Header Ads Widget

स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन ने पदभार संभाला

 स्पस्ट एक्सप्रेस  शनिवार, दिनांक 24.02.2024


 देहरादून: जनपद न्यायालय में परिसर में स्थापित  स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पद पर  न्यायाधीश  अंजली  नौलियाल ने ब्रहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण किया,  इस दौरान स्थायी लोक अदालत के सदस्यों व अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद न्यायाधीश अंजलि नौलियाल  ने अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराने का आश्वासन दिया।

    स्थायी लोक अदालत एक त्रिसदस्यीय पीठ है जिसमें सार्वजनिक प्रकृति की संस्थाओं के विरुद्ध याचिका दाखिल की जाती है। इसमें बैंक शामिल नहीं है। बीमा कंपनी डाकविभाग परिवहन विभाग विद्युत विभाग चिकित्सा इत्यादि शामिल हैं।

    इससे पहले वह देहरादून मे ही  अपर सत्र न्‍यायाधीश / विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार  के पद पर तैनात रहीं, विशेष न्यायाधीश  के पद पर रहते हुए उन्होंने अपने दस माह अल्प  कार्यकाल में  सन् 2011-13 लंबित चले आ रहे  भ्रष्टाचार के लगभग 9 अपराधिक मामलों में  तेजी से सुनवाई करते हुए , भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कानून के प्रावधानों के तहत इन मामलों से संबंधित अभियुक्तों को सश्रम करवास की सजा सुनाई थी  

    कई  अधिवक्ताओं से हमारे सवाददाता द्वारा बातचीत करने पर उनके द्वारा  बताया कि उनकी कार्यशैली फास्ट ट्रैक कोर्ट से भी आगे की  रही है  तथा कई पुराने  आपराधिक और भ्रष्टाचार के मामलों में वह निर्णय के  काफी करीब थी

     इस दौरान गत बृहस्पतिवार को सप्तम अपर  जिला सत्र विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार , अंजली नौलियाल के स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने पर  उनके अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा  उन्हें गुलदस्ता भेंट कर विदाई दी एवं  नए पद  पर नियुक्ति के  लिए हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं पेश की


 

Post a Comment

0 Comments