Header Ads Widget

23 August Spasht Express 2023


विभागों के कार्यों में बाधा डाल रहे इंद्र देव।

खैरी खुर्द स्वेला नाले के ऊपर धंसने लगी हाइवे की सड़क।
गड्ढे को भर्ती एनएच के गैंग कर्मी
स्पष्ट एक्सप्रेस। 
खैरी खुर्द, 22 अगस्त 2023: खैरी खुर्द लेन न. 2 के सामने हाईवे की सड़क दोनों तरफ से धंसने लगी है, जिससे काफी खतरनाक गड्ढा बन गया है। हालांकि, एनएच विभाग ने सुबह ही कच्छा माल डलवाकर फिलहाल सड़क को दुरुस्त करने की कोशिश की है। लेकिन इंद्र देव समस्या को जस का तस करने नहीं दे रहे हैं।
______________________________________________
लगातार हो रही बारिश से हाइवे किनारे जल भराव से जन जीवन अस्त-व्यस्त
गढ़ी मोड़ हाईवे पर जल भराव होने से गड्ढों का पता ना चलने से गिरते पड़ते राहगीर।
श्यामपुर चौकी के पीछे जल भराव।
एनडीएस की गली का मोका मुआयना कर अधिकारियों को सख्त हिदायत देते स्थानीय विधायक डॉ प्रेम चंद अग्रवाल।
स्पष्ट एक्स्प्रेस।
श्यामपुर, 22 अगस्त 2023: सप्ताह भर से लगातार हो रही बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्र श्यामपुर की स्थिति का जायजा लेने आज सूबे के शहरी विकास एवम् वित्त मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने श्यामपुर एनडीएस के आसपास के क्षेत्र का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने एनएच के अधिकारी एई अमित वर्मा को जल्द से जल्द जल हाइवे पर हो रहे जल भराव की स्थिति को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

श्यामपुर स्थित हाइवे किनारे एक्सिस बैंक के समीप एनएच द्वारा अपनी कमर्शियल लैंड के सामने निकासी नाली के चेंबर्स तोड़े जाने पर नाराज रिटा. आर्मी कै. विक्रम सिंह राणा व अन्य।

इसी दौरान एनडीए के समीप एक्सिस बैंक व रिटा. आर्मी कै. राणा अपनी कमर्शियल लैंड के सामने भी एनएच ने निकासी नाली के चेंबर्स तोड़ दिए, जिस कारण कमर्शियल लैंड में जाने का रास्ते में निकासी नाली आ गई। और रास्ता बाधित हो गया। एनएच अधिकारी छत्रपाल ने बताया कि विभाग हाइवे की समस्या को दुरुस्त करने में लगा हुआ है पर लगातार अत्यधिक बारिश कोई काम पूर्ण होने नहीं दे रही। साथ ही हाइवे पर जल भराव का एक कारण उन्होंने यह भी बताया कि सिंचाई विभाग ने अपनी गुलों की लाइन भी हमारी निकासी नालियों से जोड़ा हुआ हैं। जिससे हाइवे की निकासी नाली का पानी ओवर फ्लो होकर हाइवे पर बह रहा है।
हाइवे किना निकासी नाली का सर्वे करते एनएच के एई अमित वर्मा, जेई विकास परमार व जेई छत्रपाल।
एनएच एई अमित वर्मा, जेई विकास परमार व जेई छत्रपाल।
इस समस्या के निस्तारण के लिए एनएच के अधिकारी भी मौके पर मुआयना करते रहे। उन्होंने बताया कि समस्या को हम समझते हैं पर लोगों की समस्या और एनएच विभाग के बीच इंद्र देव ने अड़चन पैदा की हुई है। जिस वजह से कोई काम पूर्ण नहीं हो पा रहे हैं। एनडीएस के सामने हाइवे पर सिमरन बीज भंडार वालों ने बताया कि निकासी नालियों के चोक हो जाने के कारण सारा पानी हाइवे की सड़कों पर बह रहा है। यदि सभी अपने अपने सामने का कूड़ा करकट डस्टबिन में डालें तो नालियां चोक नहीं होतीं। मेरी शॉप के बगल में भी सिंचाई गूल है जो कभी ओवर फ्लो नहीं होती, चूंकि मैं अपनी शॉप के आस पास तिनका भी नहीं फेंकने देता हूं। 
दरअसल जनहित के लिए हम सब का कर्तव्य बनता है कि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। 
इस मौके पर एसडीएम योगेश मेहरा, तहसीलदार चमन सिंह, लोनिवि के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र कुमार, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश उनियाल, सहायक अभियंता अनुभव नौटियाल, एनएच एई अमित वर्मा, एनएच जेई विकास परमार, एनएच के अवर अभियंता छत्रपाल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments