Header Ads Widget

आंदोलनकारी सयुंक्त मंच का अनशन के साथ विधायकों का घेराव शुरु

 स्पष्ट एक्सप्रेस 12 अगस्त 2024

आंदोलनकारी सयुंक्त मंच का अनशन के साथ विधायकों का घेराव  शुरु

स्पष्ट एक्सप्रेस।
देहरादून, 12 अगस्त 2024: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मंच के तत्वावधान में राज्य आंदोलनकारियों को राज्याधीन सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण और चिन्हीकरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण की माँग को लेकर जारी अनिश्चितकालीन धरना दसवें  दिन भी जारी रहा।
          11 अगस्त को  आंदोलनकारियों ने क्रमिक अनशन प्रारम्भ कर दिया।  क्रमिक अनशन के दूसरे दिन खटीमा की सुनीता ठाकुर, हरबर्टपुर की माया डिमरी व हरबर्टपुर के दिनेश भारद्वाज बैठे। इनके से समर्थन में बैठने वालों में उम्मेद चंद, जगमोहन रावत, शिवराज रावत,उर्मिला शर्मा, ओमी उनियाल,जगदीश चौहान, ललित जोशी,क्रांति कुकरेती,अम्बुज शर्मा,नरेन्द्र ध्यानी,कल्पेश्वरी देवी, सुहागा फर्स्वाण,विमल जुयाल,केशव उनियाल,शिवराज सिंह रावत,लोक बहादुर थापा,मार्कडी प्रसाद,राम कृष्णन,पुष्पा बहुगुणा,सुधीर नारायण शर्मा, सुनीता ठाकुर,जबर सिंह पावेल,विकास रावत,रेखा शर्मा,प्रभात डंडरीयाल,हरि प्रकाश शर्मा, विनोद असवालआदि लोग उपस्थित थे।
          आज आंदोलनकारियों ने विधायक आवास पहुंच कर  यमनोत्री के विधायक संजय डोभाल, पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल तथा धर्मपुर के विधायक विनोद चमोली का घेराव करते हुऐ मुख्यमंत्री द्वारा उनके साथ किये जा रहे "छल" को विस्तार से बताया,जिसके बाद तीनों विधायकों ने आंदोलनकारियों की मांग का समर्थन करते हुऐ शीघ्र इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से बात करने को कहा।






Post a Comment

0 Comments