ऋषिकेश, 21 मई 2024: आज 11 साल के यशराज मखीजा ने मानवता की एक मिसाल पेश की। यशराज ने अपने पिता धीरज मखीजा जोकि एक समाजसेवी हैं, के पदचिह्नों पर चलते हुए अपने पिग्गी बैंक की सेविंग एक जरूरतमंद छात्रा की स्कूल फीस के लिए दान कर दी।
यशराज ने बताया कि उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह चाहता है कि सभी बच्चों को शिक्षा का अधिकार मिले और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। अपने पिता से प्रेरणा लेते हुए, यशराज ने इस नेक कार्य को अंजाम दिया।
धीरज मखीजा ने कहा, "मुझे गर्व है कि मेरा बेटा इतनी छोटी उम्र में ही दूसरों की मदद करने के लिए आगे आया है। यह हमारे समाज के लिए एक प्रेरणा है कि बच्चों में दयालुता और परोपकार का बीज कैसे बोया जा सकता है।"
इस घटना ने पूरे शहर में एक सकारात्मक संदेश फैलाया है और कई लोगों को प्रेरित किया है कि वे भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं। यशराज की इस अनूठी पहल ने सभी के दिलों को छू लिया है और उसे सभी से सराहना मिल रही है।
ऋषिकेश, 21 मई 2024: आज राजीव गाँधी जी कि पुण्यतिथि के अवसर पर ऋषिकेश नगर निगम स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर राजीव जी को श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर समस्त कांग्रेसजनों ने जनहित के लिए राजीव जी के बताए रास्तों पर चलने का प्रण लिया। नगर अध्यक्ष राकेश सिंह एवं ब्लॉक अध्यक्ष विजय पाल रावत ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश में कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति की स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत रिजर्वेशन दिलवाने का काम उन्होंने किया मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिलवाया वह एक दूरदर्शी व्यक्ति एवं नेता थे उनके प्रयासों को देश सदैव याद रखेगा l
इस मौके पार मदन मोहन शर्मा, विजयपाल रावत, श्रीमती विमला रावत, चंदन सिंह पवार, प्यारेलाल जुगरण, राजेंद्र कोठारी, ऋषि सिंघल, निवर्तमान पार्षद पुष्पा मिश्रा, शकुंतला शर्मा, भगवान सिंह पवार, देवेंद्र प्रजापति, अजय शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रुकम पोखरियाल, मधु जोशी, उमा ओबराई, मंडलम अध्यक्ष मुकेश जाटव, कमल बनर्जी, प्रवीण गर्ग, रविन्द्र प्रकाश, हरी सिंह नेगी, विनोद रतूड़ी, ओम सिंह पंवार, राजेश शर्मा, प्रवीण जाटव, अशोक शर्मा, मालती शर्मा, अक्षय गुप्ता, पुरंजय राजभर, गौरव अग्रवाल, रमेश चौहान आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।
पाँच सौ मेधावी बच्चों को स्वर्गाश्रम-जौंक में बांटी पाठ्य सामग्री
ऋषिकेश, 21 मई 2024: स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन की ओर से 500 मेधावी स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। फाउंडेशन ने एक साल तक की पाठ्य सामग्री बच्चों को देने के साथ ही उन्हें स्वच्छता का संकल्प दिलाते हुए हफ्ते में एक दिन सफाई अभियान चलाने को लेकर जागरूक किया।
नगर पंचायत स्वर्गाश्राम-जौंक के गीताभवन नम्बर-2, 4, 5, 6 सहित वानप्रस्थ कालोनी जोंक और किरमोला , बिहारी मोहल्ला में संस्था की अध्यक्ष पार्वती नेगी, सदस्य दिनेश सिंह पुंडीर , आनंद प्रजापति, मुकेश पासवान और सुरेंद्र थापा ने बच्चों को कॉपियां, रजिस्टर, पेन, पेंसिल, कलर सहित अन्य पाठ्य सामग्री देकर उन्हें अच्छे से पढ़ने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है इसीलिए इनकी मजबूती को इन्हें पढाई को प्रोत्साहित करना चाहिए। जिससे ये बच्चे पढ़ लिखकर देश और समाज का नाम रोशन कर सके। अगर एक बड़ा व्यवसायी अपने आसपास रहने वाले 10-10 गरीब मेधावी बच्चों के पढाई का बीड़ा उठा ले तो कोई भी बच्चा अशिक्षित नहीं रहेगा। इससे देश में गरीबी का अनुपात भी घटेगा।
स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक एससी राय ने कहा कि फाउंडेशन देश के कई हिस्सों में स्वच्छता को लेकर काम कर रही है। इसके साथ ही समाज सेवा से जुड़ें भी काम कर रही है। बच्चों को पढाई में कोई दिक्कत न आये इसीलिए पिछले 10 सालों से अलग-अलग जगहों पर मेधावी छात्रों को समय-समय पर पाठ्य सामग्री बांटती रहती है। यह पुण्य कार्य आगे भी सभी के सहयोग से जारी रहेगा।
