डोईवाला, 04 मई 2024: रेशम मांझरी ग्रांड डोईवाला स्थित होली एंजेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय जिला स्तरीय रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
02 मई से 04 मई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में होली एंजेल स्कूल माजरी ग्रांट डोईवाला ने प्रथम, अगापे मिशन की टीम ने द्वितीय व होली एंजेल स्कूल, ऋषिकेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हरिद्वार, 04 मई 2024: वंदना
कटारिया के बाद श्यामपुर की मनीषा चौहान ने भारतीय महिला हॉकी टीम में
अपनी जगह बनाई है। टीम में घोषणा के बाद मनीषा चौहान के परिवार को बधाई
देने वालों का तांता लगा हुआ है। मनीषा चौहान ने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर
की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया है. उनके प्रदर्शन को देखते हुए
उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई. जल्द ही मनीषा भारतीय महिला हॉकी टीम
एफआईएचप्रो लीग खेलने बेल्ज़ियम और इंग्लैंड जाएंगी।
खास बातचीत में मनीषा चौहान के कोच रहे बलविंदर सिंह ने बताया
मनीषा चौहान का जन्म सन 1999 में हरिद्वार के श्यामपुर में हुआ। मनीषा के
पिता ज्ञान सिंह बीएसएफ में सेवारत रहे हैं। वे हाल ही में सेवानिवृत हो घर
लौटे हैं. मनीषा चौहान ने श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर मे शिक्षा के
दौरान स्कूल की ओर से हॉकी खेलना 2007 में शुरू किया। सीबीएसई द्वारा
आयोजित प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया।
मनीषा चौहान ने बेस्ट ऑफ प्लेयर ख़िताब जीता। 2016 में जूनियर वुमन
नेशनल प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड की टीम में कप्तान के रूप में प्रतिभाग
किया। मनीषा, 2018 में नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस दिल्ली के लिए चयनित हुई।
2019 में केन्या और बांगला देश खेलने गई। 2020 में आल इंडिया इंटर
यूनिवर्सिटी और फर्स्ट खेलो इंडिया में प्रतिभाग किया। 2021 में फर्स्ट
हॉकी इंडिया सीनियर वूमन इंटर डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप में कप्तान और
बेस्ट मिडफील्डर का अवॉर्ड जीता।
हाल ही में पुणे में आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल
चैम्पियनशिप 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब
जीता। जिसमें अच्छे प्रदर्शन के चलते मनीषा ने हॉकी इंडिया सीनियर वुमन
नेशनल टीम में जगह बनाई। बलविंदर सिंह ने बताया वह पहले मैदान में खड़े
होकर सबको हॉकी खेलते हुए देखा करती थी। एक दिन अचानक वह उनके पास आई, उसके
हॉकी खेलने के लिए कहा। हॉकी में मनीषा की दिलचस्पी ज्यादा थी। इसके लिए
वह दिन रात मेहनत भी करती थी, जिसका नतीजा है कि आज इंडिया हॉकी टीम का
हिस्सा बनी है।
श्रीनगर, 04 मई 2024: उत्तराखंड के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में भी छात्र जल्द ही बीटेक और एमटेक के इंटीग्रेटेड कोर्स की पढ़ाई करते हुए दिखेंगे। इसके लिए तकनीकी शिक्षा विभाग ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में डिप्लोमा कोर्सों की तरह ही बीटेक और एमटेक की पढ़ाई कराने का निर्णय लिया है। इससे छात्रों को मोटी फीस देकर इंजीनियर कॉलेजों की ओर रूख नहीं करना होगा। वर्तमान में प्रदेश में 71 पॉलिटेक्निकों में डिप्लोमा संबंधित पढ़ाई कराई जाती है।
प्राविधिक शिक्षा विभाग के जॉइंट डायरेक्टर आलोक मिश्रा ने बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग पॉलिटेक्निक कॉलेजों में इंजीनियरिंग कॉलेजों की तरह बीटेक और एमटेक की पढ़ाई कराने की तैयारी में है। इसकी शुरुआत इस सत्र से नरेंद्र नगर पॉलिटेक्निक से की जा रही है। इसके साथ-साथ देहरादून और काशीपुर में भी बीटेक और एमटेक के इंटीग्रेटेड कोर्स की योजना बनाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि बीटेक और एमटेक के इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए छात्र प्राइवेज कॉलेजों में धक्के खाते है और मोटी फीस देने के बाद भी उन्हें रोजगार नहीं मिल पाता है। सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में बीटेक और एमटेक के लिए भी प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। शासन-प्रशासन इसके लिए तैयारी कर रहा है। काशीपुर, नरेंद्र नगर और इस सत्र से बीटेक व एमटेक की पढ़ाई कराई जाएगी।
जॉइंट डायरेक्टर आलोक मिश्रा ने बताया कि काशीपुर में तकनीकी शिक्षा विभाग बीटेक और एमटेक की पढ़ाई करवाने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद अन्य राजकीय पॉलिटेक्निकों में भी यह योजना शुरू की जाएगी। कुल मिलाकर 70 पॉलीटेक्निक कॉलेजों को अपग्रेड किया जाएगा।
0 Comments