छिद्दरवाला, 14 सितम्बर 2023: सरकारी विभाग के हालत किसी छुपे नही है। जहां राइंका छिद्दरवाला में वर्षों पुराने 6 कमरों का भवन जीर्ण शीर्ण हालात में है। जहां शिक्षा विभाग के अधिकारी हादसे का इतजार कर रहे हैं। जहां पर प्रतिवर्ष ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होती रहती हैं।छिदरवाला क्षेत्र के चार ग्राम सभा का एकमात्र मैदान होने पर स्थानीय बच्चे भर्ती की तैयारी से लेकर खेलकूद प्रतियोगिता के लिये आते हैं। जहां विद्यालय को अटल उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा भी प्राप्त है। इसके बावजूद जर्जर भवन को कोई ध्वस्त नहीं करा पाया है। जर्जर भवन बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। इससे कभी भी जान माल का नुकसान हो सकता है। विद्यालय की ओर से कही बार भवन के ध्वस्तीकरण के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। लेकिन किसी ने इसकी सुध नहीं ली। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी मंजू भारती ने कहा कि उक्त भवन के ध्वस्तीकरण का प्रस्ताव बनाया गया है। जल्द ही इस पर कार्यवाही की जाएगी।
गुमानीवाला, 14 सितम्बर 2023: राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी रुषाफार्म गुमानीवाला में "हिंदी दिवस" के अवसर पर हिंदी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से कक्षा 10 तक के बच्चों को हिंदी व्याकरण से संबंधित व हिंदी वर्णमाला से लेकर हिंदी दोहावली, हिंदी कविता से संबंधित 10 से लेकर 50 लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे गए। जिसमें कक्षा 9 के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने व अपने आसपास पर्यावरण को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए हेमंत गुप्ता पर्यावरण संरक्षण के जिला कार्यकारी अध्यक्ष ने राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी, हिमालय विद्यापीठ व ब्राइट स्कॉलर चिल्ड्रन एकेडमी आदि स्कूल के सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं को विस्तृत जानकारी देकर व सभी उपस्थित जनों को जागरुक किया। उन्होंने कहा कि यदि अध्यापक अपनी ओर से पर्यावरण को पॉलिथिन मुक्त करने की पहल करेंगे तो वे सभी बच्चों को जागरुक करने का कार्य करेंगे। मानव के शरीर में प्लास्टिक से बनी वस्तुओं के अधिक इस्तेमाल से 4 प्रतिशत प्लास्टिक हमारे शरीर का भाग बन गया है, जिससे हम अनेक बीमारियों से ग्रस्त हो गए हैं। अतः हमें अपने रोजमर्रा के जीवन में कम से कम प्लास्टिक का इस्तेमाल करने की आदत डालनी चाहिए।
सरस्वती विद्या मंदिर, आवास विकास ऋषिकेश के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे ने इको ब्रिक्स बनाने के बारे में जानकारी देकर अपने घर के आस-पास को प्लास्टिक मुक्त करने के प्रयास में अपने विचार साझा किए। सभी उपस्थित अध्यापक अध्यापिकाओं ने पर्यावरण को सुरक्षित व संरक्षित करने की शपथ ली। अंत में सभी को प्रकृति को पॉलिथिन मुक्त बनाने के पोस्टर वितरित कर "सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे संतु निरामया:, सर्वे भद्राणि पश्यंतु मां कश्चित दु:ख भाग्भवेत्" मंत्र के जाप के द्वारा कार्यक्रम को विराम दिया गया।
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 14 सितम्बर 2023: कार्यपरिषद की 10वीं बैठक मा. कुलपति प्रो. एन.के. जोशी की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय मुख्यालय में आयोजित की गयी। कुलपति प्रो. एन.के. जोशी द्वारा कार्यपरिषद के सभी सदस्यों का बैठक में प्रतिभाग किये जाने हेतु स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कुलपति द्वारा अपने पांच माह के कार्यकाल की उपलब्धियों से परिषद को अवगत कराया गया तत्पश्चात् अध्यक्ष/कुलपति जी की अनुमति उपरान्त कुलसचिव खेमराज भटट् द्वारा एजेण्डा एवं कार्यसूची सदन के पटल पर रखी गयी। सर्वप्रथम विश्वविद्यालय कार्य परिषद की नवीं बैठक 31 अगस्त की कार्यवाही का पुष्टीकरण (कनफर्मेशन), विश्वविद्यालय कार्य परिषद की नवीं बैठक 31 अगस्त के कार्यवृत्त पर की गई कार्यवाही, विश्वविद्यालय की शैक्षिक परिषद की तेरहवीं बैठक दिनांक 31 जनवरी के कार्यवृत्त, विश्वविद्यालय की शैक्षिक परिषद की चैदहवीं बैठक दिनांक 14 जुलाई 2023 (पूर्वाह्न) के कार्यवृत्त, विश्वविद्यालय की वित्त समिति की सप्तम बैठक दिनांक 14 जुलाई 2023 (अपराह्न) के कार्यवृत्त का मा. परिषद द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन दिया गया। पं.ल.मो.शर्मा परिसर, ऋषिकेश में राजकीय महाविद्यालयों से समायोजित प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति अथवा स्वैच्छिक सेवानिवृत्त होने पर उत्तराखण्ड शासन द्वारा अनुमन्य लाभों एवं विश्वविद्यालय के पं.ल.मो.शर्मा परिसर, ऋषिकेश में समायोजित प्राध्यापकों को कैरियर एडवांसमेन्ट स्कीम के तहत एसो. प्रोफेसर एवं प्रोफेसर पदनाम राजकीय महाविद्यालयों की भांति प्रदान करने का अनुमोदन दिया गया।पं.ल.मो.शर्मा श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश एवं मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्थाओं को मद्देनजर रखते हुये आउटसोर्स कार्मिक उपनल के माध्यम से रखे जाने, विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश में रिक्त सृजित पदों पर गैस्ट फैकल्टी के तहत सहायक प्राध्यापक कला/वाणिज्य संकाय एवं विज्ञान संकाय के कुल-12 पदों एवं भविष्य में रिक्त सृजित पदों पर रखे जाने, विश्वविद्यालय मुख्यालय एवं विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश में कार्मिकों की अत्यधिक कमी होने के कारण विश्वविद्यालय के कार्यो को ससमय सुचारू रूप से सम्पादन किये जाने हेतु विश्वविद्यालय मुख्यालय में छात्रहित को देखते हुये तृतीय श्रेणी के विभिन्न पदों पर आउटसोर्स या श्रम विभाग की प्रचलित दरों के आधार पर नितान्त अस्थायी कामचलाऊ व्यवस्था के तहत रखेे जाने का मा. परिषद द्वारा अनुमोदन दिया गया। राजभवन से मान्यता सम्बन्धी निर्गत आदेशों का मा. परिषद द्वारा अनुमोदन दिया गया।
विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षान्त समारोह आयोजित किये जाने एवं सत्र 2022 के टाॅपर्स छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडिल एवं उपाधि (डिग्री) से अलंकृत किये जाने का अनुमोदन मा. परिषद द्वारा दिया गया। विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश एवं भविष्य में निर्मित होने वाले अन्य परिसरों के प्राचार्य का पदनाम परिसर निदेशक नामान्तरित किये जाने, परिसर निदेशकों का कार्यकाल 03 वर्ष एवं परिसर में गठित अन्य प्रकोष्ठों के समन्वयकों का नामान्तरण व निदेशकों की तैनाती हेतु मा. परिषद द्वारा कुलपति को अधिकृत किया गया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन के निर्माण हेतु 30.00 लाख रू., राजकीय महाविद्यालय, चन्द्रबदनी, नैखरी, टिहरी गढवाल को श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय का परिसर बनाये जाने से मा. परिषद अवगत हुयी। विश्वविद्यालय की सम्पूर्ण परीक्षा एवं उत्तर पुस्तिकाओं का आनलाईन मूल्यांकन किये जाने के सम्बन्ध में मा. परिषद ने मा. कुलपति को अधिकृत किया गया। विश्वविद्यालय मुख्यालय में डाटा सेन्टर स्थापित किया जाने, श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों का छात्र संघ संविधान, श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय की प्रवेश विवरणिका का मा. परिषद द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन किया ग सीया।
कार्य परिषद की बैठक में मा. न्यायमूर्ति (से.नि.), श्री बी. सी. काण्डपाल, प्रो. (डाॅ.) एम.एम. सेमवाल, प्रो. के.डी. पुरोहित, ब्योमकेश दुबे, उप सचिव उच्च शिक्षा, प्रो. गुलशन कुमार ढ़ीगंरा, प्रो. आनन्द प्रकाश सिंह, डाॅ. अरूणा सूत्रधार, प्रो. पंकज पन्त, प्रो. एल. राजवंशी, प्रो. विजेन्द्र लिंगवाल, डाॅ. अनिल भट्ट, प्रो. वी.पी. श्रीवास्तव, पी.के. बडोनी, प्रो. महाबीर सिंह रावत, के.आर. भटट् उपस्थित रहे।
अन्त में कुलसचिव खेमराज भटट् द्वारा सभी आगन्तुकों को धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक का समापन किया गया।
0 Comments