स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 04 मई 2024: जिला पंचायत सदस्य साहबनगर प्रतिनिधि रमन रांगड़ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ऋषिकेश तहसील परिसर में एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचा।
एसडीएम के ना मिलने पर तहसील के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से एसडीएम ऋषिकेश को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को अवगत कराया कि ग्रामसभा छिद्दरवाला घनी आबादी वाला क्षेत्र है जहां 25 से 30 हजार की आबादी निवास करती है। जहां स्कूल और पौराणिक मंदिर भी है।
इसके साथ साथ समीप ही छिद्दरवाला चौराहे पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उनका कहना है की अब शराब का ठेका खुल जाने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाएगी। इसके इसके साथ-साथ क्षेत्र का माहौल भी खराब होने की पूरी पूरी आशंका है।
ज्ञापन देने वालों में महिला आयोग की सदस्य श्रीमती विमला नैथानी, जिला पंचायत सदस्य खदरी खड़कमाफ संजीव चौहान, ग्राम प्रधान जोगीमाफी शोबन कैन्तुरा, ग्राम प्रधान चकजोगी भगवान सिंह मेहर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि छिद्दरवाला बलविंदर सिंह, आयुष रावत, धनवीर बेन्दवाल, विकास सेमवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता राणा, समा पंवार, गौरव कंडियाल आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
उत्तराखंड में भारी जनविरोध के बाद मदिरा उप दुकानों का आवंटन निलंबित
देहरादून, 04 मई 2024 : उत्तराखंड में स्थानीय लोगों के भारी विरोध प्रदर्शन के बाद आबकारी विभाग ने मदिरा की उप दुकानों के आवंटन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह निर्णय जिलाधिकारी और लाइसेंस प्राधिकारी के निर्देशों के बाद लिया गया है | जिन्होंने कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है।
विवादित उप दुकानें:
गुमानीवाला श्यामपुर, भगवान दास चौक, कारगी चौक-पथरीबाग, उप दुकान हैडवाली (आदर्श विहार राणा चौक), छिद्दरवाला शामिल हैं। इन दुकानों के आवंटन के बाद से ही स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे थे। उनका कहना है कि इन दुकानों से उनके इलाकों में सामाजिक बुराइयां बढ़ेंगी और शांति भंग होगी। उन्होंने धरना-प्रदर्शन और विरोध प्रदर्शन आयोजित किये | जिसके कारण कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका बढ़ गयी | इन विरोध प्रदर्शनों और कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुये जिलाधिकारी ने इन मदिरा उप दुकानों के आवंटन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया।आबकारी विभाग ने जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन करते हुये उपरोक्त मदिरा उप दुकानों के आवंटन को अग्रिम आदेशों तक निलंबित कर दिया है। विभाग ने कहा कि यह निर्णय कानून व्यवस्था बनाए रखने और स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करने के लिए लिया गया है।
मुनिकीरेती, 04 मई 2024: नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला के 14 बीघा क्षेत्र में फिर से सड़क खुदाई का काम शुरू किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि 14 बीघा की आंतरिक मार्गों की तंग गलियों में पिछले छः माह पूर्व ही सड़क का निर्माण किया गया था। लेकिन आज फिर सड़क को खोदकर तीन फीट चौड़ी नालियों का निर्माण किया जा रहा है। सड़क के खुदान के चलते चौदहबीघा के लोग धूल मिट्टी और जाम से भी परेशान हैं। जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि आचार सहिता के चलते निर्माण किया जा रहा है। सिंचाई विभाग और ठेकेदार अपनी मनमानी करने पर लगे हुए हैं।
