Header Ads Widget

Spasht Express 09 Oct 2024

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 08 अक्टूबर 2024: ऋषिकेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष व दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा नौटियाल का‌ आज शाम 5:30 बजे करीब आकस्मिक निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके आकस्मिक निधन से तीर्थ नगरी के साथ ही ऋषिकेश प्रेस क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों, पत्रकारों के साथ ही राजनीतिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों व अन्य लोगों में शोक की लहर है। सभी लोगों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। ऋषिकेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा नौटियाल के आकस्मिक निधन पर ऋषिकेश प्रेस क्लब के संरक्षक हरीश तिवारी, विक्रम सिंह, राजेश शर्मा, अनिल शर्मा, मनोहर काला, जितेंद्र चमोली, सुधीप पंचभैया, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव खत्री, महामंत्री विनय पांडे, कोषाध्यक्ष अमित कंडियाल, मनोज रौतेला, गौरव ममगांई, दिनेश सिंह सुरियाल, राजेंद्र सिंह भंडारी, अमित रतूड़ी, रणवीर सिंह, राव शहजाद, राव राशिद, संजय उपाध्याय, रेखा भंडारी, हरीश भट्ट, धनेश कोठारी, जयकुमार तिवारी, नवीन नौटियाल, सूरजमणी सिलस्वाल, गणेश रयाल, मुनीष रियाल, मनीष अग्रवाल, प्रबोध उनियाल, मनोज राणा, राजेश सिंह, आनन्द सिंह, सागर रस्तोगी, पंकज आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया। दैनिक जागरण ऋषिकेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं ऋषिकेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष दुर्गा नौटियाल की अंतिम यात्रा उनके ढालवाल (पुलिस चौकी के पास) स्थित निवास स्थान से सुबह 10 बजे पूर्णानद घाट के लिए निकलेगी।









Post a Comment

0 Comments