"अड़तीसवें (38) वें नेशनल गेम्स के एक वर्ष पूर्ण होने पर जोश का संचार, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में दौड़े एथलीट्स
"अगर ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप जैसे बड़े मंचों पर पदक जीतना है, तो तैयारी में जुनून की हद तक जाना होगा। आज से ही ऊंचे लक्ष्य तय करें और उत्तराखंड व भारत का नाम रोशन करें।
"अमित सिन्हा, विशेष प्रमुख सचिव (खेल एवं युवा कल्याण)
देहरादून | 28 जनवरी, 2026: उत्तराखंड के खेल इतिहास में आज का दिन बेहद खास रहा। पिछले वर्ष जनवरी 2025 में आयोजित हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों की भव्य सफलता का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में, आज देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में विशेष खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। खेल विभाग उत्तराखंड और उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में 5 किलोमीटर वॉक रेस और 3000 मीटर दौड़ आकर्षण का केंद्र रही। आयोजन विशेष प्रमुख सचिव (खेल एवं युवा कल्याण) अमित सिन्हा के दिशा-निर्देश में संपन्न हुआ। लगभग 100 महिला एवं पुरुष एथलीट्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजयी खिलाड़ियों और निर्णायकों को नेशनल गेम्स के स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विजय सिंह रावत द्वारा किया गया। प्रतियोगिता को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में लोकेश कुमार के नेतृत्व में हेमराज सिंह, अखिलेश कोठारी, अवतार सिंह, उर्मिला राणा, सागर कुमार, तरुण नेगी, सोहन सिंह, हरप्रीत सिंह, उर्वशी रावत और प्रकाश भट्ट ने निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर उत्तराखंड एथलेटिक संघ के सचिव के.जे.एस. कलसी भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम (Winners' List)
प्रतियोगिता में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। विभिन्न वर्गों के परिणाम इस प्रकार रहे:
फोटो गैलरी: एथलेटिक्स लीग की झलकियां


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
0 Comments