जन प्रतिनिधि महावीर खरोला ने बताया कि 14 बीघा की मुख्य मार्ग की चौड़ाई लगभग आठ फीट है जिसमें तीन फीट की चौड़ी नाली का निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक तक से इस समस्या की शिकायत की गई लेकिन कोई सुध नहीं ली गई।कुलमिलाकर जल संस्थान को मोटे कमीशन से मतलब है जनता की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है।
जन प्रतिनिधि महावीर खरोला द्वारा जल सस्थान के जेई आशीष कुमार को मौके पर बुलाकर कहा कि 14 बीघा के अंदर जहां सड़क मात्र पांच फुट की है उसमें इतनी बड़ी नाली की जरूरत क्या है। उन्होंने कहा कि बड़ी नाली बनने से आंतरिक मार्गों की चौड़ाई और अधिक तंग हो जाएगी, जिससे आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
साथ ही नाली में कीचड़ इकट्ठा होगा और मक्खी-मच्छर पैदा होने से क्षेत्र में डेंगू का प्रभाव बढ़ेगा। उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे नाली निर्माण को बंद करने अथवा नाली की चौड़ाई कम करने की बात कही।
महावीर खरोला ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में ऋषिकेश और 14 बीघा मुनिकीरेती के आसपास के क्षेत्र में डेंगू और चिकनगुनिया का प्रभाव बुरी तरह से देखने को मिला है जिससे काफी स्थानीय लोगों को बुरी तरह से प्रभावित किया था।
हरिद्वार, 04 मई 2024: शनिवार 04 मई को भारतीय जागरूकता समिति ने हरिद्वार पुलिस एम्एआटीओ हरिद्वार के साथ मिलकर डीएवी स्कूल जगजीतपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जिसमे बच्चो को ड्रग्स, ट्राफिक, साइबर लॉ के बारे में जागरूक किया गया जिसमे मुख्य अथिति हाई कोर्ट के अधिवक्ता एम् समिति के अध्यक्ष ललित मिगलानी, ए आ टी ओ टैक्स वरुण सैनी, चौकी इंचार्ज चरण सिंह, एस आई पवन नौटियाल, एस आई गगन मैठाणी, विनोद कुमार एक्स चेयरमैन चाइल्ड वेलफेयर कमिटी, कार्यक्रम सचिव दीपाली शर्मा, एडवोकेट दीपा उपाध्याय उपस्थित रहेI
कार्यक्रम का संचालन स्कूल प्रशासन द्वारा किया गया स्कूल के प्रिन्सिपल श्री मनोज कुमार कपिल ने समिति के प्रयासों की सरहना की ओर कहा की समय समय पर हर स्कूल में ऐसे प्रोग्राम होने चाहिएI
समिति के अध्यक्ष एम् हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने बच्चो को बताया की समाज में साइबर अपराध एम् ड्रग्स का व्यापार बड़ी तेजी के साथ बड रहे है जिसमे पूरा परिवार बर्बाद हो रहा है जहा एक ओर साइबर अपराधी लोगो को अपनों की आवाज निकाल कर अपनों को आई डी बना कर लोगो से भारी भरकम पैसे ठग रहे है ओर otp मांग कर, लिंक भेज कर लोगो के अकाउंट खाली कर रहे है जससे समाज को आर्थिक नुकसान हो रहा है मिगलानी ने बताया साइबर अपराध होने पर तुरंत सम्बंधित खाते को बन्द कराये ओर तुरंत साइबर सेल को सूचित करे ताकि आपके पैसे को रोका जा सके देरी होने पर पैसे को वापिस रिकवर करने में परेशानी आ सकती हैI मिगलानी ने ड्रग्स पर बताया की ड्रग्स आपके नर्वस सिस्टम को ख़राब करता है ओर ड्रग्स बेचने, खरीदना, ओर इस्तेमाल करना क़ानूनी जुर्म है जिसमे लोगो को उम्र कैद हो सकती हैI
