Header Ads Widget

Spasht Express 20 मई 2024





सभी वार्डों से लिए गए पार्षद प्रत्याशियों के आवेदन पत्र

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 19 मई 2024: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं निकाय चुनाव प्रभारी के निर्देशानुसार विभिन्न वार्डों से पार्षद प्रत्याशियों के आवेदन पत्र लिए गए।
        संगठन महामंत्री ऋषि सिंघल ने बताया अभी तक बहुत से दावेदारों के आवेदन जमा हुए। उन्होंने बताया कि अभी और भी आवेदन आने बाकी हैं। चूँकि चुनाव के लिए प्रत्याशियों का आरक्षण अभी तक तय नहीं हुआ है इस कारण जहाँ जैसी सीट थी उसके आधार पर सामान्य, एससी/एसटी, ओबीसी तथा महिला प्रत्याशियों के आवेदन पत्र लिए गए है, व बाकी आवेदन भी मंगलवार तक मांगे गए हैं, जिससे सभी आवेदन एक साथ हाई कमान (शीर्ष नेतृत्व) तक भेजे जा सकें l
        बैठक के दौरान मनीष शर्मा, शैलेन्द्र बिष्ट, दीप शर्मा, मधु मिश्रा, परमेश्वर राजभर, राजेश शाह, कमल बनर्जी, संदीप साहनी, सचवीर भण्डारी, राहुल शर्मा, संजय शर्मा, मुकेश जाटव, आजाद जाटव, जतिन जाटव, रुकम पोखरियाल, हिमांशु जाटव, मनीष जाटव, मेघना जाटव, अशोक शर्मा, अक्षय गुप्ता आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।





Post a Comment

0 Comments