Header Ads Widget

Spasht Express 05 Nov 2024


धार्मिक  कार्यक्रमों की पनाहगा बनकर रह गया पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम 
 
स्पष्ट एक्सप्रेस।
मुनिकीरेती, 05 नवंबर 2024:
 एक  ओर  जहां  भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए ने   वर्ष  2036 में होने वाले ओलंपिक और पैरालंपिक  की मेजबानी करने के हेतु देश की इच्छा व्यक्त करने सबंधित आशय पत्र अंतराष्ट्रीय ओलंपिक समिति  को सोंपा है।जो की खेलो केआयोजन व खेलो को बढ़वादेने की दिशा मेंअच्छा कदम हैं।
 बावजूद इसके धरातल में  उत्तराखंड के मुनि की रेती नगर पालिका में सिथत पूर्णानंद मिनी स्टेडियम, खेल मैदान  धार्मिक आयोजनों, आंदोलन, भाषण बाजी की पनाह गाह बना रहता है। 
  सप्ताह भर के आयोजन के लिए एक माह पहले आयोजन की तैयारी के लिए खेल मैदान में टेंट लगाने के लिए खुदाई शुरू हो जाती है। उसके बाद जब आयोजन समाप्त हो जाता है तो कुछ दिन टेंट उखाड़ने में लग जाते हैं। उसके बाद खेल मैदान कीचड़, गड्ढों गंदगी व ईंट-पत्थरों से अटा पड़ा रहता है। मानों खेल मैदान में तबाही आई हो।
 
 

ऐसे में हमारे पहाड़ी युवा स्टेडियम में जाने की आस में आंखों में चमक लिए  बमुश्किल पहाड़ी क्षेत्र से यहां आते हैं और स्टेडियम के नाम पर रणक्षेत्र का मैदान पाकर मजबूरन पलायन का मार्ग पकाने को मजबूर हो जाते हैं।

   ढालवाला, मुनिकीरेती, तपोवन घनी आबादी वाला क्षेत्र है, पिछले कुछ वर्षों से यहां पर आबादी  बुरी तरह से बड़ी है। पर बच्चों के खेलने के लिए यहां एकमात्र स्टेडियम तथा एक मात्र  खेल  का मैदान  है। लेकिन यह स्टेडियम हर दूसरे तीसरे दिन कल्चर व धार्मिक कार्यक्रमों से घिरा रहता है। स्टेडियम में इस तरह की गतिविधियां पहले से होती आ रही हैं। मुनिकीरेती, तपोवन क्षेत्र में सैकड़ो की संख्या में आश्रम व धर्मशालाएं हैं जहाँ पर इस तरह के आयोजन किये जा सकते है , जिसके लिए यह क्षेत्र    विश्व विख्यात भी है, साल भर यहाँ तीर्थ  यात्रियों    साहसिक क्रीडा  गतिविधियों का  आनंद लेने के लिए लाखो की  संख्या मे टूरिस्ट आते है लेकिन इसके बाद  भी स्थानीय नागरिक के लिए सुविधांओ की भयंकर रूप  से कमी है। अब इस  क्षेत्र  का  एकमात्र  एकमात्र स्टेडियम स्थानीय युआ वर्ग,  खिलाडियों व स्थानीय नागरिको  की  भावनों के साथ खिलवाड़ करते हुए   इस  स्टेडियम को सत्संग  क्यों आवंटित किया जा रहा है जबकि इस स्टेडियम में मुनिकीरेती नगर पालिका और तपोवन नगर पंचायत क्षेत्र में और यमकेश्वर ब्लॉक से भी यहां पर सेकड़ो की  संख्या  में बच्चे   क्रीड़ा एवं शारीरिक अभ्यास के लिए आते हैं।

