सफाई कर्मियों द्वारा नरेन्द्र नगर में निकाला गया मसाल जुलूस

 स्पष्ट एक्सप्रेस ब्यूरो , दिनांक 12 जनवरी 2024

सफाई कर्मियों द्वारा नरेन्द्र नगर में निकाला गया मसाल जुलूस
   नरेंद्र नगर।  दिनांक11-01-2024 को अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर शाखा नरेंद्र नगर के अध्यक्ष  राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में  संविदा कर्मी सफाई कर्मचारी द्वारा नगर पालिका मैदान से बाजार के मुख्य मार्ग पर अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई तथा मसाल जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। सफाई संगठन के नरेंद्र नगर शाखा अध्यक्ष  राजेंद्र कुमार ने कहा अखिल भारतीय सफाई मजदूर संगठन के सफाई कर्मचारी से सफाई क्षेत्र में ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाए तथा ललित मोहन रयाल कमेटी की सिफारिश को लागू करने तथा पुरानी पेंशन बहाल करने की अपनी मांग रखी। 
       उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से रणवीर, गीता देवी, राजू, अनिल कुमार, सुनील कुमार, अनिल, रेखा ,शोभा देवी, दीपा, रीता, उमा देवी, मुगा देवी ,राधा देवी, नन्नी, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments