Header Ads Widget

02 January Spasht Express 2024






जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा "अखण्ड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट" गौशाला में टीन शेड निर्माण का आश्वासन दिया 
स्पष्ट एक्सप्रेस।
देहरादून, 01 जनवरी 2023: सोमवार को नववर्ष आगमन के प्रथम दिवस की शुरुआत करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून मधु चौहान ने अखण्ड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट के तत्वावधान में निराश्रित गौवंश हेतु टीन शेड बनवाने का आश्वासन दिया।
     अखण्ड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट अध्यक्ष आज सोमवार 01 जनवरी 2024 को जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून मधु चौहान से मुलाकात की। इस दौरान "अखण्ड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट" अध्यक्ष कथा व्यास साध्वी विचित्र रचना हिमालय लाड़ली दीदी जी ने बताया जो गौवंश सड़क, गली, चौराहे, कचड़े के ढेरों पर, अथवा वाहनों से दुर्घटनाग्रस्त होते हैं, जो निराश्रित गौवंश इस ठंड में ठंडी एवं भूख आदि दुखद स्थिति से गुजरने को मजबूर हैं, हेतु रायवाला स्थित निकट माँ आनन्दमयी स्कूल एवं तिब्बती स्कूल गोहरीमाफी, रायवाला, ऋषिकेश जिला देहरादून में निर्माणाधीन गौशाला के लिए सहयोग धनराशि उपलब्ध कराने की गुजारिश की। 
कथा व्यास साध्वी विचित्र रचना हिमालय लाड़ली दीदी जी द्वारा जानकारी प्रदान करते हुए पंचायत अध्यक्ष देहरादून मधु चौहान को रायवाला स्थित निर्माणाधीन गौशाला में आने का निमंत्रण भी दिया।

छिद्दरवाला हाईवे मेन चौक पर  ट्रैफिक लाईट का बटन दबाकर कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने किया शुभारम्भ  
स्पष्ट एक्सप्रेस।
छिद्दरवाला, 01 जनवरी 2023: छिद्दरवाला हाईवे मेन चौक पर नए साल पर ट्रैफिक लाईट का बटन दबाकर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचन्द अग्रवाल ने शुभारम्भ किया।
     इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ  प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने कहा कि  छिद्दरवाला का मुख्य मार्ग दुर्घटना के क्षेत्र से अत्यंत संवेदनशील है। यहां ट्रैफिक लाइट लगने से वाहनों की गति नियंत्रित रहेगी। जिससे स्थानीय सहित अन्य लोगों को सड़क पार करने में सुविधा होगी। साथ ही ट्रैफिक लाइट के लगने से दुर्घटना की संभावनाएं भी कम रहेगी। इस मौके स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री का आभार जताया।
    इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, ग्राम प्रधान कमलदीप कौर, शोबन सिंह कैन्तुरा, भगवान सिंह मेहर, उपप्रधान हरीश पैन्यूली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता बलविंदर सिंह, पूर्व प्रधान हरीश लक्कड़ व स्थानीय ग्रामवासी मौजूद रहे |



आईडीपीएल वीरभद्र के विशेष आवासीय शिविर के चतुर्थ दिवस पर जन जागरण रैली निकाली गई
स्पष्ट एक्सप्रेस।
आईडीपीएल, 01 जनवरी 2023: बाबा काली कमली संस्कृत महाविद्यालय रामनगर ऋषिकेश में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र के सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर के चतुर्थ दिवस पर शिविर की थीम के अनुसार आज जन जागरण रैली निकाली गई । रैली शिविर स्थल से प्रारंभ होकर एम्स के तीनों द्वारों के सामने से होती हुई बैराज कॉलोनी से गुजरती हुई वीरभद्र मंदिर पहुंची और वहा एक जन सभा को संबोधित किया गया जिसमें शिविर की थीम के अनुसार मतदाता जागरूकता अभियान, नशा मुक्त उत्तराखण्ड, संस्कार युक्त उत्तराखंड, बैंक खातों को खोलना व उनका विधिवत संचालन करने हेतु विचार व्यक्त किए गए।
रैली के अंतर्गत विभिन्न जगहों पर एकत्रित होकर नुक्कड़ सभाएं भी की, जिसमें लोगों को अपने वोट के अधिकार के बारे में अवगत कराया और सत प्रतिशत मतदान करने की अपील की वही नशा मुक्ति उत्तराखंड संस्कार युक्त उत्तराखंड विषय पर स्वयंसेवियों ने नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड को नशे से मुक्त रखने की अपील की।
        सभी स्वयंसेवियों ने विभिन्न प्रकार के स्लोगन के साथ रैली में प्रतिभाग किया रैली का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत नगर समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता ने किया ।
       द्वितीय बौद्धिक सत्र में नगर के प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजे नेगी नेत्र चिकित्सक द्वारा स्वयंसेवकों को संबोधित किया। जिन्होंने याददाश्त को बरकरार रखना,  मोबाइल फोन के दुरुपयोग के बारे में व अन्य कई विषयों पर अपना वक्तव्य दिया ।         
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी स रावत नगर सम्यक मनोज कुमार गुप्ता, डॉ राजेंद्र नेगी, डॉक्टर धीरेंद्र रांगड़, डॉ. गिरीश चंद पाण्डेय,  इकाई प्रमुख वंदना थपलियाल, शिवम गॉड, मोहिनी कश्यप, महक मिश्रा, चांदनी, मुस्कान आदि ने अपनी प्रस्तुति दी।




Post a Comment

0 Comments