नारायणबगड़ ब्लॉक में गाड़ियाँ लगी विवाह में दैनिक यात्री हो रहे परेशान
नवीन नेगी।
नारायणबगड़, चमोली 23 अप्रैल 2024: शादी-विवाह का सीजन होने से क्षेत्र के आंतरिक मार्गो पर चलने वाले वाहनों के बारात में बुक हो जाने दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को घंटों इंतजार करने के बाद भी अपने गंतव्य स्थान के लिए वाहन नहीं मिल पा रहे हैं। जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। जिन रूटों पर हर दस मिनट में वाहन सवारी लेकर दौडते थे।उस रूट पर आजकल यात्री वाहनों का टोटा पडा हुआ है।लोगों को भरी दुपहरी में घंटो बैठकर वाहनों का इंतजार करना पड़ रहा है।कर्ण प्रयाग जाने वाले दिलबाग सिंह ने बताया की इस रूट पर पहले दिनभर गाड़ियों की लाइन लगी रहती थी। लेकिन विवाह का पीक सीजन होने से गाड़ियों की संख्या में कमी आ गयी है। इससे लोगों की परेशानियां बढ गई हैं।
नारायणबगड़ में दर्जनों गाँव के लोग रोजमर्रा के कार्यों के लिए आते हैं। लेकिन घर वापसी के लिए वाहन न मिलने से उन्हें घंटों भटकना पड़ता है।और कुछ दिनों बाद चार धाम यात्रा के शुरू होते ही उनकी परेशानी और बढऩे वाली है।
0 Comments