चोक पड़े हैं नेपालीफार्म फ्लाईओवर के निकासी छिद्र



श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल के मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित की 
पन्चमुखी हनुमान जी की मूर्ति
स्पष्ट एक्सप्रेस।
रायवाला, 24 अप्रैल 2024: हनुमान जयन्ती के अवसर पर रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल में पन्च मुखी हनुमान जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर हॉस्पिटल के मन्दिर परिसर में स्थापित किया गया।
          मंगलवार को हनुमान जयन्ती के अवसर पर रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल के मन्दिर परिसर में पन्च मुखी हनुमान जी की मूर्ति का पूजा अर्चना के साथ प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित किया गया। इस अवसर पर श्री सत्य साईं स्वास्थ्य एवं शिक्षा  ट्रस्ट के चेयरमेन डॉ सी श्रीनिवास  हनुमान जी के  प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित पूजा अर्चना व भण्डारे में शामिल हुये । इस मौके  पर उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान जी हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं। जिस तरह से भगवान हनुमान जी ने संजीवनी बूटी से लक्ष्मण जी के प्राण बचाये थे |इसी तरह इस युग में सत्य साईं संजीवनी परिवार भी इंसानों का जीवन बचाने का काम कर रही है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद सुन्दर काण्ड का पाठ व भण्डारे का आयोजन भी किया गया। समस्त धार्मिक कार्य आचार्य सुमन देव कुकरेती एवं  पण्डित सन्दीप पोखरियाल ने सम्पन्न कराए। इस दौरान डॉ वर्षा, डॉ अमिता पुन्डीर, ऋतु थपलियाल, उषा रतूड़ी, चित्रवीर क्षेत्री, भूपति मिश्रा, हर्ष कुमार, कलावती, पूजा भट्ट मौजूद रहे |


मनुष्य का जीवन परोपकार के प्रति समर्पित हो : सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 24 अप्रैल, 2024: निरंकार प्रभु ने हमें यह जो मानव जीवन दिया है इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके, परोपकार का ऐसा सुंदर भाव जब हमारे हृदय में उत्पन्न हो जाता है तब वास्तविक रूप में समूची मानवता हमें अपनी प्रतीत होने लगती है। फिर सबके भले की कामना ही हमारे जीवन का लक्ष्य बन जाती है।
         उक्त उद्‌गार सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने मानव एकता दिवस के अवसर पर समस्त श्रद्धालु भक्तों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।
          मानव एकता दिवस का पावन अवसर बाबा गुरबचन सिंह जी की मानवता के प्रति की गई उनकी सच्ची सेवाओं को समर्पित है जिससे निरंकारी जगत का प्रत्येक भक्त प्रेरणा लेकर अपने जीवन का कल्याण कर रहा है।
          संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आज संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग 207 स्थानों पर विशाल रूप में रक्तदान शिविर की श्रंखलाओं का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 50,000 युनिट रक्त संग्रहित किया गया। साथ ही दिल्ली के ग्राउंड नं0 2 निरंकारी चौक, बुराड़ी में आयोजित रक्तदान शिविर में सभी रक्तदाताओं ने अत्यंत उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक भाव से लगभग 15,00 युनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर निरंकारी राजपिता रमित जी ने भी रक्तदान किया, जो मिशन के भक्तों एवं युवा सेवादारों के लिए निसंदेह प्रेरणा का स्त्रोत रहा। 
          मानव एकता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर में जन समूह को सम्बोधित करते हुए सतगुरु माता जी ने फरमाया कि सेवा का भाव सदैव निष्काम ही रहा है। ऐसी भावना जब हमारे मन में बस जाती है तब हमारा जीवन वास्तव में मानवता के कल्याणार्थ समर्पित हो जाता है। 
          निष्काम सेवा के सुंदर भाव का जिक्र करते हुए सतगुरू माता जी ने समझाया कि जब हमारे मन में निष्काम सेवा का भाव उत्पन्न हो जाता है तब यह संसार और भी अधिक सुंदर लगने लगता है क्योंकि तब हमारी सेवा भावना साकार एवं कर्म रूप में समस्त मानव परिवार के लिए वरदान बन जाती है। रक्तदान, मानव जीवन को बचाने हेतु की जाने वाली एक ऐसी सर्वोपरि सेवा है जिसमें परोपकार की निःस्वार्थ भावना निहित है।


छिद्दरवाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पंचकर्म चिकित्सा की शुरुआत  ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

स्पष्ट एक्सप्रेस।
छिद्दरवाला, 24 अप्रैल 2024: छिद्दरवाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहली बार आयुर्वेदिक डॉक्टर सिद्धि मिश्रा के अथक प्रयासों से पंचकर्म चिकित्सा शुरू हो गयी है। इस पहल का उद्देश्य आम जनता को इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति का लाभ प्रदान करना है।
          पंचकर्म चिकित्सा जो आयुर्वेद का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है | शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है। डॉक्टर मिश्रा का कहना है कि यह चिकित्सा कई पुरानी और असाध्य बीमारियों में लाभकारी है।
          छिद्दरवाला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पंचकर्म चिकित्सा केवल 13 रुपये की पर्ची पर निःशुल्क प्रदान की जा रही है। यह योजना केंद्र सरकार के आयुष्मान भारत योजना के तहत लागू की गयी  है। इस पहल से छिद्दरवाला क्षेत्र के सात ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को लाभान्वित होने की उम्मीद है। डॉक्टर मिश्रा ने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वे इस चिकित्सा का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को बेहतर बनाने और लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा के लाभों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

