ऋषिकेश : आज " राष्ट्रीय हिन्दू संगठन " उत्तराखण्ड की साप्ताहिक बैठक रमेश त्रिपाठी के ऋषिकेश गुजरती आश्रम में सम्पन्न हुई , जिसमें सभी पदाधिकारयों ने आपस में कुछ महत्वपुर्ण विषयों पर विचार - विमर्श कर चर्चा करके जिला संघटन मंत्री देहरादून आशा भट्ट को " राष्ट्रीय हिन्दू संगठन " की कोषाध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष देहरादून , सुनील कुमार शर्मा को प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी का अतरिक्त पदभार सभी सदस्यों की सहमति से दिया गया , इसके अलावा संगठन को ऋषिकेश में प्रचार - प्रसार मिडिया के माध्यम से मजबूत करना इन बातो के लिये मिटिंग में सभी सदस्यों की सहमति बनी। आज की मिटिंग में पदाधिकारियों में (प्रदेश मंत्री श्री सुबाष सैनी जी , केन्द्रीय समस्या /समाधान समिति श्री राजेश्वर शर्मा जी जिला उपाध्यक्ष देहरादून सुनील कुमार शर्मा जिला संगठन मंत्री देहरादून , आशा भट्ट जी , जिला उपाध्यक्ष निगरानी ऋषिकेश संजीव कुमार गुप्ता , एवं ऋषिकेश के नगर सचिव रमेश त्रिपाठी , तहसील नगर मंत्री ऋषभ गौड़ , नगर उपाध्यक्ष जगत पाल , नगर महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे।
0 Comments