  यह  स्टेडियम पिछले 22 अक्टूबर से एक विशाल सत्संग के लिए आरक्षित हो गया है जो की 5 नवंबर से शुरू होना है और उसके लिए 22 अक्टूबर से बड़े-बड़े टेंट लगने शुरू हो गए हैं और ग्राउंड में गड्ढे विशाल टेंट के लिए गड्ढे हुआ लैट्रिन बाथरूम जाने के लिए भी स्टेडियम के अंदर जगह-जगह खुदाई की जा रही है और तकरीबन एक महीने के लिए यह स्टेडियम मुरारी बापू के सत्संग के लिए के आरक्षित हो गया हैऔर ऐसा आयोजन यहां पर पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी यहां पर इस तरह के आयोजन हो चुके हैं जिस कारण यह स्टेडियम एक-एक महीने तक आरक्षित हो जाता है और  यहां पर संचालित होने वाली खेल गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लग जाती है उत्तराखंड का अधिकांश पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण  तथा विषम भौलिक क्षेत्र होने के कारण बच्चों के खेलने के लिए खेल मैदान की पहले ही काफी कमी है यह यूं कह सकते हैं कि खेल के नाम पर यहां सुविधा नाम मात्र से भी कम है।

  पिछले कुछ वर्षों में मुनि की रेती ऋषिकेश के आसपास क्षेत्र में जनसंख्या का दबाव बहुत तेजी से बड़ा है, आज हमारे क्षेत्र के बच्चे खेल मैदान के अभाव में खेल एक्टिविटी की कमी में  युवाओं का व्यक्तित्व विकास और शारीरिक विकास पूरी तरह से अवरुद्ध हो चुका है तथा  अधिकतर युवा  नशे की गर्त में जा रहे हैं। 

   पूर्णानंद  स्टेडियम जो यहां के स्थानीय बच्चों के लिए कीड़ा गतिविधियों के लिए पूर्णानंद ट्रस्ट द्वारा सरकार को आवंटित किया गया था यहां पर नगर पालिका मुनि की रेती तपोवन ग्राम पंचायत और गंगा नदी के दूसरी साइड स्थित जमकेश्वर ब्लॉक के भी स्थानीय युवा वर्ग जो पार्ट टाइम जॉब के साथ-साथ राज्य सरकार व केंद्र सरकार  के कई विभागों में   नौकरी के लिए, सेना में भर्ती के लिए अथवा अन्य अन्य शारीरिक दक्षता में निपूर्ण होने के लिए अभ्यास की जगह तलाशते रहते हैं, उनके लिए यह एकमात्र स्टेडियम व ग्राउंड पूर्णानंद स्टेडियम है । यहां पर खेल गतिविधियों के अलावा स्थानीय  एवं आसपास के पहाड़ी क्षेत्र से आने वाले युवा जो आसपास फैक्ट्री, होटल में  व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान में कार्य करते हैं तथा साथ-साथ में सरकारी नौकरी की भी तैयारी करते हैं उनके लिए भी यह स्टेडियम फिजिकल ट्रेनिंग के लिए मुफीद है या एकमात्र स्थान है इस स्टेडियम में विभिन्न खेलों के लिए संविदा स्तर पर कोच अप्वॉइंट किए गए हैंवॉलीबॉल फुटबॉल हॉकी को को बेसबॉल जूडो कराटे और बैडमिंटन इत्यादि खेल के लिए यहां पर सैकड़ो बच्चे सुबह शाम प्रैक्टिस के लिए आते हैं जिनके लिए सरकारी स्तर पर हर साल संविदा पर कोच भी रखे गए हैं परन्तु खेल मैदानों के इस तरह के आयोजनों से घिरे रहने के कारण उन कोचों का होना भी व्यर्थ है।

 

   टिहरी जिला  का डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कार्यालय नरेंद्र नगर  में स्थित है और यहाँ  पर भी एक छोटा पुलिस का ग्राउंड है जो की  केवल लगभग 90 x 50 गज है जो की नरेन्द्रनगर पालिका क्षेत्र के  बच्चो की खेल गतिविधियो  के लिये  भी पूरा नही है ,यदि इस सत्संग की आयोजन के समय हम बात करें कि नरेंद्र नगर में इस दौरान पूर्णानन्द स्टेडियम में  प्रेक्टिस करने वाले बच्चों की खेल गतिविधियों को नरेंद्र नगर में में शिफ्ट किया जाएगा तो यह सरासर स्थानीय बच्चों वह यहां युवाओं के साथ अन्याय है क्योंकि नरेंद्रनगर मुनि की रेती तपोवन से 16 किलोमीटर दूर स्थित है और पूर्व  में जब  भी इस  स्टेडियम में  ऐसे आयोजन होते रहे हैं तब भी खेल विभाग द्वारा यहां के युवा हुआ बच्चों के खेल व शारीरिक गतिविधिया नेरेंद्नगर में आयोजित की  जाएगी  इस प्रकार का हवाला दिया  जाता रहा है लेकिन सैकड़ो बच्चों को नरेंद्र नगर के एकमात्र ग्राउंड में शिफ्ट करना असंभव है, तथा खेल विभाग विभाग द्वारा पहले भी इस तरह की  खानापूर्ति की जा चुकी है। यह कहना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी कि  पिछले कुछ वर्षो से  जब से इस  स्टेडियम  का निर्माण हुआ है, स्टेडियम में  इस तरह के  कार्यक्रम आयोजित करवाकर  खेल को बढावा देने के  नाम पर स्थानीय युवा होते  खिलाडियों के साथ एक भद्दा  मजाक किया  जा रहा है  

    जबकि प्रधानमंत्री जी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी  , उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्य    वनमंत्री जो की  स्थानीय विधानसभा के विधायक सुबोध उनियाल ऋषिकेश विधायक प्रेम चन्द्र अग्रवाल  खेल के लिए पूरी तरह समर्पित है और इसी क्रम में प्रधानमंत्री द्वारा खेलो को बढावा देने हेतु खेलो  इंडिया का नारा दिया गया है,प्रदेश के  मुख्यमंत्री , व  खेल मंत्री  युवाओं को खेल की तरफ आकर्षित करने के लिए विभिन्न तरह की योजनाएं लाने में प्रयासरत है। फिर भी  इस स्टेडियम   बड़े-बड़े टेंट लगने  शुरू हो  गए थे  जो की  दिनांक 7 नवंबर से 15 नवंबर तक चलने  वाले सत्संग  महोत्सव के कारण एक बार फिर स्थानीय  युवा वर्ग को स्टेडियम  से  मायूस होकर  वापस लोटना  होगा

 आशा है  इस भौगोलिक विषम परिस्थितियों वाले राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी   स्थानीय  विधायक व वन मंत्री सुबोध उनियाल जो कि नवयुवको में अच्छे खासे लोकप्रिय नेता है एवं  युवा विकास का चेहरा हैवह इस विषय पर  तुरंत ध्यान देंगे कि स्थानीय युवाओ को खेल मैदान के अभाव में  अपनी खेल प्रतिभाओं को सँवारने के  लिए अन्यप्रदेशों में जाकर दर-दर की ठोकरे ना खानी पड़े। एवं सरकार  इस खबर पर तुरंत संज्ञान लेकर  इस तरह की आयोजन स्टेडियम में करने पर अविलंब प्रतिबंध लगाएगी, एवं  पूर्व  में जो सास्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों  से  सरकार को आमदनी हुई है , वह खेल के इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में खर्च कर उसका  ब्यौरा  आम  जनता के  सामने सावर्जनिक करेगी

 

       👉   स्थानीय युवा खिलाड़ियों व  विभिन्न खेलो से जुड़े खेल प्रेमियों, कोचों ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यहां पर इस तरह के आयोजन पहले भी होते रहे हैं और इस कारण महीनों तक स्टेडियम में खेल गतिविधियों पर रोक लग जाती है, जो की इस क्षेत्र के खिलाडियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ।

          जिला खेल अधिकारी मुनिकीरेती दीपक रावत से इस संबंध में बात करने पर उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे से इस बात को ध्यान में रखते हुए इस तरह के आयोजनों पर रोक लगाई जाएगी, इसकी रोकथाम के लिए एक - दो दिन में निदेशालय को भी पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा।

 



रायवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की अलग-अलग घटनाओं का रायवाला पुलिस ने किया खुलासा
स्पष्ट एक्सप्रेस।
रायवाला, 03 नवंबर 2024: थाना रायवाला पुलिस ने दो अभियुक्तों को चोरी किए गए वाहनों के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्तों के कब्जे से देहरादून व हरिद्वार में अलग-अलग स्थानों से चोरी किए गए 04 दुपहिया वाहन बरामद हुए।
          थाना रायवाला पुलिस के अनुसार राकेश कुमार पुत्र कृष्ण चन्द्र, आकाश बत्रा पुत्र राजकुमार बत्रा निवासी गायत्री तपोवन के पीछे मोतीचूर हरिपुर कला द्वारा अपने घर के पास से अज्ञात चोरों द्वारा उनके वाहन चोरी की घटना की लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। जिस पर प्रभारी निरीक्षक रायवाला द्वारा थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने घटना स्थलों के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगालना शुरू किया। जिस पर घटना में शामिल संदिग्ध अभियुक्तों का पता चलने पर उनकी तलाश शुरू की गई।
          रविवार 03 नवंबर को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सप्तऋषि तिराहे गॉडविन होटल के पास से घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने देहरादून व हरिद्वार से अन्य वाहनों को भी चोरी किए जाने की जानकारी दी। पुलिस टीम द्वारा अभिुयक्तों की निशानदेही पर उनके द्वारा अलग-अलग स्थानों से चुराए गए 03 अन्य दोपहिया वाहनों को बरामद किया गया। 
          गिरफ्तार दोनों अभियुक्त नशे के आदी बताए जा रहे हैं व अपने नशे की पूर्ति के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। अभियुक्त चोरी किए गए वाहनों को अन्य राज्यों में ले जाकर बेचने की फिराक में थे, पर इससे पूर्व ही दून पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
          इस दौरान पुलिस टीम में उ.नि. विनय शर्मा, अ.उ.नि. योगेन्द्र कुमार, हे.कां. शाहबान अली, कां. अनित, कां. हंसराज शामिल थे।

होर्डिंग फाड़ने वालों पर होगी करवाई: एसडीएम 
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 04 नवंबर 2024: लक्ष्मणझूला थाने के सामने छठ पूजा शुभकामना संदेश वाला होर्डिंग फाड़ने से धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचने के मामले में सार्वजनिक छठ पूजा समिति स्वर्गाश्रम-लक्ष्मणझूला ने एसडीएम यमकेश्वर को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की जांचकर दोषियों के ख़िलाफ़ करवाई की माँग की । जिस पर उन्होंने उक्त मामले में समिति को आश्वासन दिया की धार्मिक आस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
          सोमवार सुबह 10 बजे समिति से जुड़े लोग सहित इस मामले में समर्थन देने पहुंचे। लोगों ने एसडीएम यमकेश्वर को ज्ञापन सौंपकर कहा कि लक्ष्मण झूला थाने के पास समिति के द्वारा एक होर्डिंग लगाया गया था। जिसे किसीके द्वारा फाड़ कर फैंक दिया गया है। सार्वजनिक छठ पूजा समिति स्वर्गाश्रम-लक्ष्मणझूला के सचिव शिव चंद्र राय ने कहा कि छठ पर्व से करोड़ों लोगो की आस्था जुड़ी है। ऐसे में उस आस्था के साथ खिलवाड़ करना गलत है। समिति से जुड़े बालयोगी संतोष सिंह ने प्रशासन से माँग की धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचाने वाले के ख़िलाफ़ कड़ी करवाई को जाए जिससे भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति न हो । छठ पूजन समिति ऋषिकेश के अध्यक्ष रामकृपाल गौतम और उपाध्यक्ष राजपाल ठाकुर ने कहा कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते है ऐसे में हमारी सबसे बढ़ी आस्था छठी मैया से जुड़ी है और उससे जुड़ी होर्डिंग फाड़ना गलत है।
          प्रशासन से मांग करते है जो भी दोषी हो उसके खिलाफ ठोस करवाई की जाए। मामले में  एसडीएम श्री चौहान ने  समिति को आश्वासन दिया कि वे इस मामले की जाँच करेंगे शहर में इस तरह के धार्मिक आस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। साथ ही फ़िलहाल उक्त जगह पर न्यू होर्डिंग तत्काल लगाने का समिति को कहा जिस संबंध में उन्होंने नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक ईओ सर को सूचित कर दिया। समिति के समर्थन में जो लोग पहुंचे उनका समिति आभार व्यक्त करती है और जो नहीं पहुँच पाए उनका भी आभार व्यक्त किया। ज्ञापन देने  वालों में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल तिवारी, सह सचिव दीपक कुमार प्रजापति व दीनानाथ कुशवाह, कोषाध्यक्ष आनंद प्रजापति, कार्यकारिणी सदस्यों मनोज पासवान, दिलीप पासवान, सुनील पासवान, तिलेश्वर यादव सहित समर्थन देने वालों में समाजसेवी इंदु देशवाल व बसंती जोशी, लक्ष्मण झूला व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा,स्वामी स्वामी शुभोदानन्द,  शेखर कुमार, गगन नायक, सूरज पाल सहित अन्य शामिल रहे।

