समाज में लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान होना जरूरी, रविन्द्र बडोनी
नरेंद्र नगर, 07 जनवरी 2924: संत निरंकारी मिशन नरेंद्र नगर ब्रांच का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर दिनांक 07 जनवरी को संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में देहरादून से आए हुए ज्ञान प्रचारक रविंद्र बडोनी ने कहा कि आज समाज अनेक प्रकारों के भ्रमों से ग्रसित है जिस कारण वह सच्चाई की ओर नहीं बल्कि परछाई की ओर भाग रहा है। ज्ञान न होने के कारण उसे पता ही नहीं है कि वास्तविकता को ही पकड़ना है। इसलिए सभी को ज्ञान रूपी सागर में रहकर आध्यात्मिक ज्ञान को पहचानना होगा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अनुभव के आधार पर अपनी बातों को हमेशा दूसरों के समक्ष रखता है उसमें किसी प्रकार की बनावट नहीं होती। ऐसे संत की बातों को हमेशा मन में उतरे। धर्म जोड़ने का काम करता है ना कि तोड़ने का।
इस दो दिवसीय सेवादल प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी सेवा दल से जुड़े हुए भाई-बहनों के द्वारा शारीरिक गतिविधियां, खेलकूद, प्रश्नोत्तरी, सांस्कृतिक गतिविधियां आदि कार्यक्रम हुए। इसके पश्चात नरेंद्रनगर मिशन के संयोजक कल्याण सिंह नेगी ने सभी सेवादल से जुड़े भाई बहनों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर मिशन सही जब कल्याण सिंह नेगी के साथ शिक्षक महात्मा रमेश असवाल, महिला इंचार्ज नीलम राणा, ज्योति सिंह पुंडीर, निर्मला पटेला, बीना नेगी, कुंदन सिंह रावत, अमित राणा आदि बड़ी संख्या में सेवादल के भाई-बहन उपस्थित थे।



0 Comments