Header Ads Widget

Spasht Express 14 Aug 2024

स्पष्ट एक्सप्रेस।
देहरादून, 13 अगस्त 2024: सेलाक़ुई इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित ऑल इंडिया अंडर-19 स्कूल फुटबाल चैंपियनशिप-2024 के चौथे दिन आज तीन मैच खेले गए। 
आज के पहले मैच में द दून स्कूल ने कसिंगा स्कूल देहरादून को 6-0 से हरा कर सेमिफाइनल में प्रवेश किया। 
दूसरा लीग मैच सेंट पोल स्कूल दार्जिलिंग और पंजाब पब्लिक स्कूल पंजाब के बीच खेला गया। जिसमें दार्जिलिंग की टीम 3-1 से विजयी रही। सेमी फाइनल में पहुंची।
          तीसरा मैच में वेल्हम ब्वॉयज स्कूल देहरादून ने द सागर स्कूल अलवर को 3-2 से हराकर सेमिफाइनल में प्रवेश किया।
उत्तराखंड फुटबाल रेफरी एसोसिएशन के चीफ रेफरी /मैच कमिश्नर डॉ विरेन्द्र सिंह रावत, रेफरी सत्य प्रकाश जोशी, मनोज नेगी, विमल सिंह रावत, हर्षित चौहान, वरुण चौहान, हिमांशु, धीरज  थापा, प्रकाश मल्ल के सहयोग से प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें समस्त भारत के प्रसिद्ध 12 स्कूल प्रतिभाग कर रहे हैं।
          जिसमें सेलाक़ुई इंटरनेशनल स्कूल, द दून स्कूल देहरादून, वेल्हम स्कूल देहरादून, वाइनबर्ग एलेन स्कूल मसूरी, कसिंगा स्कूल देहरादून, बीसन कोटन स्कूल शिमला, आर्मी स्कूल आरआईएमसी, सागर स्कूल हिमाचल प्रदेश, इंडियन पब्लिक स्कूल देहरादून, पीपीएस नाभा पंजाब, सेंट पॉल दार्जिलिंग, आर्मी पब्लिक स्कूल दागसाई शामिल हैं।
प्रतियोगिता सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के फुटबाल ग्राउंड में 15 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।


स्पष्ट एक्सप्रेस।
गढ़ी मोड़, 13 अगस्त 2024: बारिश के चलते गढ़ी मोड़ पर हाईवे पर काफी बड़ा गड्ढा बन गया, जिससे लोगों के दुपहिया वाहन डगमगा रहे हैं।
हाईवे की सड़क पर बारिश के चलते तीन फीट लम्बा गड्ढा बन गया है। ऋषिकेश हरिद्वार हाईवे पर जहां से गढ़ी मोड़ का मुख्य मार्ग है, 3 फीट लम्बा गड्ढा बन गया है। हाईवे पर अचानक से गड्ढा आ जाने पर लोगों के दुपहिया वाहन डगमगा रहे हैं। दोपहर डेढ़ बजे करीब एनएच खंड डोईवाला को सूचित कर दिया गया है। 
          सूचना देने के करीब 4 घंटे में ही एनएच खंड डोईवाला के बेलदारों ने गड्ढे में बीसीबीएम डालकर काम चलाया। कल इन गड्ढों में इंटरलॉक टाइल्स बिछाई जाएगी।

उत्तम सिंह मनवाल।
छिद्दरवाला, 13 अगस्त 2024: रायवाला मण्डल के छिद्दरवाला में एक भव्य तिरंगा पद यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में चारों ग्रामसभा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा शक्ति, मातृ शक्ति, वरिष्ठ नागरिक और पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया। इस यात्रा का नेतृत्व जिला संयोजक  देवेंद्र सिंह नेगी और युवा मोर्चा जिला मंत्री आयुष रावत  द्वारा किया गया। यात्रा मैन चौक छिद्दरवाला से शुरू होकर ओणेश्वर मंदिर होते हुए वापस मैन चौक छिद्दरवाला पर समाप्त हुई।
साथ ही 'घर-घर तिरंगा' अभियान के तहत रायवाला मण्डल के छिद्दरवाला पंचायत भवन में एक स्वच्छता अभियान और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मण्डल सह संयोजक  बलविंदर सिंह ने किया। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध स्मारकों और देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
          इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा थे। इसके अतिरिक्त, जिला सह संयोजक मनोज ध्यानी, राजकुमार राज, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, मण्डल सह संयोजक बलविंदर सिंह, सोबन कैंतुरा, भगवान सिंह मेहर, हरीश कक्कड़, हुकुम रांगड़, घनश्याम सैनी, विमला नेथानी, अनीता राणा, समा पंवार, सुरेंद्र बिष्ट, अमर खत्री, भूपेंद्र रावत, अनीता पंवार, धीरज थापा, दीपक थापा, दिगम्बर थापा, अनिल भण्डारी, रोबिन, सन्दीप, रवि पोखरियाल, पूजा रावत, शैलेन्द्र रांगड़, राहुल, हरीश पैनूली, ध्रुव, विनय, पूनम रावत, सूर्यांश, सूरज, विपिन कुड़ियाल, कैलाश रतूड़ी, धर्मवीर सिंह चौहान, अम्बर गुरूँग सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी इस यात्रा में भाग लिया और इसे सफल बनाया।          

ऋषिकेश के ब्लड डोनर रोहित बिजल्वाण सम्मानित

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 13 अगस्त 2024: रक्तदान करने के क्षेत्र में लगातार अपनी सेवा दे रहे ऋषिकेश निवासी रोहित बिजल्वाण को राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवार्ड मिलने से शहर का नाम रोशन हुआ है। स्वयं रक्तदान करने व दूसरों को भी रक्तदान करने को प्रेरित करने के लिए रोहित को मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने का अवसर मिला है।
          कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश को समर्पित एक दौड़ जज्बा 10 से रोहित बिजल्वाण को नवाजा गया रोहित ने बताया कि वह रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं। पहले भी उनको बहुत अवार्ड मिल चुके हैं जैसे राजस्थान, बिहार, पंजाब, सहारनपुर, वेस्ट बंगाल, रुड़की, हरिद्वार, देहरादून, हरियाणा जैसे राज्यों में शहरों में अवार्ड मिल चुका है। 10 अगस्त को उन्हें राष्ट्रीय अवार्ड मिला है। रोहित ने बताया वह अभी तक करीब 8000 से ज्यादा लोगों की मदद कर चुके हैं। रोहित समाज के लिए कहना चाहते हैं कि रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें व जरूरतमंदों के लिए आगे आएं और रक्तदान करें। साथ में उनके टीम के ब्लड डोनर इन ऋषिकेश के सदस्य सुमित नेगी को भी सम्मानित किया गया।


स्पष्ट एक्सप्रेस।
रायवाला, 12 अगस्त 2024: हम आपस में लड़ाई करके एक दूसरे को हानि पहुंचाते हैं, जिससे किसी एक पक्ष को सजा भुगतनी पड़ती है। क्योंकि उसके द्वारा अपराध किया जाता है। उसी तरह, कूड़ा करने या फेंकने पर हम वातावरण को प्रदूषिक कर बीमारी फैलाते हैं, महामारी फैलाते हैं, जिससे अनेक लोगों के स्वास्थ्य को हानि पहुंचती है। जो एक अपराध है। अतः सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाना अपराध की श्रेणी में रखा जाए । इसके साथ साथ कूड़ा फैलाने से हम पर्यावरण को भी हानि पहुंचाते हैं। जिससे बेजुबान जानवरों, पशु पक्षियों आदि के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। किसी के स्वास्थ्य से खिलवाड़ एक अपराध की श्रेणी में आता है।
          रायवाला स्थित हाईवे किनारे जगह जगह कूड़े का ढेर  देखकर ऑनलाइन / पाक्षिक अखबार ने जिला पंचायत मुख्य अधिकारी गणेश भट्ट, जिला पंचायत कर अधिकारी प्राची रावत, एनएचएआई के हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन सर्वेश दत्त, जिला पंचायत सदस्य हरिपुर दिव्या बेलवाल को बुधवार 31 जुलाई को खबर के माध्यम से हाईवे किनारे कूड़ा फेंके जाने की सूचना दी थी। जिसका संज्ञान लेते हुए शनिवार 03 अगस्त को दिव्या बेलवाल ने एनएचएआई से बात कर दो दिन के भीतर एनएचएआई द्वारा कूड़ा उठवाए जाने की बात कही थी ।
          बावजूद इसके 12 अगस्त तक रायवाला स्थित रेलवे स्टेशन के समीप हाई वे किनारे कूड़ा जस का तस पड़ा हुआ है। जहां बदबू उठ रही है। और मक्खी मच्छर पनप रहे हैं। जिस कारण डेंगू का लारवा पैदा होने की संभावना भी है। संबंधित विभाग स्वच्छता अभियान को बट्टा लगा रहा है ।


साईं सृजन पटल डोईवाला कालेज में चलायेगा "समाचार लेखन की कला" का निशुल्क प्रशिक्षण

