया। इन गतिविधियों ने छात्रों के आत्मविश्वास, भाषा कौशल और समूह में काम करने की क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
          विद्यालय परिवार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आयोजकों और प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं पुरस्कार वितरण समारोह में श्रीमती शशि डबरा, श्रीमती रुचि, सुश्री रेखा, श्रीमती चंचल वर्मा, श्रीमती सीमा यादव, श्रीमती अनुराधा नेगी आदि उपस्थित रहे।
__________________________

हाईवे किनारे बाधा बन रहे पुलिस बेरिकेट्स हटाए गए
स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर 22 नवंबर 2024: श्यामपुर फाटक के समीप ट्रैफिक में बाधा बन रहे पुलिस बेरिकेट्स हटाए गए। श्यामपुर बाईपास से हरिद्वार की ओर जाने वाला ट्रैफिक फुटपाथ पर बने चेंबर के ईर्द-गिर्द बैरिकेट्स लगे होने से बाधित हो रहा था।           खबर का संज्ञान लेते हुए एनएच खण्ड डोईवाला ने आज दोपहर ट्रैफिक को बाधा पहुंचा रहे बेरिकेट्स हटाकर मार्ग को सुगम किया।
          चेंबर के इर्द-गिर्द बैरिकेट्स लगे होने के कारण मार्ग काफी संकीर्ण हो गया था। जिससे वाहनों को सिंगल लाइन बनाकर गुजरना पड़ रहा था। और जाम की स्थिति भी पैदा हो रही थी।









Post a Comment

0 Comments