ए आ टी ओ टैक्स वरुणा सैनी, ने बच्चो को बताया की सड़क पर वाहन नियमो के अनुसार चलाना चाहिए, नियम तोड़ने पर जान माल का नुकसान होता है, वाहन चलाते वक्त आपके पास वाहन से सम्बंधित कागज लाइसेंस, इन्शुरन्स, आर सी आदि होने चाहिये, वाहन का लाइसेंस के लिये 18 वर्ष की आयु होनी चाहिये नाबालिग द्वारा वाहन चलने पर 25 हजार का जुर्माना ओर माता पिता को 3 महीने की जेल हो सकती है एम् सम्बंधित वाहन का रजिस्ट्रेशन रद्द हो सकता हैI
चौकी इंचार्ज चरण सिंह, एस आई पवन नौटियाल, ने बच्चों को नियमो का पालन करने को कहा ओर बच्चियों को बताया की समय रहते अपराध की सुचना पुलिस 1090 २म 112 पर दे उनकी पहचान को गुप्त रखा जायेगा पुलिस आपकी मित्र है साइबर अपराध के लिये आपकी जागरूकता जरुरी है, अपने फेसबुक, एम् अन्य सोशल साईट को पब्लिक न कर के प्राइवेट करेI
एस आई गगन मैठाणी, विनोद कुमार एक्स चेयरमैन चाइल्ड वेलफेयर कमिटी ने बच्चो को बताया की बच्चो के अपराध में JJACT के तहत कार्यवाही की जाती है ओर बच्चो को बाल सुधार ग्रह भेजा जाता है इसलिये अपराध की तरफ न जा कर अपना भवष्य की ओर फोकस करे गगन मेठानी ने बच्चो को सीपीयू की कार्यप्रणाली से अवगत कराया
समिति की वीमेस विंग की अध्यक्ष शिवानी गौर ने बताया की समिति इस तरह के कार्यक्रम कर बच्चो में विधिक जागरूकता लाते है जिससे बच्चो में कानून की जानकारी हो सके ओर समय पर कानून की मदद कर परिवार एम् खुद की सुरक्षा कर सकेI
कार्यक्रम में स्कूल के रश्मि बलोनी, शरद कान्त कपिल, दीपशिखा शर्मा, अनीता शतिका एम् वरुण शर्मा ने कार्यक्रम को संचालित करने में अपनी महत्पूर्ण भूमिका निभाई जिसका समिति धन्यवाद करती है।
मुनिकीरेती, 04 मई 2024: आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर के नेतृत्व में ढालवाला, मुनिकीरेती और तपोवन में मुख्य मार्ग में सड़क किनारे पसरे अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक अतिक्रमण सामग्री जब्त की गई।
मुख्य सचिव के आदेशानुसार नरेंद्रनगर प्रशासन चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुट गया है, इसके तहत शनिवार को उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में राजस्व, नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला और पुलिस की प्रशासन की संयुक्त टीम ढालवाला चंद्रभागा पुल में एकत्र हुई। यहां से टीम ने मुख्य मार्ग में पसरे रेहड़ी, फड़ों और वाहनों के अतिक्रमण को हटाने का अभियान शुरू किया। अचानक कार्रवाई होता देख अतिक्रमणकारियों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में अतिक्रमणकारी अपना सामान समेटते हुए नजर आए। इसके बाद टीम ने मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला रोड और तपोवन मुख्य मार्ग में पसरे रेहड़ी, फड़ों और वाहनों के अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान टीम ने सड़क किनारे पसरे दो दर्जन से अधिक रेहड़ी, फड़ों और वाहनों के अतिक्रमण को हटाया। उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरस्त बनाए रखने हेतु सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है।
अतिक्रमण टीम में सीओ नरेंद्रनगर अस्मिता ममगाईं, अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह, अधिशासी अधिकारी अनिल पंत, थाना प्रभारी रितेश शाह, कर अधीक्षक अनुराधा गोयल, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, टीएसआई नदीम अतर, टीएसआई संदीप तोमर, पुलिस उपनिरीक्षक राजेंद्र रावत, आशीष शर्मा, भंवर सिंह, प्रदीप रावत, दीपिका तिवारी, दीपक रावत आदि मौजूद थे।
मेंटरिंग कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों, करियर मार्गदर्शन और पेशेवर विकास के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करना है ।डॉ अशोक कुमार मैन्दोला