ऋषिकेश, 21 मई 2024: एम्स ऋषिकेश आए दिन किसी ना किसी मामले सुर्खियो मे रहता है |जहा अब एम्स में एक नर्सिंग ऑफीसर ने ऑपरेशन के दौरान महिला चिकित्सक से छेड़छाड़ की। घटना से आक्रोशित जूनियर रेजीडेट व सीनियर रेजीडेंट डाक्टर ने आरोपी को गिरफ्तार करने और उनके समक्ष लाने की मांग के लिए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को एम्स से बाहर लाने मे सफल हुई । वहीं एम्स ने आरोपी पर विभागीय कार्यवाही करते हुए उसे निलंबित कर दिया।
घटना बीती सोमवार देर शाम की है। बताया जा रहा है कि जनरल सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थिएटर में दो महिला चिकित्सक व एक पुरुष चिकित्सक के साथ ही ऑपरेशन थिएटर में एक पुरुष नर्सिंग ऑफीसर सतीश कुमार मौजूद थे। ऑपरेशन के दौरान नर्सिंग ऑफीसर सतीश कुमार ने एक महिला चिकित्सक को अनुचित तरीके से छूने का प्रयास किया। आरोपी ने महिला चिकित्सक को व्हाट्सएप से अनुचित मैसेज भी भेजे।
इतना ही नहीं आरोपी ने महिला चिकित्सक को व्हाट्सएप पर फांसी संबंधी स्टीकर भेजकर मानसिक उत्पीड़न और डराने का प्रयास भी किया।पीड़ित महिला चिकित्सक ने इस संबंध में सोमवार देर शाम को ही एम्स प्रशासन के साथ ही पुलिस चौकी में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई। मंगलवार दोपहर तक कोई कार्रवाई न होने पर आक्रोशित जूनियर रेजीडेंट व सीनियर रेजीडेंट डाक्टरों ने परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। इन चिकित्सकों की मांग थी कि आरोपी को गिरफ्तार कर उनके सामने से ले जाया जाए। चिकित्सकों ने आरोप लगाया कि आरोपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए ऑपरेशन थिएटर की उपस्थिति रजिस्टर में छेड़छाड़ भी की गई है।
पुलिस ने देर शाम आरोपी सतीश कुमार को हिरासत में लिया। एम्स पुलिस चौकी प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। सतीश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया है। इसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा कर गिरफ्तार कर लिया है।
फरुखाबाद में फिर से होगा मतदान : चुनाव आयोग
सोशल मीडिया, 21 मई 2024: हर पोलिंग स्टेशन के लिए, पोलिंग बूथ के लिए नियमावली सेम होती है। जिसके अंतर्गत आप मोबाइल फोन का इस्तेमाल किसी भी सूरत में नहीं कर सकते और उस पर यदि आप वीडियो बनाते हैं तो ये एक क्राइम माना जाएगा।
ऐसा ही एक वीडियो 5वें चरण कर बाद सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिसमें दिखाया जा रहा है कि फरुखाबाद में एक युवक अलग अलग 8 जगहों पर जाकर बीजेपी को वोट करता है। युवक ने हर जगह जाकर वोट किए और हाथों से संकेत भी किया तीन, चार, पांच।
हालांकि पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
और सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने फरुखाबाद में फिर से वोट कराने का फैसला लिया है।
स्पष्ट एक्सप्रेस।
सोशल मीडिया, 21 मई 2024: ऋषिकेश निवासी बाबूराम, रामलाल सढ़ाना, व श्रीमती राम कौर के परिवारों ने ऐसा नेक कार्य किया, जिससे दृष्टिहीनों की अंधेरी जिंदगी में रोशनी भर दी जाएगी। साथ ही साथ लोगों को इससे प्रेरणा भी मिलेगी। परिवार वालों ने अपने बुजुर्गों की आंखें ऋषिकेश नेत्र बैंक, एम्स को सोंप दी।
नेत्रदान कार्यकर्ता व लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग के अनुसार यदि आप किसी भी सामाजिक कार्य को निस्वार्थ व लगन से प्रारंभ करते हैं तो उसके परिणाम भले ही देर से आए लेकिन सफलता अवश्य मिलेगी। यह इसी का परिणाम है कि अमित व सुमित ने अभी अपनी गृहस्थी भी नहीं संभाली थी कि 50 वर्षीय पिता बाबूराम का साया सिर से उठ गया। फिर भी उन्होंने धैर्य धारण कर अमन नारंग की प्रेरणा से हिम्मत दिखाकर नेत्रदान कराया।
इसी प्रकार आवास विकास निवासी रामलाल सदाना के निधन पर उनके पुत्र प्रवीण व दीपक ने जगमोहन राजपाल के कहने पर नेत्रदान कराया। इसी कड़ी में इंदिरा नगर निवासी श्रीमती राम कोर के निधन पर बिंदिया भाटिया की प्रेरणा व अनिल कक्कड़ के सहयोग से उनके पुत्रों ने नेत्रदान का पुनीत कार्य कराया।
ऋषिकेश आई बैंक एम्स के नर्सिंग ऑफिसर महिपाल चौहान ने अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति आपको कार्निया के अंध्तव से पीड़ित दिखता है तो एम्स हॉस्पिटल में आकर उसका रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के जनसंपर्क अधिकारी मनमोहन भोला के अनुसार मिशन द्वारा अब तक 335 नेत्रदान कराया जा चुके हैं, यह प्रयास आगे भी चलता रहेगा।
0 Comments