Header Ads Widget

Spasht Express 04 Nov 2024


ऋषिकेश ग्राम खैरी खुर्द लेन नं 1 के सामने रेस्टोरेंट से पकड़ा गया शराब का जखीरा, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
स्पष्ट एक्सप्रेस।
खैरी खुर्द, 03 नवंबर 2024: ऋषिकेश हरिद्वार हाईवे पर नेपाली फार्म के समीप खैरी खुर्द लेन एक के सामने हाईवे किनारे बने फ़ूड प्लाजा रेस्टोरेंट में बड़ी मात्रा में शराब का जखीरा पकड़ा गया है। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने रेस्टोरेंट के आगे हगांमा काटा।
          ग्रामीणों ने फ़ूड प्लाजा रेस्टोरेंट में काफी दिनों से खुलेआम शराब बिकने, परोसने की सूचना आबकारी व पुलिस विभाग को दी मगर इस ओर किसी ने भी ध्यान दिया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता गया। आज सुबह रेस्टोरेंट में बड़ी मात्रा में शराब का जखीरा पकड़ा जिसमें कई पेटियां अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद हुई हैं। जिसमें देशी, अंग्रेजी, बियर शामिल हैं।
          क्षेत्र पंचायत सदस्य श्यामपुर भाग दो प्रभाकर पैन्यूली, अर्जुन राणा, लक्ष्मण सिंह राणा आदि ने कहा कि रेस्टोरेंट में बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी गई। जिससे लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग से रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा इस तरह खुलेआम अवैध शराब परोसने से इसका सीधा असर युवा पीढ़ी पर पड़ रहा साथ ही क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।
          रेस्टोरेंट संचालक पिता-पुत्र मौके से फरार बताए जा रहे हैं। जिनका नाम आयुष रावत और भूपेंद्र रावत देहरादून बताया जा रहा हैं। फिलहाल पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं।
          थाना रायवाला पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार उक्त वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
          इस दौरान पुलिस टीम में उ.नि. प्रीति सैनी, कां. अनुज राठी, कां. रविन्द्र पयाल, म.कां. रितु, म.कां. मनीषा मौजूद रहे। 
नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने जंगल में सूखे कूड़े के विरूद्ध स्वच्छता अभियान चलाकर डेढ़ कुंटल सूखा कूड़ा एकत्र किया
स्पष्ट एक्सप्रेस।
मुनिकीरेती, 03 नवंबर 2024: स्वच्छ दीपावली- शुभ दीपावली कार्यक्रम के छठें दिन नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने ब्लैक स्पॉट तपोवन बाईपास मार्ग और समीप जंगल में सूखे कूड़े के विरूद्ध विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर डेढ कुटल सूखा कूड़ा एकत्र किया।
प्रशासक देवेंद्र सिंह नेगी और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी  निर्देश पर रविवार को सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण के नेतृत्व में पालिका व स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की टीम तपोवन बाईपास मार्ग में एकत्र हुई।
          यहां सड़क व समीप जंगल में टीम ने सूखे कूड़े के विरूद्ध विशेष स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमें डेढ कुंटल से अधिक सूखा कूड़ा एकत्र कर खाराश्रोत स्थित अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र भेजा गया। इस दौरान टीम ने स्थानीय होटलों व आश्रमों के संचालकों से खुले में कूड़ा ना फेंकने की अपील की व पकड़े जाने पर कार्यवाही हेतु चेताया। इसके बाद टीम ने स्वच्छ भारत-सुंदर भारत, मेरी गंगा-मेरी जिम्मेदारी और हमारे जंगल-हमारी जिम्मेदारी के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। 
अभियान में सफाई सुपरवाइजर राजू, सदस्य स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 प्रज्जवल शर्मा, मनीष भट्ट, गौरव, अंकित, कुलदीप, सोनू, सन्नी आदि मौजूद थे।


जाते जाते स्वर्गीय श्रीमती स्नेह जैन जी के दान किये गए दोनों नेत्रों से दो नेत्रहीनों को रोशनी मिलेगी
स्पष्ट एक्सप्रेस।
देहरादून, 03 नवंबर 2024: आज सुबह 9.45  को स्वर्गीय श्रीमती स्नेह जैन जी  (79वर्ष), श्री जे डी जैन वैज्ञानिक भारतीय वन संस्थान  पण्डित बाड़ी निवासी का निधन हो गया। उनकी पुत्री श्रीमती अनुजा ने आँखें दान करने की इच्छा दधीचि देहदान के कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार अरोड़ा से बताई। ततपश्चात कृष्ण कुमार अरोड़ा ने एसएमआई बैंक अंतर्गत श्री महन्त इंदिरेश से सम्पर्क किया एवं बैंक प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष नेत्र डॉ तरुन्नम शकील द्वारा डॉ तन्वी के नेतृत्व मृतक के घर जाकर उनके दोनों कॉर्निया परिवार के समुख सुरक्षित किए।
          इस नेत्रदान के जरिये दो लोग इस सुन्दर संसार को देख पाएंगे। दधिचि देहदान समिति एवँ एस एम आई बैंक ने परिवार की नेत्रदान सेवा भावना की प्रशंसा की। जिससे की इस नेत्रदान से समाज को प्रेरणा मिलेगी| समिति के अनुसार ये उनका 22वाँ नेत्रदान है। 
नेत्रदान के लिए आवश्यक बातें।
1. मृत्यु के 6 घंटेके अंदर आंखें दान कर देनी चाहिए।
2. मृतक की आँखे बंद करके उसके ऊपर गीली रुई रख देनी चाहिए।
3. पंखा बंद कर दें ऐ. सी. हो तो  चलने दें।
4. सिर के नीचे तकिया रख दें।
नेत्रदान, अंगदान एवँ देहदान करने के लिए संपर्क कर सकतें हैं। मोबाइल नं 7906600421, 9412438100, 98972 87021,  98378 94998 या 94111 70800

Post a Comment

0 Comments