शिक्षणेत्तर गतिविधियों में  प्रतिभाग करने से बढ़ता है आत्मविश्वास और मनोबल :  प्रो. एनके जोशी
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 24 अप्रैल 2024: पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश में अर्थशास्त्र विभाग की विभागीय परिषद का गठन किया गया, जिसमें आयुष मसीह अध्यक्ष, अभिनव गुप्ता उपाध्यक्ष, हिमांशु खंडूरी सचिव, विवेक राजभर कोषाध्यक्ष, शिवम अग्रवाल सह सचिव चुने गए। साथ ही कक्षा प्रतिनिधि में कु नेहा नेगी, नैना तिवारी, वर्तिका, कनिष्का, पल्लवी, सृष्टि, आलोक सेमवाल, योगेश कश्यप, सपना, अभिनव सेमवाल प्रत्येक सेमेस्टर से एक छात्र एवं एक छात्रा को विभागीय परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया I
          इस अवसर पर अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष प्रो पुष्पांजलि आर्य ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि अर्थशास्त्र की विभागीय परिषद का गठन किए जाने का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में शिक्षण के साथ-साथ शिक्षणेत्तर गतिविधियों का विकास करना है जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके। विभागीय परिषद के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों के संयोजक डॉ. अशोक कुमार मैन्दोला ने बताया कि विभागीय परिषद के अंतर्गत  आत्मनिर्भर भारत विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता, विकसित भारत 2047 विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता, उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में पर्यटन उद्योग का योगदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता, भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर व्याख्यान, डिजिटल साक्षरता का महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता एवं फंडामेंटल्स ऑफ मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन विकसित भारत 2047 के अंतर्गत किया जाएगा I जिसमें सफल प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एनके जोशी एवं विश्वविद्यालय परिसर के निदेशक प्रो महावीर सिंह रावत द्वारा बधाई दी और कहा कि इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों के रचनात्मक कौशल का विकास होता है। साथ ही उनका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा। प्रतियोगिताओं से छात्र छात्राओं के बीच प्रतिस्पर्धा होती है एवं छात्र छात्राओं के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन कराना एक महत्वपूर्ण बात है। इससे छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। डॉ मैन्दोला ने कहा कि सफल प्रतिभागियों को परिसर के निदेशक द्वारा सम्मानित किया जाएगा।


नीति अग्रवाल के यूपीएससी में सेलेक्ट होने पर अग्रवाल सभा ऋषिकेश द्वारा सम्मानित
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 24 अप्रैल 2024: अग्रवाल सभा ऋषिकेश द्वारा सुश्री नीति अग्रवाल के यूपीएससी में सेलेक्ट होने पर अग्रवाल धर्मशाला रेलवे रोड ऋषिकेश में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल व महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल ने सयुक्त रूप से शिरकत की। विशेष अतिथि संदीप गुप्ता एवं हरिद्वार अग्रवाल समाज के अध्यक्ष हितेश अग्रवाल रहे। इस दौरान नीति अग्रवाल ने अपने 6 साल की पढ़ाई की तैयारी के बारे में विस्तार से बताया और कहा की सफलता पाने के लिए टाइम मैनेजमेंट लगन और निष्ठा अति अनिवार्य है यही सफलता की कुंजी है। मुख्य अतिथि डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने संस्मरण और शुभाशीष नीति को प्रदान की श्रीमती कुसुम कंडवाल ने भविष्य में ईमानदारी से पीड़ित और जरूरत की मदद करने का आश्वासन नीति से लिया।        
कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने की। मंच का संचालन महामंत्री प्रदीप गुप्ता ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल, मंत्री पवन गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश गुप्ता सहित एडवोकेट जितेंद्र अग्रवाल, सौरव गर्ग, कपिल गुप्ता, ज्ञान प्रकाश अग्रवाल, बांके बिहारी अग्रवाल, अनुराग, अनिल बंसल, मुकेश सिंघल, रामकिशन अग्रवाल, एडवोकेट अर्चित गुप्ता, अमित गर्ग, मीनू गर्ग, सीमा अग्रवाल सहित सैकड़ो लोगों ने शुभाशीष एवं आशीर्वाद प्रदान किया।         
कार्यक्रम में नीति अग्रवाल के पिता संजय अग्रवाल एवं माता रितु अग्रवाल ने नीति के अब तक के जीवन काल पर प्रकाश डाला।


प्राचीन बाल नारायण नव निर्माण भव्य मंदिर का शिलान्यास
नवीन नेगी।
नारायणबगड़, 24 अप्रैल 2024: विकासखंड नारायणबगड़ के ग्राम पंचायत भंगोटा में भगवान बाल नारायण नव निर्माण भव्य मंदिर का शिलान्यास हुआ ,दो नेणीयों के बाल नारायण भंगोटा में भव्य मन्दिर का कार्य शुरू।
प्राचीन बाल नारायण मन्दिर के भव्य नव निर्माण का कार्य में ग्रामवासियों बड़ी संख्या मे मौजूदगी मे शिलान्यास के साथ नव निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया।शिलान्यास में मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत  व ब्लॉक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी मौजूद रहे।ग्राम प्रधान डॉ भूपेंद्र सिंह मेहरा ने  कहा ग्राम पंचायत में ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहता है,देवभूमि में भगवान के प्रति लोगों की बड़ी आस्था रहती हैं ।
शिलान्यास  में क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी  मंदिर समितियों के अध्यक्षजन, माता राज राजेश्वरी मन्दिर समिति  चोपता के अध्यक्ष अवतार सिंह सिनवाल ,भारकोट नंदादेवी मन्दिर समिति के अध्यक्ष श्री रघुनाथ सिंह मेहरा ,लवकुश महादेव मन्दिर समिति के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह।
इस मौके बाल नारायण मन्दिर  समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, संयोजक महिपाल सिंह मेहरा, भूपेन्द्र मेहरा।