स्पष्ट एक्सप्रेस।
आईडीपीएल, 22 अप्रैल 2023: महानगर कांग्रेस का अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट ने बताया कि वार्ड संख्या 12 प्रगति विहार में नई बनाई गई सूची से मतदाताओं के नाम आधे से अधिक गायब है इस नई सूची में मतदाताओं की संख्या 854 दर्सायी गई हैं जबकि अभी लोकसभा चुनाव में प्रगति विहार वार्ड के मतदाताओं की जनसंख्या 1600 है और पूर्व के निकाय चुनाव में भी लगभग यही आंकड़ा था लेकिन निर्वाचन के अधीनस्थ कर्मचारियों के द्वारा जिस तरीके से घोर लापरवाही की गई, इस वजह से आधे मतदाता आने वाले निगम चुनाव में मतदान से वंचित रह जाएंगे, जोकि न्यायोचित नहीं है इस संबंध में पूर्व में कई बार मौखिक तौर पर शिकायत की गई लेकिन कोई संज्ञान नही लिया गया, आज उप जिलाधिकारी महोदया कार्यालय न मिलने के कारण तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को भेजा गया है यदि शीघ्र मतदाता सूची में छूटे हुए लोगों के नाम दर्ज नहीं किए जाते तो हमें शासन–प्रशासन के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा और जिस तरह से प्रगति विहार वार्ड वासियों के नाम आधे से अधिक नई प्रकाशित सूची से गायब हैं अगर इसी तरह पूरे नगर निगम क्षेत्र में मतदाताओं के नाम गायब रहे तो इस बार के होने वाले निकाय चुनाव में ऋषिकेश नगर निगम में आधे मतदाता ही अपने मत का प्रयोग कर पाएंगे, निर्वाचन आयोग पुनः सूची को शीघ्र दुरुस्त करें ताकि कोई भी व्यक्ति अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।एक साल बाद भी नहीं मिला जंगली जानवरों से फसल नुकसान का मुआवजा, सीएम हेल्पलाइन में लगाई गुहार
स्पष्ट एक्सप्रेस।
छिद्दरवाला, 22 अप्रैल 2023: ग्राम पंचायत छिद्दरवाला निवासी राजेंद्र बिष्ट ने सीएम हेल्पलाइन में गुहार लगाई है। आरोप है कि 2022 में जंगली जानवरों ने उनकी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया था। उन्होंने वन विभाग के बड़कोट रेंज कार्यालय में मुआवजे के लिए आवेदन किया था, लेकिन एक साल बाद भी उन्हें कोई पैसा नहीं मिला है। वन विभाग का कहना है कि उनकी फाइल गुम हो गई है। अब उन्हें दोबारा आवेदन करने के लिए कहा जा रहा है। राजेंद्र बिष्ट का कहना है कि उन्होंने कई बार विभाग में चक्कर लगाए हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मजबूरन उन्हें सीएम हेल्पलाइन में गुहार लगानी पड़ी है।
बड़कोट रेंज के वन क्षेत्र जंगली जानवरों के लिए जाना जाता है। अक्सर यहां के किसानों की फसलों को जंगली जानवर नुकसान पहुंचाते हैं। वन विभाग द्वारा मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन प्रक्रिया में अक्सर देरी होती है।
राजेंद्र बिष्ट का मामला इसी देरी का एक उदाहरण है। एक साल बाद भी उन्हें मुआवजा नहीं मिल पाया है। अब देखना होगा कि सीएम हेल्पलाइन उनके मामले में क्या कार्रवाई करती है।
जहां यह खबर उन सभी किसानों के लिए चिंता का विषय है जो जंगली जानवरों से फसल नुकसान का शिकार होते हैं।
राईका IDPL वीरभद्र ऋषिकेश ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस
आईडीपीएल, 22 अप्रैल 2023: राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश देहरादून उत्तराखंड में आज विश्व पृथ्वी दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा पूर्व में रोपित किए गए वृक्षों तथा विद्यालय गार्डन की निराई गुड़ाई कर खरपतवार को नष्ट कर विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया।
सहित सभी स्वयं सेवियों ने प्रतिभाग किया।
