Header Ads Widget

08 January Spasht Express 2024







समाज में लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान होना जरूरी : रविन्द्र बडोनी

स्पष्ट एक्सप्रेस।

नरेंद्रनगर, 07 जनवरी 2024: संत निरंकारी मिशन नरेंद्र नगर ब्रांच का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 07 जनवरी को संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में देहरादून से आए हुए ज्ञान प्रचारक रविंद्र बडोनी ने कहा कि आज समाज अनेक प्रकारों के भ्रमों से ग्रसित है जिस कारण वह सच्चाई की ओर नहीं बल्कि परछाई की ओर भाग रहा है। ज्ञान न होने के कारण उसे पता ही नहीं कि वास्तविकता को ही पकड़ना है। इसलिए सभी को ज्ञान रूपी सागर में रहकर आध्यात्मिक ज्ञान को पहचानना होगा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अनुभव के आधार पर अपनी बातों को हमेशा दूसरों के समक्ष रखता है उसमें किसी प्रकार की बनावट नहीं होती। ऐसे संत की बातों को हमेशा मन में उतारें। धर्म जोड़ने का काम करता है ना कि तोड़ने का। इस दो दिवसीय सेवादल प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी सेवा दल से जुड़े हुए भाई-बहनों के द्वारा शारीरिक गतिविधि, खेलकूद, प्रश्नोत्तरी, सांस्कृतिक गतिविधि आदि कार्यक्रम हुए। इसके पश्चात नरेंद्र नगर मिशन के संयोजक कल्याण सिंह नेगी ने सेवादल से जुड़े सभी भाई बहनों का मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर मिशन सही जब कल्याण सिंह नेगी के साथ शिक्षक महात्मा रमेश असवाल, महिला इंचार्ज नीलम राणा, ज्योति सिंह पुंडीर, निर्मला पटेला, बीना नेगी, कुंदन सिंह रावत, अमित राणा आदि बड़ी संख्या में सेवादल के भाई-बहन उपस्थित थे।



मार्च 2024 में ऋषिकेश से हरिद्वार की ओर वैली ब्रिज में दौड़ने लगेंगे वाहन।
स्पष्ट एक्सप्रेस।
07 जनवरी 2024: बीती 06 जनवरी से शुरू हो चुका है बंगाले नाले के ऊपर वैली ब्रिज को जोड़ने का कार्य। उम्मीद की जा रही है मार्च माह में वाहन दौड़ने लग जाएं। इसके साथ साथ रेलवे फाटक भी चौड़ा किया जा रहा है। इस माह के अंत तक चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण हो जाए। 

कोहरे की चादर में नजर आई तीर्थ नगरी, अलाव बने सहारा
नवीन नेगी।
ऋषिकेश, 07 जनवरी 2024: पर्वतीय क्षेत्रों में विगत दिनों से हो रही हिमपात के कारण मैदानी भागों में बर्फीले हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई।
        तीर्थ नगरी में मौसम परिवर्तन ने करवट बदल दिया है। लोग अपने घरों में गर्म कपड़ों में पैक रहे,कामकाजी लोग ही घरों से निकल रहे हैं। तीर्थ नगरी नगरी में रविवार को प्रातः  कालीन से ही कोहरे की सफेद चादर   नजर आई। सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे रहे। तीर्थ नगरी ऋषिकेश शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी ठिठुरन   नजर आई। सूर्य देव के दर्शन ना होने से ठिठुरन और बढ़ गई। ठिठुरन को अलाव के सहारे व कमरों में हीटर जलाकर भगाने का प्रयास करते नजर आए लोग। ठंड के कारण आस्था पथ पर सन्नाटा नजर आया। बाजारों में सैनानियों की भीड़ कम नजर आई।
बच्चे भी कोर्ट, दस्ताने व टोपी पहनते हुए नजर आए, जिससे वह ठंड से बच सके।
        कुछ देर धूप तो कुछ देर शीत लहर चलती रही पर ठिठुरन कम नहीं हुई बुधवार को। ठंड की मिजाज शुरू हो चुकी है तेरी नगरी में।  कहीं-कहीं पर नागरिक चाय की चुस्कियां का आनंद लेते हुए नजर आए। कोहरे से आस्था पथ पर भी सन्नाटा पसरा मिला।
        शीत लहर चलने के कारण ऋषिकेश के स्वर्गआश्रम, मुनी की रेती ,लक्ष्मण झूला, राम झूला, तपोवन पूर्णानंद घाट में सैनानियों कम नजर आए।

थाना रायवाला पुलिस ने गिरफ्तार किया बैट्री चोर
स्पष्ट एक्सप्रेस।
07 जनवरी 2024: शनिवार 06 जनवरी 2024 को गुमानीवाला निवासी जय प्रकाश की तहरीर के आधार पर थाना रायवाला ने 01 जनवरी को खण्ड -01 में एटीसी कम्पनी का मोबाईल टावर लगा है जिसकी बैटरियां चोरी हो गई हैं। जिस पर प्रभारी निरीक्षक रायवाला द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना रायवाला अभियुक्तो की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु टीम गठित की गई।
        गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व मुखबीर की सूचना पर 14 घंटे के भीतर सत्यानाराण मंदिर के करीब से जंगल से अभियुक्त को चोरी के सम्पूर्ण माल सहित गिफ्तार कर लिया गया। विवेचक उनि. बिनेश कुमार द्वारा बयानो व साक्ष्यो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के फरार साथी की तलाश जारी है अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
        पुलिस के अनुसार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह 2-3 वर्षों से  हरिद्वार ऋषिकेश में वेटर का काम करता है । तथा इलैक्ट्रिक इंजीनियर है।  नव वर्ष की रात्री रायवाला खाण्डगाँव मे अपने दोस्त के साथ मिलकर टावर की रोल्टर हाउस का ताला तोडकर बैटरी चोरी की गयी है।
        गिरफ्तार अभियुक्त निवासी पोस्ट गडोरा थाना कोतवाली चमोली जिला चमोली उम्र  40 वर्ष बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी की गई 24 बटरियां जिनकी अनुमानित किमत पाँच लाख रुपए, पेंचकस, लोहे का पाना व चाबी बरामद हुईं।
        इस मौके पर पुलिस टीम में उ.नि. बिनेश कुमार,  कानि. सन्दीप कुमार, कानि. अमित सैनी, कानि. नवनीत, एसओजी ग्रामीण जनपद देहरादून मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments