क्या आरटीओ के कैमरों को सिर्फ हेलमेट वाला 'सिर' ही नजर आता है?
(व्यंग्य)/ अगर आप सड़क पर दो पहिया वाहन लेकर निकले हैं और आपने हेलमेट नहीं लगाया है, तो निश्चिंत रहिए—प्रशासन की तीसरी आंख (CCTV) और पुलिस की पैनी नजर आपके सिर को ढूंढ ही लेगी। लेकिन अगर आप एक विशालकाय ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चल रहे हैं, जिसमें न पीछे नंबर प्लेट है और न ही कोई रजिस्ट्रेशन का नामोनिशान, तो मुबारक हो! उस पर नंबर प्लेट न दिखे, तो मान लो कि वह वहां है ही नहीं। वीडियो में दिखाई दे रही तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जो की अलग-अलग क्षेत्र में कार्य कर रही थी, पीछे से देखने पर ये किसी 'गुमनाम' शख्सियत की तरह लग रहे थे। अब सवाल यह उठता है कि जब नंबर प्लेट ही नहीं है, तो चालान कटेगा किस पर? क्या पुलिस हवा में चालान काटेगी? या फिर उस कंस्ट्रक्शन की रेत पर चालान लिखा जाएगा ?
0 Comments