देहरादून, 22 अप्रैल 2023: उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क), सूचना, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस-2024 के उपलक्ष्य में Planet vs. Plastic (पृथ्वी ग्रह एवं प्लास्टिक) विषयक थीम पर आनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यूसर्क की निदेशक प्रो.(डा.) अनीता रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत में प्राचीन समय से ही अपने पर्यावरण के पांचों तत्वों के संरक्षण की परम्परा रही है। हम पृथ्वी को मां के रूप में मानते हैं ।हिमालयी देव भूमि में हमारे द्वारा किया गया प्रत्येक कार्य हमारे पर्यावरण को समर्पित रहता है। हम सभी को अपने आस-पास के पर्यावरण को बचाने का प्रण लेते हुए अपनी गौरवशाली ज्ञान-विज्ञान परम्परा को आगे बढ़ाना है। प्रोफेसर रावत ने सभी से पृथ्वी के संरक्षण हेतु मिलकर कार्य करने का आव्हान किया।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज, देहरादून की प्रोफेसर (डॉ.) भावना यादव लांबा ने Planet Earth and Plastic: Understanding the Global Challenges (पृथ्वी ग्रह एवं प्लास्टिक: एक वैश्विक समस्या चुनौती) विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने अपने व्याख्यान में प्लास्टिक की प्रकृति, प्रकार, पर्यावरण में प्लास्टिक के स्रोत, प्लास्टिक की समस्या एवं निदान, प्लास्टिक से डीजल बनाना आदि विषयों पर विस्तार से बताया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ भवतोष शर्मा ने करते हुए कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के साथ साथ प्लास्टिक के उचित वैज्ञानिक प्रबंधन, जल संरक्षण, मृदा संरक्षण विषयों पर गम्भीरता से चिन्तन के साथ सामुहिक प्रयास करने की जरूरत है।
यूसर्क के वैज्ञानिक डा. ओम प्रकाश नौटियाल ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी से ऊर्जा संरक्षण एवं प्लास्टिक का प्रयोग कम करने तथा सोलर ऊर्जा के प्रयोग बढ़ाने को कहा। डा. मन्जू सुन्दरियाल ने कहा कि जैवविविधता के संरक्षण की आज बहुत आवश्यकता है । डा. राजेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि हमको प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करना चाहिये।
कार्यक्रम का संचालन डॉ भवतोष शर्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ ओम प्रकाश नौटियाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डा. भवतोष शर्मा, डा. राजेन्द्र सिंह राणा, ई. ओम जोशी, श्री उमेश चन्द्र, ई. राजदीप जंग, शिवानी पोखरियाल, आईआईपी देहरादून के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डॉ एस के खन्ना सहित राज्य के सभी जिलों से जुड़े शिक्षकों एवं विद्यार्थियों सहित कुल 150 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
आईडीपीएल, 19 अप्रैल 2023: राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश देहरादून के एनसीसी कैडेट्स तथा एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा सामान्य निर्वाचन लोकसभा चुनाव 2024 के महान पर्व मतदान दिवस के अवसर पर अशक्त, शिधिलांक जन, दिव्यांगोंजनों की सहायतार्थ कार्य किया ।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में कैप्टन सुशील रावत (एनसीसी अधिकारी) के मार्गदर्शन में 31एनसीसी बटालियन हरिद्वार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र के एनसीसी कैडेट्स तथा एनएसएस स्वयंसेवियों ने मतदाता बूथ पर आने वाले अशक्त, वृद्धजन, शिथिलांग जन तथा दिव्यांग जनों को मुख्य द्वार प्रवेश द्वार से बूथ तक तथा बूथ से पुनः प्रवेश द्वार पर उनके वाहन तक आवागमन में सहयोग प्रदान किया।
नेपालीफार्म, 22 अप्रैल 2023: नेपालीफार्म फ्लाईओवर बिना देख रेख के एक बार फिर अपनी दयनीय स्थिति को रो रहा है। फ्लाईओवर के बरसाती पानी के सारे निकासी छिद्र बंद पड़े है।
निकासी के नीचे लगे पाइप टूटे पड़े हैं। जिससे पानी रिस कर पिलरों पर बहता है। स्ट्रीट लाइटें टूटी पड़ी हैं। हाई मास्ट लाइट महीने से जलती नहीं है।
0 Comments