Header Ads Widget

नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ढाल वाला और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलकर चलाया छापेमारी अभियान

सपष्ट एक्सप्रेस : मुनि की रेती दिनांक  15  अप्रैल 2023

" पॉलीथीन का प्रयोग करने वाले 32 लोगो  का काटा चालान ,3900 ₹ का राजस्व किया गया वसूल "
"दूध एवं पनीर के लिये गये सैपंल, 411 मिस ब्रांडेड कार्बोनेटेड वॉटर के बोतलो को किया गया नष्ट"



नगर पालिका परिषद मुनी की रेती ढाल वाला और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग टिहरी के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक बैन, जगह जगह कूड़ा डालने एवं मिस ब्रांडेड कार्बोनेटेड वाटर (बिना लेबल वाली पेय पदार्थ की बोतलें) बेचने वालों के विरुद्ध संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी एवं स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में निकाय की क्यूआरटी एवं एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सर्वप्रथम जानकीपुल पहुंची। यहां अचानक कार्यवाही होता देख मिस ब्रांडेड कार्बोनेटेड वॉटर और पॉलिथीन बेचने वालों में अफरा तफरी मच गई। इसके बाद संयुक्त दल ने खराश्रोता आस्था पथ में छापेमारी अभियान चलाया, इसके बाद शिवानंद पार्किंग एवं राम झूला में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पालिका ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने एवं कूड़ा फैलाने पर 32 चलान माटी ।जिनसे कुल 39 सौ का राजस्व वसूला गया मिस ब्रांडेड कार्बोनेटेड वॉटर की बिक्री करने वालों से 411 बोतलें जब्त की गई। मौके पर ही खाद्य विभाग की टीम ने नष्ट किया इसके साथ ही दूर एवं पनीर के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जिसमें 2 प्रतिष्ठानों से खुले दूध के सैंपल जांच हेतु लिए गए।


पॉलीथीन का प्रयोग करने वाले 32 लोगो का चालान  काटा  गया  , 3900 ₹ का राजस्व किया गया वसूल  किया गया , विभिन्न प्रतिष्ठानो से दूध एवं पनीर के  सैपंल लिये गये  एवं  मोके पर ही   411 मिस ब्रांडेड कार्बोनेटेड वॉटर के बोतलो को  नष्ट किया गया। 





मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा, जितेंद्र सजवाण, श्रीचंद कुमाई, सफाई सुपरवाइजर मुकुल,विरेन्द्र पोखरियाल,सौरभ पाण्डेय, शुभाष, ज्योति पसपोला आदि उपस्थित थे।  










Post a Comment

0 Comments