हरिद्वार में मनाया गया गंगा उत्सव-2024 का 8वाँ संस्करण
स्पष्ट एक्सप्रेस।
हरिद्वार, 04 नवंबर 2024: नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा उत्सव का 8वाँ संस्करण चंडी घाट पर उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गंगा संरक्षण संस्था ने भी कार्यक्रम में आगे बढ़कर सहभागिता निभाई।
          राष्ट्रीय गंगा संरक्षण संस्था ने माँ आनंदमयी विद्यालय और श्री कृष्ण  दया अकादमी के विद्यार्थियों के साथ मिलकर गंगा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागृत किया। कार्यक्रम  को सफल बनाने के लिए विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापक एवं अध्यापिकाओं का कोटिशः धन्यवाद जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ। हम सभी नमामि गंगे संस्था का आभार व्यक्त करते हैं कि राष्ट्रव्यापी गंगा उत्सव 2024 में प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया।
          कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक स्वामी आदिजय, अध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल, उपाध्यक्ष खुशाल सिंह राणा, सचिव डॉ. संदीप उनियाल, कोषाध्यक्ष भगवती प्रसाद सेमवाल, सहसचिव विरेंद्र सिंह बिष्ट, स्वामी सदानन्द गिरी वेदांताचार्य महाराज, सुबोध कोठियाल आदि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्ण रूप से सहभागिता की।


नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने निकाय क्षेत्र के घरों से कुल 105 किलोग्राम टेक्सटाइल(कपड़ा) और ई-वेस्ट संग्रहित किया
स्पष्ट एक्सप्रेस।
मुनिकीरेती, 04 नवंबर 2024: स्वच्छ दीपावली-शुभ दीपावली कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने निकाय क्षेत्र के घरों से कुल 105 किलोग्राम टेक्सटाइल(कपड़ा) और ई-वेस्ट संग्रहित किया, जिसमें से टेक्सटाइल वेस्ट को निकाय के आरआरआर सेंटर और ई-वेस्ट को निस्तारण के लिए अपशिष्ट केंद्र में भेजा गया।
          प्रशासक देवेंद्र सिंह नेगी और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर स्वच्छ दीपावली-शुभ दीपावली कार्यक्रम के सातवें दिन सोमवार को नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने वार्ड 10 और 11 के घरों में टेक्सटाइल वेस्ट और ई-वेस्ट का संग्रहण किया। निकाय के ई-वेस्ट वाहन के माध्यम से मुनादी कर क्षेत्र को लोगों को टेक्सटाइल वेस्ट और ई-वेस्ट देने की अपील की गई। इस दौरान निकाय की टीम ने कुल 105 किलोग्राम वेस्ट(100 किलोग्राम टेक्सटाइल वेस्ट और 05 किलोग्राम) किया। सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट ने लोगों से टेक्सटाइल और ई-वेस्ट निकाय के वाहन में डालने की अपील की। 
          इस मौके पर सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, सदस्य स्वच्छ सर्वेक्षण सदस्य प्रज्जवल शर्मा, मनीष भट्ट, अंकित जगूड़ी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments