लालतप्पड़ औघोगिक क्षेत्र में मोचिको शूज में कार्यरत युवती के साथ दुराचार पर यूथ 18 के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस को सौंपा ज्ञापन
छिद्दरवाला, 13 सितम्बर 2023: लालतप्पड़ औघोगिक क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व मोचिको शूज मे कार्यरत महिला कर्मचारी के साथ सीनियर कर्मचारी के द्वारा दुराचार के मामले में बुधवार को यूथ 18 से जुडे सदस्यो ने प्रदर्शन किया। जहा कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर का पुतला फूंका। वहीं लालतप्पड़ चौकी इंचार्ज प्रमोद शाह को ज्ञापन सौंप कर कम्पनियों मे कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा की मांग की।आपको बता दें कुछ दिन पूर्व लालतप्पड़ स्थित मोचिको शूज की कंपनी की महिला कर्मचारी के साथ आसिफ मूल निवासी हरदोई उत्तर प्रदेश के द्वारा बलात्कार किया गया था। उसके बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था। हालांकि पुलिस ने 3 घंटे बाद ही युवक को पड़कर जेल भेज दिया था। कम्पनी प्रबंधन ने कहा कि उन्होंने आरोपी को पकडवाने मे पुलिस की मदद की थी। जहा अब क्षेत्र मे महिलाये की सुरक्षा का सवाल उठ रहा है। जहा क्षेत्र मे पूर्व मे घटना घटित हो चुकी है अब लालतप्पड़ औघोगिक क्षेत्र अपराध का गढ बनता जा रहा है। जहा बाहर से युवा नौकरी के लिए आते हैं। फिर जघन्य अपराध करते हैं। जिससे क्षेत्र मे इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं।
यूथ 18 के अध्यक्ष आयुष रावत ने कहा कि यहाँ पर महिला कर्मचारी नौकरी के लिये आती है। जहां उनके साथ इस तरह के जघन्य अपराध कर अन्य राज्यों के अपराधी प्रवृत्ति के लोग इस तरह की हरकत कर अपराध को बढ़ावा देते हैं |ऐसे में पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाकर कंपनी मे बाहर आने वाले कर्मचारियों का पुलिस चरित्र सत्यापन और मकान मालिक द्वारा किरायेदार सत्यापन किया जाना चाहिये। लेकिन कहीं न कहीं कई बार लोग सत्यापन से बच निकलते हैं जिससे वह ना पुलिस के रिकॉर्ड में आते हैं न स्थानीय लोगों के। जिससे अपराध कर वह यहां से निकल जाते हैं। जहां इस घटना के बाद लालतप्पड़ इंडस्ट्रियल इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
ऐसे में थाना इंचार्ज प्रमोद शाह का कहना है कि कंपनी और मकान मालिक दोनों का फर्ज है कि वह सत्यापन करवाए। अगर कोई नहीं करवाता है तो हम चालान करते हैं, और जो भी विधिक कार्रवाई होती है वह करते हैं। यूथ 18 के अध्यक्ष आयुष रावत के नेतृत्व में कंपनी के बाहर आक्रोश प्रकट किया गया। जिसके बाद पुतला दहन किया गया। उसके बाद लालतप्पड़ चौकी इंचार्ज प्रमोद शाह को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कहा गया है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गयी है। साथ ही यह कहा गया है कि स्थानीय सामाजिक संगठन और स्थानीय गणमान्य लोग से सहयोग लिया जाए। सत्यापन कराये ब्यक्ति की जानकारी को साझा किया जाये जिससे बाहर से आये व्यक्तियों को आसानी से पता चल सके।
इस दौरान यूथ 18 के सदस्य रोबिन रावत, मगल राणा, राहुल थापा, मंगल पोखरियाल, रोशन कलूड़ा, अमित , मनीष रावत, विकास चमोली, अंकुर,आदर्श राणा, विकास सजवाण, सोहन पोखरियाल, निशांत रावत, धीरज असवाल आदि मौजूद रहे।
0 Comments