स्पष्ट एक्सप्रेस।
डोईवाला, 13 अगस्त 2024: साईं सृजन पटल के संयोजक डा.के.एल.तलवाड़ ने मंगलवार को शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला के नवनियुक्त प्राचार्य डा.डी.पी.भट्ट का पुष्प गुच्छ देकर और शाॅल ओढ़ाकर स्वागत किया। डा. भट्ट ने बेरीनाग महाविद्यालय से स्थानांतरित होकर डोईवाला महाविद्यालय में तीन अगस्त को कार्यभार ग्रहण किया। डा.तलवाड़ चकराता महाविद्यालय के प्राचार्य बनने से पूर्व छह वर्षों तक डोईवाला कालेज में विभिन्न जिम्मेवारियां संभाल चुके हों। एक भावनात्मक लगाव के चलते उन्होंने इस अवसर पर घोषणा की, कि बीए,बीएससी,बीकॉम व एमए फाइनल ईयर के टाॅपर्स को 2100 रूपये,मैडल व प्रशस्तिपत्र देकर समारोहपूर्वक सम्मानित किया  जायेगा। इसके अलावा कॅरिअर काउंसलिंग के अंतर्गत 15 दिवसीय "समाचार लेखन कला" का निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।  इस मौके पर डा.तलवाड़ महाविद्यालय की तिरंगा यात्रा में भी सम्मिलित हुए और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी। मौके पर मीडिया प्रभारी डा.राखी पंचोला, परीक्षा प्रभारी डा.नर्वदेश्वर शुक्ला, वरिष्ठ प्राध्यापिका डा.संतोष वर्मा, डा.अंजली वर्मा,डा.वंदना गौड़, डा.एस.एस. बलूड़ी, डा.राकेश जोशी, डा.अनिल भट्ट व डा.प्रमोद पंत आदि मौजूद रहे।

15 अगस्त को प्रदेश की 4 महिला ग्राम प्रधान को किया जाएगा सम्मानित

सार्थक पहल।
देहरादून, 12 अगस्त 2024: अपनी-अपनी पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली देशभर की 150 महिला जनप्रतिनिधियों को केंद्र सरकार की ओर से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने को आमंत्रित किया गया है । अपनी पंचायतों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं से स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकीं महिला जनप्रतिनिधि लाल किले से नारी सशक्तिकरण का संदेश देंगी। इनमें पौड़ी की मनीषा बहुगुणा, पिथौरागढ़ की ममता बोरा, विकासनगर की तबस्सुम इमरान और दून की मीनू छेत्री शामिल हैं।
          देहरादून जिले से दो, जबकि पौड़ी व पिथौरागढ़ से एक-एक प्रधान का इस कार्यक्रम के लिए चयन किया गया है। इन सभी को 15 अगस्त समारोह में सम्मानित भी किया जाएगा। इसके लिए अपर जिला पंचायत राज अधिकारी डा. विनीता सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनके नेतृत्व में सभी प्रधान 13 अगस्त को दिल्ली रवाना होंगी। उत्तराखंड से चार महिला ग्राम प्रधानों में एक डीडीहाट विकास खंड की सबसे कम उम्र में ग्राम प्रधान बनने वाली महिला ग्राम प्रधान ममता बोरा हैं।पौड़ी जिले की खिर्सू ब्लाक की ग्राम पंचायत मरखोड़ा पोस्ट बुधाणी की प्रधान मनीषा बहुगुणा ने पर्यावरण संरक्षण के तहत पांच हजार से अधिक पौधे लगाने, बंजर भूमि पर छोटे तालाब बनाने, शिक्षा के लिए कंप्यूटर स्थापित करने, महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण देने व जैविक खेती का प्रशिक्षण देने, पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए टोलिया गांव में होम स्टे बनवाने का कार्य किए।
          वहीं, पिथौरागढ़ के डीडीहाट ब्लाक के ग्राम पंचायत ननकुड़ी की प्रधान ममता ने गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने को जागरूकता अभियान चलाने, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में ग्राम पंचायत में शौचालयों का निर्माण, प्लास्टिक कचरे को कम कर रिसाइक्लिंग को बढ़ावा देने, गांव में सार्वजनिक स्वच्छता सुविधा के लिए कूड़ेदान, सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने जैसे कार्य किए हैं।शहर से महज कुछ दूर स्थित सहसपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत पुरोहितवाला एक तरफ आर्मी कैंट और दूसरी तरह फॉरेस्ट से घिरा हुआ है।
          प्रधान मीनू क्षेत्री ने बताया कि राजस्व ग्राम में विकास कार्य कराने के लिए उन्हें कई समस्याओं से गुजरना पड़ता है, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। 2008 में पहली बार प्रधान निर्वाचित होने के बाद उन्होंने पहल करते हुए बाण गंगा नदी के बरसाती पाने के संग्रहण को चेक डेम बनाकर पानी टैंक के जरिये घरों तक पहुंचाया। मीनू छेत्री का बतौर ग्राम प्रधान यह तीसरा कार्यकाल है। बीए कर चुकीं मीनू को अब तक कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं।
          तबस्सुम ने अपनी पंचायत में लगभग सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया है। उन्हें 2021 में ग्राम पंचायत विकास योजना राष्ट्रीय पुरस्कार, 2023 में पंडित दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार व नाना जी देशमुख गौरव ग्राम सभा पुरस्कार मिल चुका है।

