Header Ads Widget

मुनि की रेती : जिलाअधिकारी टिहरी ने जी 20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया।



स्पष्ट एक्सप्रेस  11  अप्रैल 2023 

 मुनि की रेती :  आगामी मई माह में होने वाले जी 20 सम्मेलन की तैयारियों के तहत शासन पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी टिहरी सौरभ गहरवार ने मुनिकीरेती-ढालवाला में विभिन्न विभागों को जी 20 सम्मेलन के तहत दिए गए कार्यों का निरीक्षण किया, सभी अधिकारियों को उन्होंने तय समय से पूर्व कार्य निपटाने हेतु सख्त निर्देश दिए।

मंगलवार को जिलाधिकारी टिहरी सौरभ गहरवार आगामी जी 20 सम्मेलन की तैयारियों के तहत विभिन्न विभागों को दिए गए कार्यों का निरीक्षण करने जानकी पुल पहुंचे। यहां से उन्होंने पैदल आर्ट आफ लिविंग और खाराश्रोत आस्था पथ तक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आस्था पथ के समीप निर्माणाधीन नाले का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, साथ ही आस्था पथ पर पेंटिंग एवं पौधे लगाने हेतु निर्देशित किया। विद्युत विभाग के अधिकारियों को जिलाधिकारी ने आस्था पथ पर बेतरतीब ढंग से लगे विद्युत पोलों को हटाने के निर्देश दिए, साथ ही समीप स्थित पार्किंग से ट्रांसफार्मर हटाने एवं मुख्य मार्गों में लगे विद्युत्त  पोलों से लटक रही तारों को शीघ्र हटाने हेतु निर्देशित किया। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह को आस्था पथ में कुर्सियां लगाने, पुराने लगे बोर्डों को हटाने हेतु निर्देशित किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने समीप स्थित बस पार्किंग का निरीक्षण किया, ईओ को शीघ्र ही पार्किंग के निर्माण का कार्य शुरू करवाने हेतु निर्देशित किया, साथ ही पार्किंग में एक हाईमास्ट लगाने के लिए कहा। इसके बाद जिलाधिकारी ने पैदल बस पार्किंग से वसुंधरा होटल मार्ग का निरीक्षण किया, उन्होंने  सम्बन्धित अधिकारियों को यहां पसरे अतिक्रमण को तत्काल हटाने हेतु निर्देशित किया। बताया कि जी20 सम्मेलन के दौरान इस रूट को ऑप्शन के तौर पर प्रयोग किया जाएगा। यहां से जिलाधिकारी जी  20 सम्मेलन में आने वाले मेहमानों के लिए तय किए हुए रूट का निरीक्षण करते हुए पीडबल्यूडी तिराहा, भद्रकाली तिराहा से ढालवाला बाईपास मार्ग में पहुंचे। यहां ढालवाला पुल एवं समीप स्थित कांवड़ पार्किंग का उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मई माह में होने वाले जी 20 सम्मेलन से पूर्व सभी विभागों के अधिकारियों को कार्य निपटाने हेतु निर्देशित किया।

मौके पर सीडीओ टिहरी मनीष कुमार, उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर देवेंद्र नेगी, नगर पालिका के ईओ तनवीर सिंह मारवाह, स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, मृदुल कुमार, जेई नरेश कुमार, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कमल सिंह, सहायक अभियंता मंगल सिंह, मुनिकीरेती थाना प्रभारी रितेश शाह, सूचना विभाग अधिकारी टिहरी भजनी, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गंभीर सिंह असवाल, जावेद अली, विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी एमएम बहुगुणा आदि उपस्थित थे।






Post a Comment

0 Comments