घरों में घुस रहे निराश्रित पशु
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 20 मई 2024: क्षेत्र में निराश्रित आवारा गोवांशों की तादाद बढ़ती जा रही है और जिला पंचायत की आंखे बंद किए बैठा है। अब कालोनियों के संपर्क मार्गों के साथ साथ घरों की चाहरदीवारी में भी घुस रहे हैं। घरों की दीवारों की आड़ में छांव में खड़े होने को मजबूर हैं। जबकि खदरी खड़कमाफ स्थित पॉलिटेक्निक के पीछे 10 लाख की गोशाला वीरान पड़ी है।
ऋषिकेश, 20 मई 2024: आगामी पर्यटन सीजन के मद्देनजर समाजसेवी अरविंद हटवाल ने नगर निगम से ऋषिकेश के विभिन्न स्थानों पर पर्यटकों के लिए पेयजल व्यवस्था की मांग की है।
अरविन्द हटवाल ने एक पत्र में कहा है कि ऋषिकेश में कई ऐसे स्थान हैं। जहाँ पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं। जैसे कि मंशा देवी फाटक, उग्रसेन नगर, योगनगरी, रेलवे स्टेशन, परशुराम चौक, 72 सीढ़ी क्षेत्र, और वीरभद्र रोड है। इन स्थानों पर पर्यटकों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। क्योंकि वहां पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है।
अरविन्द हटवाल ने नगर निगम से अनुरोध किया है कि इन स्थानों पर तुरंत पानी के कनेक्शन लगाए जाएं ताकि पर्यटकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।
यह ध्यान देने योग्य है कि ऋषिकेश में गर्मियों के दौरान पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि होती है। ऐसे में यह महत्वपूर्ण है कि नगर निगम पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान रखे और उन्हें बुनियादी सुविधाएं प्रदान करे।
जाते जाते स्वर्गीय दर्शनी देवी के दान किए गए दोनों नेत्रों से दो नेत्रहीनों के अंधेरे जीवन को रोशनी मिल सकेगी
ऋषिकेश, 20 मई 2024: सोमावर को स्वर्गीय श्रीमती दर्शनी देवी उम्र 87 वर्ष, धर्मपत्नी स्वर्गीय योगेश्वर प्रसाद जोशी, बालासौड़ कोटद्वार निवासी का निधन हो गया।
उनके सहयोगी सतीश अमोली ने उनके पोते आयुष जोशी को स्वर्गीय दर्शना देवी की आँखें दान करवाने की प्रेरणा दी। जिस पर निर्मल आश्रम आई इंस्टिट्यूट के श्री बाबु जी को सूचित किया गया। संस्थान की टीम के डॉ. किरन व श्री मकरेंदु ने जाकर कॉर्निया प्राप्त किए। इस नेत्रदान के जरिए दो लोग इस सुन्दर संसार को देख पाएंगे। निर्मल आश्रम आई इंस्टिट्यूट प्रशासन ने परिवार की नेत्रदान सेवा भावना की प्रशंसा की और इस नेक कार्य में समाजसेवी बलजीत सिंह का महत्वपूर्ण योगदान है।
स्वर्गीय श्रीमती दर्शनी देवी बेशक आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका यह कार्य बहुत ही सराहनीय वह प्रशंसनीय है।
0 Comments