Header Ads Widget

व्यवसायिक शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम

 


 ऋषिकेश :राजकीय इंटर कॉलेज खदरी खड़कमाफ ऋषिकेश में समग्र शिक्षा के अंतर्गत तहत व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत पढ़ाई जाने वाले विषय *ब्यूटी एंड वैलनेस* के कक्षा 10 की 49 छात्राओं के शैक्षिक भ्रमण को ग्राम प्रधान खदरी श्रीमती संगीता थपलियाल, विद्यालय के पी टी ए अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह असवाल एवं प्राचार्य डीएस कंडारी द्वारा संयुक्त रूप से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। व्यावसायिक प्रशिक्षका दीपा सैनी के नेतृत्व में *गुमानीवाला स्थित हिना ब्यूटी सैलून संस्थान* में भ्रमण कराया गया संस्थान की संचालिका शाहिदा खातून एवं गैयूर खातून ने छात्र-छात्राओं को सौंदर्य उद्योग के विश्व में बढ़ते हुए करियर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी की कैसे इस प्रकार के कोर्स को करके छात्राएं आत्मनिर्भर तथा स्वयं का व्यवसाय चला स्वाभलंबी हो रही है  उन्होंने राजकीय विद्यालय में पढ़ाई के साथ 4 वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स संचालित करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की योजना की सराहना की।सभी छात्राएं संस्थान के क्रियाकलापों से प्रेरित एवं उत्साहित रही व्यावसायिक प्रशिक्षक दीपा सैनी ने बताया कि इस भ्रमण कार्यक्रम में छात्रों को उनके करियर से संबंधित जिज्ञासा को शांत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के समाज समाज सेवी श्री शांति प्रसाद श्रीमती रीता रानी उपस्थित रहे।




Post a Comment

0 Comments