Header Ads Widget

03 January Spasht Express 2024





राष्ट्रीय स्तर पर योग ओलंपियाड में उत्तराखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
स्पष्ट एक्सप्रेस।
देहरादून, 02 जनवरी, 2024: राष्ट्रीय स्तर योगा ओलंपियाड का आयोजन 30 से 31 तक व 1 जनवरी 2024 को इंटरनेशनल योगा ओलंपियाड का आयोजन SVYAS विश्वविद्यालय बेंगलुरु में किया जाएगा l इसमें उत्तराखंड राज्य के अलग-अलग ग्रुप के पुरुष व महिला वर्ग 18 से 25 तथा 26 से ऊपर के प्रतिभागियों ने भाग लिया। तथा 26 से ऊपर के पुरुष और महिला वर्ग में उत्तराखंड राज्य के प्रतिभागियों ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग में योग विभाग, गढ़वाल विश्वविद्यालय के श्याम सुंदर, उत्तराखंड आयुर्वैदिक कॉलेज, देहरादून योग विभाग के शेखर व सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा, योग विभाग के सूरज व प्रियांशु रहे। महिला वर्ग में उगते योगपीठ के योग विभाग की छात्रा विधि असवाल, उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज देहरादून की नम्रता व प्रियंका रही। उत्तराखंड राज्य ओलंपियाड के कोऑर्डिनेटर डॉ विनोद नौटियाल व ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर डॉक्टर रजनी नौटियाल ने बताया कि सभी प्रतिभागियों ने अपना उत्तम प्रदर्शन प्रस्तुत किया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।
डॉक्टर अक्षय गॉड उत्तराखंड राज्य योग ओलंपियाड टीम के प्रमुख कोच रहे, जिनके नेतृत्व में टीम ने प्रतिभा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्तराखंड राज्य के योग प्रेमियों ने सभी प्रतिभागियों को हृदय से नव वर्ष की व विजेता होने की बधाई प्रेषित की।


Post a Comment

0 Comments