ऋषिकेश, 10 नवंबर 2024: निवर्तमान अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव अग्रवाल पर ठीक निकाय चुनाव से पहले जिलाबदर किया गया है।
उत्तराखंड की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मैं माधव अग्रवाल को एक सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं। ऐसे कार्यकर्ता जो जरूरत और गरीबों की मदद करता है। मगर ऐसे कार्यकर्ता आज की व्यवस्था की आंखों में खटकता है, उनको गुंडा एक्ट के तहत निषिद्ध किया गया है, जिला बदर किया गया है। जिस राज्य के अंदर कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई हो, उस राज्य के अंदर इसी तरीके से सामाजिक कार्यकर्ताओं को गुंडा एक्ट के तहत निषिद्ध किया जा रहा है। उन्होंने कहा जो कांग्रेस जिंदाबाद कहता है, जो जनता के सवालों पर लड़ता है उसके लिए गुंडा एक्ट लेकर के प्रशासन पीछे दौड़ रहा है।
कांग्रेस कार्यकर्ता इस उत्पीड़न के खिलाफ 11 नवंबर को अपने देहरादून आवास पर मौन उपवास रखेंगे।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ऋषिकेश राकेश सिंह एडवोकेट ने कहा कि नगर पंचायत स्वर्गाश्रम के निवर्तमान अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव अग्रवाल पर ठीक निकाय चुनाव से पहले जिलाबदर की कार्यवाही करना दुर्भाग्यपूर्ण है। आज सत्ता पक्ष के दबाव में जिस तरीके से प्रशासन कार्य कर रहा है और कांग्रेस के नेताओं को चुनाव में प्रतिभाग़ करने से रोकना चाह रहा हैं, वह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि माधव कोई अपराधी नहीं है, बल्कि वह एक अच्छे समाजसेवी हैं, लेकिन आश्रम ट्रस्ष्टियों की पहुंच सत्ता तक है, जिस कारण प्रशासन तंत्र को यह कार्रवाई करनी पड़ी। कभी भाजपा के वरिष्ठ नेता किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस में रहकर माधव अग्रवाल को नगर पंचायत अध्यक्ष का टिकट देने का काम किया था। क्या माधव तब भी गुंडा था। आगे माधव माननीय उच्च न्यायालय की शरण लेगा और हमें भरोसा है माधव को न्याय मिलेगा।
0 Comments