देहरादून :ऑनलाईन प्लेसमेंट सेल प्राविधिक शिक्षा उत्तराखण्ड, द्वारा पॉलिटेक्निक के छात्र -छात्राओं हेतु प्लेसमेंट शिविर का आयोजन
तकनीकी शिक्षा काउद्देश्य राज्य के युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में तकनीकी कौशल से प्रशिक्षित कर रोजगार के विभिन्न आयामों में अवसर प्रदान करना है। तकनीकी सस्थानों में अंतिम वर्ष में अध्य्यनरत छात्र -छात्राओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य प्राविधिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत ऑनलाईन प्लेसमेंट सेल का गठन किया गया है। ऑनलाईन प्लेसमेंट का संचालन राजकीय महिला पॉलिटेक्निक देहरादून में एस० के० वर्मा , उप निदेशक , प्राविधिक शिक्षा उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में गठित 04 सदस्यीय कमेटी द्वारा किया जाता है। उक्त कमेटी द्वारा विभिन्न औद्योगिक इकाईयों से सम्पर्क स्थापित करते हुए कैम्पस साक्षात्कार के माध्यम से अंतिम वर्ष में छात्र - छात्राओं को रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य किया जाता है।
इसी क्रम में वर्तमान शैक्षिक सत्र में प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा विभागान्तर्गत संचालित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र -छात्राओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु दिनांक 15 अप्रैल , 2023 कोबहुराष्ट्रीय कंपनी ANR Software Pvt .Ltd. , आनलाईन प्लेसमेंट सेल , प्राविधिक शिक्षा उत्त्तराखंड के सुद्धोवाला महिला पॉलिटेक्निक कैम्पस , देहरादून में छात्र-छात्राओं की आनलाईन परीक्षा एवं परिसर साक्षात्कार कराया गया। उक्त प्लेसमेटं ड्राईव में उत्तराखण्ड के समस्त राजकीय एवं सहायता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थाओ के कुल 300 से अधिक छात्र -छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया। परिसर साक्षात्कार के माध्यम से चयनित छात्र -छात्राओं को कम्पनी द्वारा रुपये 242151 वार्षिक वेतन के साथ अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जायेगी। कार्यक्रम में ANR Software Pvt .Ltd. , की ओर से अंकुर अग्रवाल ( एच०आर ० हेड), विश्वनाथ ( ट्रेनर ), सुमित वर्मा एवं राजा खन्ना( कंटेट राइटर ) की ओर साक्षात्कार कराया गया।
इसके साथ ही सदस्य सचिव , प्लेसमेंट सेल राजेश चौहान ने बताया की मार्च एवं अप्रैल माह में अभी तक कुल 375 छात्र-छात्राओं ने जॉब ऑफर प्राप्त कर लिया है। जिसमे आनंद ग्रुप इंडिया लिमिटेड में 90 , JTEKT इंडिया लिमिटेड में 60, एस्कॉर्ट ग्रुप इंडिया में 146 , QH Talbros में 47, बजाज ऑटो लिमिटेड में 10 एवं मनहयुमल में 22 छात्र - छात्राओं का चयन हो गया है।
ऑनलाईन प्लेसमेंट सेल की ओर से प्लेसमेंट सेल के सचिव राजेश चौहान एवं सदस्य दीपक शर्मा , तथा नरेन्द्र पंवार द्वारा परिसर साक्षात्कार कार्य कराया गया।
0 Comments