Header Ads Widget

खेलो इंडिया 'अस्मिता' महिला एथलेटिक्स लीग में बालिकाओं ने दिखाया दमखम

खेलो इंडिया 'अस्मिता' महिला एथलेटिक्स लीग में बालिकाओं ने दिखाया दमखम





 देहरादून: , 25 जनवरी 2026: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आज 'खेलो इंडिया अस्मिता वूमेन एथलेटिक्स लीग' का भव्य आयोजन किया गया। जिला एथलेटिक्स संघ, देहरादून द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले की उभरती हुई महिला एथलीटों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

      जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव  के.जे.एस. कलसी ने बताया कि यह लीग दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. ललित भनोट, भारतीय एथलेटिक्स संघ और केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय का एक संयुक्त प्रयास है। इसका मुख्य उद्देश्य खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और छोटी उम्र में ही उनकी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें मंच प्रदान करना है।

संघ के अध्यक्ष  संदीप शर्मा ने जानकारी दी कि इस लीग में अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग की 156 बालिकाओं ने 11 विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि, अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा रनर मेजर शशि मेहता और विशिष्ट अतिथि, एशियन गेम्स मेडलिस्ट ऐश्वर्या मिश्रा ने पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व उपनिदेशक खेल विभाग श्री आर.एस. रावत, कुमारी संतोष रावत, श्री एम.सी. शाह, श्री एम.एस. जोशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री विजय रावत द्वारा किया गया।


प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम:

अंडर-14 आयु वर्ग:

  • ट्रायथलॉन 'A': अग्रिमा कुलाशरी (प्रथम), आयती सेन (द्वितीय), वैष्णवी राणा (तृतीय)।

  • ट्रायथलॉन 'B': जोया अली (प्रथम), इंदिरा मेहता (द्वितीय), जानवी (तृतीय)।

  • ट्रायथलॉन 'C': गायत्री शर्मा (प्रथम), अवंतिका (द्वितीय), आराध्या पांडे (तृतीय)।

  • किड्स जैवलिन: प्रिया राणा (प्रथम), सिमरन (द्वितीय), जिया (तृतीय)।

अंडर-16 आयु वर्ग:

  • 60 मीटर दौड़: प्रियेजा गोरिया (प्रथम), वेदांशी चौहान (द्वितीय), शताक्षी रौतेला (तृतीय)।

  • 600 मीटर दौड़: रितिका रावत (प्रथम), मानसी तोमर (द्वितीय), वेदांशी चौहान (तृतीय)।

  • हाई जंप: आद्रिका मित्तल (प्रथम), समायरा शर्मा (द्वितीय), वरिंदा गुप्ता (तृतीय)।

  • लॉन्ग जंप: शैलजा (प्रथम), संभवी लुतियांन (द्वितीय), अर्पिता पुंडीर (तृतीय)।

  • शॉट पुट: शरण्या कौशिक (प्रथम), भूमिका जलाल (द्वितीय), अक्षिता भट्ट (तृतीय)।

  • डिस्कस थ्रो: भूमिका जलाल (प्रथम), राशि (द्वितीय), स्टैंजिन डोलकर (तृतीय)।

  • जैवलिन थ्रो: राशि (प्रथम), करीना (द्वितीय), परीशा चौधरी (तृतीय)।

निर्णायक मंडल: श्री लोकेश कुमार के नेतृत्व में आर.एस. राणा, अखिलेश कोठारी, हेमराज सिंह, मनीष भट्ट, उर्मिला राणा, अंकुश कुमार, सुनीता रावत, दिया बिष्ट और दिव्यानी रावत ने निर्णायकों की भूमिका निभाई।

फोटो गैलरी: 'अस्मिता' वूमेन एथलेटिक्स लीग की झलकियां












Post a Comment

0 Comments