स्पष्ट एक्सप्रेस।
चीला, 08 जनवरी 2024: राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में इंटरसेप्टर वाहन के पेड़ से टकराने के बाद चीला शक्ति नहर की सुरक्षा दीवार से जा टकराया। दुर्घटना में रेंज अधिकारी तथा उप रेंज अधिकारी सहित चार की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
चीला रेंज अधिकारी आलोकी के लापता होने की सूचना मिली है। वन क्षेत्राधिकारी चीला शैलेश घिल्डियाल व उप रेंज अधिकारी प्रमोद ध्यानी की हादसे में मौत हो गई है।
घटना शाम 5 बजे की बताई जा रही है।
राजाजी टाइगर रिजर्व की वन्य जीव प्रतिपालक मैडम आलोकी चीला नहर में गिरकर लापता हो गई हैं।
घटना सोमवार सायं 5 बजे उस समय घटी जब एक इंटरसेप्टर वाहन में वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी बैठकर राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज से वाहन की टेस्टिंग हेतु चीला बैराज मार्ग पर जा रहे थे। चीला जल विद्युत गृह से कुछ आगे शक्ति नहर पर आकर वाहन अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित होने पर वाहन पहले एक पेड़ से टकराया जिससे कुछ लोग खाई में गिर गए। टकराने के बाद वाहन चीला शक्ति नहर के पैराफिट से टकराया, जिससे वन्य जीव प्रतिपालक मैडम आलोकी चीला नहर में जा गिरी। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रेंजर शैलेश घिल्डियाल, उप वन क्षेत्राधिकार प्रमोद ध्यानी, सैफ अली खान, कुलराज सिंह को मृत घोषित कर दिया।
जबकि घायलों में वाहन चालक हिमांशु गोसाई, राकेश नौटियाल राजाजी नेशनल पार्क, अंकुश, चालक अमित सेमवाल, अश्विन बिजू शामिल हैं।
वहीं, वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी का अभी तक कुछ पता नहीं चला है।
नैनीताल, 08 जनवरी 2024: बेतालघाट शिव मंदिर प्रांगण में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महन्त श्री श्री 1008 रवि शंकर महराज जी द्वारा केक काटकर जन्मोत्सव का शुभारंभ किया गया। बुजुर्गों का शाल ओढ़ाकर संम्मानित भी किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने क्षेत्र के विकास में माननीय यशपाल आर्य के अभूतपूर्व योगदान को याद करते हुए कहा कि हर गाँव सड़क पानी बिजली के साथ ही सिंचाई की भी पर्याप्त योजनाओं को धरातल पर उतारा गया। यशपाल आर्य के विकास को लेकर आज भी लोग उन्हें दिलौ जान से चाहते हैं। वक्ताओं ने यहाँ यह भी कहा कि वर्तमान में यशपाल आर्य जी के क्षेत्र में नेतृत्व न होने से विकास अवरूद्ध हो गया है।
इस अवसर पर जलपान व मिष्ठान वितरण किया गया। जन्मोत्सव समारोह में राजकुमार पाठक ,पी सी गोरखा, कीर्तिसिह बोहरा, राजेंद्र सिंह नेगी, मदन सिंह पिनारी, इन्द्र सिंह बोहरा, शिवराज सिंह, आनन्द सिंह बोहरा, ईश्वरी लाल, शेर सिंह चौधरी, बची राम, चम्पा बोहरा, माया बोहरा, भरत, पूरन दरमाल, मंजु पन्त, कुलवंत सिंह जलाल, बची राम, बाली राम, ठाकुर सिंह, सुरेश चंद्र, भागीरथी वर्मा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
0 Comments