ऋषिकेश, 04 मई 2024: पण्डित ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्व विद्यालय परिसर, ऋषिकेश में अर्थशास्त्र विभाग के द्वारा मेंटरिंग के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें विभाग अध्यक्ष प्रो पुष्पांजलि आर्य डॉ अशोक कुमार मैन्दोला डॉ राजेश सिंह राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ टिहरी गढ़वाल विषय विशेषज्ञ एवं बीए द्वितीय सेमेस्टर, बीए चतुर्थ सेमेस्टर, बीए सष्टम सेमेस्टर, एमए द्वितीय सेमेस्टर और एमए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र छात्राएं उपस्थित रही।
डॉ राजेश सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा अर्थशास्त्र को सदाबहार विषय माना जाता है। अर्थशास्त्र को एक ऐसे विषय के तौर पर देखा जा सकता है, जिसकी उपयोगिता लगभग हर क्षेत्र में होती है। अर्थशास्त्र विषय में रोजगार की असीम संभावनाएं है।अर्थशास्त्र समाज के सीमित संसाधनों को दक्षतापूर्ण तरीकों से उपयोग करने की अनेक प्रणालियों का अध्ययन है। इसी बुनियादी नियम पर हमारी व्यवसायिक एवं आर्थिक इकाईयों की गतिविधियां टिकी होती है। इसका कार्य क्षेत्र एक छोटी कंपनी से लेकर देश की अर्थव्यवस्था जैसी बहुआयामी भी हो सकती है।अर्थशास्त्र विभाग अध्यक्ष प्रो पुष्पांजलि आर्य ने कहा कि अर्थशास्त्र द्वारा इंडियन इकोनॉमिक सर्विस में कार्यरत हो सकते हैं। इसमें उपयुक्त छात्रों के चयन के लिए अखिल भारतीय स्तर पर प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाती है। सफल छात्रों को इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ दिल्ली में प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद पहली नियुक्ति सहायक निदेशक के पद पर होती है। कार्य अनुभव बढ़ने के साथ पदोन्नति पाते हुए मुख्य आर्थिक सलाहकार के पद पर पहुंच सकते है। विदेशों में नौकरी, बहुराष्ट्रीय निगमों, सरकारी एवं निजी क्षेत्र, रोजगार के द्वार खुल जाते है। बैकिग, बीमा, कॉरपोरेट सेक्टर, एमवीए, रिसर्च, बिजनेस पत्रकारिता क्षेत्र में काफी मांग है। आज अर्थशास्त्र हर दौर में बेहतर भविष्य की राह प्रदान कर रहा है। छात्र यदि अर्थशास्त्र विषय की पढ़ाई मन से करें तो अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं। मेंटरिंग कार्यशाला के संयोजक डॉ अशोक कुमार मैन्दोला ने कहा अर्थशास्त्र विषय में रोजगार की असीम संभावनाएं है।मेंटरिंग कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों, शैक्षिक मार्गों और पेशेवर विकास के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करके उनके करियर मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करना है।
कार्यशाला इंटरैक्टिव रही, जिसमें छात्रों को चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग लेने और प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित किया गया संभावित करियर विकल्पों के साथ तालमेल बिठाने के लिए छात्रों की रुचियों, शक्तियों और मूल्यों की खोज करने पर जोर दिया गया। इस कार्यशाला में आंचल पवार, अभिनव गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, अंजू रानी, आशीष भट्ट, आयुष ध्यानी, जगदीश यादव, कनिष्क, करिश्मा, कृष्णा, मानव, यश गर्ग, वर्तिका खत्री, शिवानी जाटव, सपना, प्रिया धवन, प्रतिभा पांडे, पूजा वर्मा आदि छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।
0 Comments