ऋषिकेश, 09 जनवरी 2024: राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ इकाई हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज ऋषिकेश में हरिचंद गुप्ता आदर्श इंटर कॉलेज ऋषिकेश की छात्राओं के सात दिवसीय शिविर का बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश में शुभारंभ किया गया। विशेष शिविर में मुख्य अतिथि मनीष शर्मा पार्षद वार्ड नंबर 10 तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एम.एल. कपरूवाण बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश एवं मनोज कुमार गुप्ता नगर समन्वय ऋषिकेश आईडीपीएल इंटर कॉलेज विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस दौरान छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गईं।
तत्पश्चात कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के नगर समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के इस वर्ष की थीम नशा मुक्त उत्तराखंड संस्कार युक्त उत्तराखण्ड, मतदाता जागरूकता अभियान तथा जन धन योजना के सभी बैंक खाते खोलने तथा उसके संचालन की जानकारी विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि सभी को योजनाओं का लाभ सीधे प्रत्येक आम नागरिक तक पहुंचे इसके लिए बैंक खाता होना अनिवार्य है।
इस मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एम.एल. कपरूवान और विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रवक्ता उर्मिला रांगड एवं इंदू काला उपस्थित रहे। बौद्धिक क्षेत्र में डॉक्टर सीमा सक्सेना द्वारा छात्राओं को तनाव एवं प्रबंधन का स्वास्थ्य पर प्रभाव के विषय में चर्चा की गई व विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम रानी शर्मा द्वारा योग व प्राणायाम पर व्याख्यान दिया गया। डॉक्टर बलोदी ने छात्राओं को आयुर्वेद के विषय में बताया। सभी छात्राओं ने लक्ष्य गीत गाया।
0 Comments