Header Ads Widget

Spasht Express 12 मई 2024


श्यामपुर जाम ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, 35 किलोमीटर का सफर तय करने को मजबूर यात्री 
स्पष्ट एक्सप्रेस।
छिद्दरवाला, 11 मई 2024: शनिवार को श्यामपुर क्षेत्र में भारी जाम लगने से स्थानीय लोगों एवं यात्रियों को भारी परेशानी का  सामना करना पड़ा। जाम इतना अधिक था कि नेपालीफार्म से छिद्दरवाला मेन चौक तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। यह जाम उस समय लगा जब रूट डायवर्ट किया गया था ताकि श्यामपुर क्षेत्र को जाम से मुक्ति दिलाई जा सके।
          स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जाम व्यवस्थाओं की पोल खोलता है। जहां ऋषिकेश जाने के लिये 35 किमी का अतिरिक्त सफर तय करने के साथ ही उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कई लोग गर्मी और प्यास से परेशान हो गए। इस जाम से निजात पाने के लिये स्थानीय युवाओं हिमांशु पवार और अतुल शर्मा ने पहल की। वे हाईवे में उतरकर पुलिस प्रशासन की मदद करने लगे। उन्होंने जाम खुलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
          इस दौरान छिद्दरवाला के मेन चौक पर लगी ट्रैफिक लाइट को भी बंद करना पड़ा ताकि जाम को कम किया जा सके। यह घटना एक बार फिर से इस बात पर संकेत करती है कि चार धाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की आवश्यकता है। स्थानीय लोगों की परेशानी को कम करने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने होंगे।



Post a Comment

0 Comments