Spasht Express 08 Oct 2024


तीन पट्टी में जलाकर किया जा रहा कूड़े का निस्तारण
स्पष्ट एक्सप्रेस।
नेपाली फार्म, 07 अक्टूबर 2024: नेपालीफार्म से 3 किमी दूर छिद्दरवाला की ओर फ्लाईओवर के नीचे कूड़े का अंबार लगा हुआ है। दो रेंज और एलीफेंट कॉरिडोर होने के बावजूद यहां कभी वन विभाग की गश्त नहीं लगती।
          बड़कोट रेंज और ऋषिकेश रेंज में पड़ने वाले इस वन क्षेत्र में कूड़े करकट का अंबार लगा हुआ है। जिसे सिर्फ जलाकर निस्तारित किया जा रहा है। वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं है। मौके की स्थिति देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि वन विभाग फ्री की रोटियां तोड़ रहा है, जबकि कई बार खबर के माध्यम से वन विभाग को सूचित किया जा चुका है। साथ ही फ्लाईओवर के नीचे से विद्युत लाइन के तारों पर कपड़ों, गद्दों व चादरों का ढेर लटका हुआ है।

Post a Comment

0 Comments