मुनि की रेती : सुपर वीकेंड के दूसरे दिन शनिवार को को एक बार फिर बाहरी वाहनों के चौदह बीघा मुनि की रेती की गलियों से होकर गुजरने से स्थानीय निवासियों का घर से निकलना दुर्भर हो गया , ऐसे में एक स्थानीय दुकानदार द्वारा ट्रैफिक को सुचारु रूप से चलाने की कोशिश तब बाहरी पड़ गयी , जब दिल्ली नंबर के वाहन में बैठे पांच युवको जो की दारू के नशे में धुत प्रतीत हो रहे थे , ट्रैफिक को खुलवाने की कोशिश कर रहे स्थानीय दुकानदार के साथ हाथापाई शुरू कर दी, हो हल्ला होने पर स्थानीय व्यक्तियों के बीचबचाव करने पर दुकानदार को छुड़वाया । कुछ स्थानीय लोग मौके की वीडियो भी बनाते नजर आये , तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है, दिल्ली नंबर की वैगन आर जिस पर बार एसोसिएशन का स्टिकर लगा है, और कार के डेश बोर्ड पर शराब का गिलास रखा हुआ है , यह ग़िलास उत्तराखंड प्रसाशन को मुँहू: चिढ़ाता हुआ प्रतीत होता है , यह कोई पहली घटना नहीं है , पूर्व में भी टूरिस्ट सीजन में बाहर से आने वाले असमाजिक नशेड़ीयों द्वारा स्थानीय नागरिको के साथ दुर्व्यवहार की घटना सामने आ चुकी हैं ।
एक स्थानीय बुजुर्ग महिला द्वारा बताया गया चौदह बीघा मुनि की रेती मार्ग स्थानीय लोगो द्वारा अपने घरो के आगे अपने वाहनों एवं अपने आने जाने के लिए गली छोड़ी गयी थी , स्थानीय जनता की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए समस्त ,राजीव ग्राम भजनगढ़ ,चौदह बीघा को ऋषिकेश से सीधे जोडने के लिए चौदह बीघा के बीचो बीच चन्द्रबाघा नदी पर कुछ वर्ष पुर्व स्थानीय प्रसाशन द्वार पुल का निर्माण किया गया था , परन्तु धरि- धीरे इस गली पर राम झूला तपोवन एवं बद्रीनाथ रूट पर जाने वाले और वापसी में आने वाले हलके यात्री वाहन थ्रीव्हीलर और गूगल मैप के जरिए निजी वाहनों से चलने वाले यात्री इस गली का वैकल्पिक मार्ग या शार्ट कर्ट के रूप में इस्तेमाल करने लगे , जैसे जैसे इस गली ( चौदह बीघा मुनि की रेती मार्ग ) पर ट्रैफिक बढ़ता गया,यहाँ पर रहने वाले आम नागरिको का जीना मुहाल हो गया , यहां पर आस पास किसी भी VIP का घर न होना भी चिंता का विषय है, क्योकि ऐसा होने पर VIP के साथ आम जनता की भी प्रसाशन द्वारा सुध ले ली जाती।
0 Comments