ओडिशा में खुला भारत का पहला राइस एटीएम, मशीन में राशन कार्ड डालते ही निकलेंगे चावल

सार्थक पहल।
भुवनेश्वर, 11 अगस्त 2024: आपने एटीएम से रुपये तो निकलते देखे होंगे, लेकिन क्या कभी एटीएम से अनाज निकलते देखा है? ओडिशा में राइस एटीएम से अब चावल निकलेंगे. दरअसल, खाद्य क्षेत्र में एक बड़े तकनीकी विकास से भारत को पहला ‘राइस एटीएम’ मिला है. ओडिशा सरकार के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने भुवनेश्वर के मंचेश्वर इलाके के एक गोदाम में गुरुवार को भारत का पहला राइस एटीएम लॉन्च किया है. सफल होने पर इस मॉडल को संभावित रूप से वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत अन्य राज्यों में भी विस्तारित किया जा सकता है।
          राशन कार्ड धारक राइस एटीएम के जरिए एक बार में 25 किलो चावल निकाल सकते हैं. राशन कार्ड धारक जब राइसएटीएम की टच स्क्रीन डिस्प्ले पर राशन कार्ड नंबर दर्ज करेंगे तो बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के बाद ही राइसएटीएम से चावल निकल सकेंगे. खाद्य आपूर्ति मंत्री पात्रा ने कहा कि राशन रार्ड लाभार्थियों के लिए राइसएटीएम का परीक्षण किया गया और यह भारत का पहला राइस एटीएम है। 
इससे लाभार्थियों को सही वजन में चावल मिल सकेंगे और राशन के लिए लंबी लाइन में भी नहीं लगना होगा. साथ ही किसी भी तरह की संभावित धोखाधड़ी से बचाव एवं धोखेबाज चावल डीलरों से भी छुटकारा मिल सकेगा. भुवनेश्वर में यह राइसएटीएम पायलट आधार पर लॉन्च हुआ है. इसे ओडिशा के सभी 30 जिलों में खोलने की योजना है. सफल होने पर इस मॉडल को संभावित रूप से वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत अन्य राज्यों में भी विस्तारित किया जा सकता है।
          बता दें कि ओडिशा सरकार ने साल 2021 में विश्व खाद्ध कार्यक्रम (WFP) के साथ अनेक साझेदारी समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे. इनके तहत शुरू की जाने वाली कुछ परियोजनाओं में वितरण प्रणाली, धान की खरीदी, ग्रेन एटीएम, स्मार्ट मोबाइल स्टोरेज यूनिट शामिल हैं।

सड़क पर उतरे एम्स ऋषिकेश के डॉक्टर, आरोपी को फांसी देने की मांग

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 13 अगस्त 2024: कलकत्ता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ मारपीट रेप और हत्या के मामले में एम्स के डॉक्टर भड़क गए हैं। डॉक्टरों ने एम्स से त्रिवेणी घाट तक जुलूस निकाला। सरकार से ट्रेनी डॉक्टर के साथ मारपीट रेप और हत्या करने वाले आरोपी को फांसी की सजा और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग की है। मांग पर ध्यान नहीं दिए जाने पर डॉक्टरों ने सरकार को विरोध प्रदर्शन के साथ लंबी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक सुरक्षा नहीं मिलेगी तब तक ड्यूटी नहीं करेंगे।
      बता दें कि कलकत्ता के एक अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या करने का मामला पूरे देश में छाया हुआ है। देश में जगह-जगह डॉक्टर कार्य बहिष्कार करके विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में ऋषिकेश एम्स के डॉक्टर भी सड़क पर नजर आए। डॉक्टरों ने एम्स से त्रिवेणी घाट तक जुलूस निकालकर अपना विरोध जताया। सरकार से डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर कानून बनाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments